शेखपुरा: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में ‘गांव चलो अभियान’ के तहत कार्यकर्ताओं ने गाँव-गाँव पहुंचकर जनसंवाद किया और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
इस अभियान के तहत कैथमा शक्ति केंद्र (वार्ड-2) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जिला अध्यक्ष रेशमा भारती, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतू सिंह, शेखपुरा पूर्वी मंडल संयोजक उषा सिंह और मंडल महामंत्री मनोज कुमार के साथ कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात की।
कार्यक्रम के दौरान संगोष्ठी और जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। नेताओं ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना है और इसी दिशा में ‘गांव चलो अभियान’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और समाधान के लिए आश्वासन दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का भी संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लिया।
ये खबर भी पढ़े: Bihar News : प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्राओं का सम्मान, खुडिया में हुआ भव्य समारोह!