बिहारमौसम

Bihar News : बिहार में ठंड का कहर, समस्तीपुर 3°C, भागलपुर 4.6 डिग्री; 10 जिलों में पारा 7 से नीचे!

पटना: पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब बिहार में साफ दिखने लगा है। राज्य के कई जिलों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। समस्तीपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि भागलपुर के सबौर में पारा 4.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी पटना में अहले सुबह तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया।

Bihar News : पाकिस्तान से आई हवाओं ने बिहार को बना दिया फ्रीजर!

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री या उससे नीचे चला गया है। बुधवार को प्रदेश के 23 जिलों में कोहरे और कोल्ड-डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक और गिरावट की संभावना है।

Bihar News : शेखपुरा में पुलिस का शिकंजा, फरार वारंटी को किया गिरफ्तार!

बीते 24 घंटे में पटना, बेगूसराय, दरभंगा समेत कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 14 जनवरी तक कोल्ड वेव की स्थिति बनी रह सकती है।

Bihar News : सुरक्षा या सियासत? ज्वेलरी शॉप में हिजाब-नकाब बैन पर क्यों मचा बवाल!

ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बेगूसराय और भोजपुर जिले में 8 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। वहीं, कोहरे के कारण राजधानी समेत कई ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।

Bihar News : LPL रोहित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल रोमांचक मुकाबले में न्यू स्टार 11 बाढ़ ने जीता!

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है और वहीं से आ रही ठंडी पछुआ हवाओं के कारण बिहार में ठिठुरन बढ़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *