18
BREAKING NEWS
मुंबई में ATS के हत्थे चढ़ा बिहार का मोहम्मद हसन; जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार का आरोप, किशनगंज में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!191 करोड़ खर्च, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल; भागलपुर में पीली लाइट के बीच कट रहे ऑनलाइन चालान, स्मार्ट सिटी सिस्टम पर उठे सवाल!बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 30 दिन में क्लीयरेंस नहीं तो अधिकारी होंगे सस्पेंड, गया से निवेशकों को दिया बड़ा भरोसा!पटना में दिल दहला देने वाली वारदात; डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोप बड़े भाई पर, मंदिर से शव लेकर लौटते वक्त पकड़ा गया; गांव में मचा हड़कंप!प्रेमिका संग कोर्ट मैरिज करने पहुंचा पति, पहली पत्नी ने चप्पल से पीटा; सुपौल का वीडियो वायरल!शिवहर पुलिस ने ₹25 हजार का इनामी अंतरजिला अपराधी नगिना सिंह गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं मामले!JDU का बड़ा एक्शन! अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, नीलम देवी भी निष्कासित; MLA पद पर संकट?कॉमनवेल्थ कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय की बेटी रिया कुमारी का जलवा; भारत-मलेशिया मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया बिहार का मान!राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में दम दिखाने रवाना हुई लखीसराय की बेटियां, श्रेया कुमारी संभालेंगी कप्तानी!शार्क के बीच 1,448 KM तैरकर महिला ने रचा इतिहास? 111 दिन तक समुद्र में किया सफर!मालिक की मौत के बाद भी 8 साल से अस्पताल के बाहर डटा है मुर्गा; ‘मार्टिन’ की कहानी ने दुनिया को किया भावुक!मोबाइल टावर पर निकाह, बहराइच में 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!लखीसराय के खेल भवन में गंदगी देख भड़के DM, जिम के 5 उपकरण दुरुस्त करने का निर्देश, लापरवाह कर्मियों को लगाई फटकार!मुजफ्फरपुर में AI से दुल्हन का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप, शादी टूटी; चार भाई-बहन नामजद!इश्क की जिद में रेलवे टावर पर चढ़ी शादीशुदा महिला; प्रेमी से कोर्ट मैरिज की मांग पर सिवान स्टेशन में हाई-वोल्टेज ड्रामा!
No menu items available
BREAKING
मुंबई में ATS के हत्थे चढ़ा बिहार का मोहम्मद हसन; जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार का आरोप, किशनगंज में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!191 करोड़ खर्च, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल; भागलपुर में पीली लाइट के बीच कट रहे ऑनलाइन चालान, स्मार्ट सिटी सिस्टम पर उठे सवाल!बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 30 दिन में क्लीयरेंस नहीं तो अधिकारी होंगे सस्पेंड, गया से निवेशकों को दिया बड़ा भरोसा!पटना में दिल दहला देने वाली वारदात; डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोप बड़े भाई पर, मंदिर से शव लेकर लौटते वक्त पकड़ा गया; गांव में मचा हड़कंप!प्रेमिका संग कोर्ट मैरिज करने पहुंचा पति, पहली पत्नी ने चप्पल से पीटा; सुपौल का वीडियो वायरल!शिवहर पुलिस ने ₹25 हजार का इनामी अंतरजिला अपराधी नगिना सिंह गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं मामले!JDU का बड़ा एक्शन! अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, नीलम देवी भी निष्कासित; MLA पद पर संकट?कॉमनवेल्थ कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय की बेटी रिया कुमारी का जलवा; भारत-मलेशिया मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया बिहार का मान!राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में दम दिखाने रवाना हुई लखीसराय की बेटियां, श्रेया कुमारी संभालेंगी कप्तानी!शार्क के बीच 1,448 KM तैरकर महिला ने रचा इतिहास? 111 दिन तक समुद्र में किया सफर!मालिक की मौत के बाद भी 8 साल से अस्पताल के बाहर डटा है मुर्गा; ‘मार्टिन’ की कहानी ने दुनिया को किया भावुक!मोबाइल टावर पर निकाह, बहराइच में 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुंबई में ATS के हत्थे चढ़ा बिहार का मोहम्मद हसन; जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार का आरोप, किशनगंज में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!
7 hours ago
191 करोड़ खर्च, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल; भागलपुर में पीली लाइट के बीच कट रहे ऑनलाइन चालान, स्मार्ट सिटी सिस्टम पर उठे सवाल!
8 hours ago
बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 30 दिन में क्लीयरेंस नहीं तो अधिकारी होंगे सस्पेंड, गया से निवेशकों को दिया बड़ा भरोसा!
8 hours ago
पटना में दिल दहला देने वाली वारदात; डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोप बड़े भाई पर, मंदिर से शव लेकर लौटते वक्त पकड़ा गया; गांव में मचा हड़कंप!
8 hours ago
प्रेमिका संग कोर्ट मैरिज करने पहुंचा पति, पहली पत्नी ने चप्पल से पीटा; सुपौल का वीडियो वायरल!
8 hours ago

Bihar : तेजस्वी की जमानत जब्त करा दूंगा!” – जेल से निकलते ही गरजे बाहुबली अनंत सिंह!

मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने जेल से बाहर आते ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया। गुरुवार को...

मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने जेल से बाहर आते ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया। गुरुवार को उन्होंने कहा, अगर जदयू मुझे तेजस्वी यादव के खिलाफ उतारे तो नेता प्रतिपक्ष की जमानत जब्त करा दूंगा। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी की पार्टी 15 सीटों पर सिमट जाएगी और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

Sheikhpura : 65 हज़ार बाहरी शिक्षक हटेंगे? देखिए पूरा मामला!

एक इंटरव्यू में अनंत सिंह ने कहा, नीतीश कुमार नहीं होते तो बिहार नहीं होता। पहले बिहार की हालत खराब थी। जिनके चार बेटे दिल्ली में नौकरी करते थे, उनका बाप भी बिहार में किडनैप हो जाता था।

Sheikhpura : 50 हज़ार से ज़्यादा श्रद्धालु… भोलेनाथ का ऐसा दरबार आपने नहीं देखा होगा!

उन्होंने कहा, नीलम देवी अब चुनाव नहीं लड़ेंगी। मैं खुद चुनाव लड़ूंगा। नीलम देवी ने अच्छा काम नहीं किया। एक बेटे को राजनीति में लाऊंगा। बेटा चुनाव लड़ेगा। मैं अनपढ़ हूं, मुझे मंत्री पद नहीं चाहिए। जेल जाने से कोई नुकसान नहीं हुआ।

Sheikhpura : 50 हज़ार से ज़्यादा श्रद्धालु… भोलेनाथ का ऐसा दरबार आपने नहीं देखा होगा!

जदयू से चुनाव लड़ने के दावे पर पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, अभी किसी का टिकट फाइनल नहीं हुआ है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा, कभी लालटेन से, कभी जदयू से, कभी निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन करता है। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव में मोकामा में पार्टी पीछे रह गई थी, इसका दुख है। अनंत सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार 25 साल तक सीएम रहेंगे। इस पर प्रवक्ता बोले, लोगों को अपनी चिंता करनी चाहिए। नीतीश कुमार ग्लोबल थिंकर हैं।

Sheikhpura : राजनीति से अलग… अब पर्यावरण की सेवा में रालोमो!

बुधवार को जेल से रिहा होने के बाद गुरुवार को अनंत सिंह मोकामा पहुंचे। दाहौर और भुवनेश्वरी चौक पर समर्थकों ने फूल-माला और बैंड-बाजे से स्वागत किया। पंडारक में भी लोगों ने गाजे-बाजे से स्वागत किया। हेमजा गांव में मुकेश सिंह ने पैर छूकर प्रणाम किया। अनंत सिंह वहां से नदवां गांव चले गए।

Sheikhpura : भाजपा की बड़ी रणनीति तय! शेखपुरा में बूथ से लेकर भारत माता तक की चर्चा!

अनंत सिंह बुधवार को 3 करोड़ की लैंड क्रूजर से घर निकले। मंगलवार को पटना हाईकोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ जमानत दी। कोर्ट ने कहा, आरोपी को नियमित न्यायिक प्रक्रिया में उपस्थित रहना होगा और किसी आपराधिक गतिविधि से दूर रहना होगा।

Sheikhpura News

करीबी रवि विद्यार्थी ने बताया, कुछ दिन पहले एक केस में जमानत मिली थी। अब पचमहला फायरिंग केस में भी बेल मिल गई। कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनंत सिंह बाहर आ गए। नदवां गांव में जश्न का माहौल रहा। पटाखे फोड़े गए। बाढ़ में मिठाइयां बांटी गईं। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राणा विजय सिंह भी मौजूद रहे।

Bihar News

मामला 22 जनवरी 2025 का है। पचमहला में सोनू और मोनू ने मुकेश सिंह के घर पर ताला लगा दिया था। मुकेश उनके ईंट भट्ठे में मुंशी था। दोनों ने 68 लाख के गबन का आरोप लगाया। मुकेश ने अनंत सिंह से मदद मांगी। अनंत जलालपुर पहुंचे। ताला तोड़ा। फिर नौरंगा गांव पहुंचे। वहां दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई। करीब 100 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस को 14 खोखे मिले।

Bihar Politics News

23 जनवरी को फिर गोलीबारी हुई। पुलिस को 4 खोखे मिले। 24 जनवरी को सोनू गिरफ्तार हुआ। उसी दिन अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया। गोलीबारी का वीडियो वायरल हुआ। अनंत सिंह पर आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश, सरकारी काम में बाधा और मारपीट की धाराएं लगीं। उन्होंने पटना हाईकोर्ट से जमानत मांगी।

Bihar Police

हेमजा गांव में मुकेश के घर पर सोनू-मोनू ने 65 लाख के विवाद में ताला लगाया था। मुकेश ने अनंत सिंह को बताया। अनंत ने फोन पर सोनू-मोनू से बात की। बहस हुई। फिर समर्थकों के साथ हेमजा पहुंचे। ताला खुलवाया। सोनू-मोनू को चेतावनी दी। फिर नौरंगा गांव पहुंचे। वहां दोनों ओर से फायरिंग हुई।

Patna rally 2025

अनंत सिंह पर दो FIR दर्ज हुईं। पहली, मुखिया कुमारी उर्मिला सिंह ने दर्ज कराई। उन्होंने कहा, शाम साढ़े चार बजे घर के आगे टहल रही थीं। अनंत सिंह समर्थकों के साथ पहुंचे। थोड़ी दूर पहले रुके। फिर हवाई फायरिंग की। घर की ओर गोलीबारी की।

Bihar Politics Today

दूसरी FIR पचमहला थाना अध्यक्ष प्रहलाद कुमार झा के बयान पर हुई। उन्होंने कहा, शाम 3 बजे मुकेश सिंह के घर पर ताला लगा था। खोलने की कोशिश की। मुकेश ने रोका। कहा, अनंत सिंह आ रहे हैं। तभी अनंत सिंह 15-20 समर्थकों के साथ पहुंचे। पुलिस को हटने को कहा। धक्का देकर किनारे किया। ताला खोलकर चले गए।

Bihar Politics News

इसके बाद सोनू-मोनू के घर नौरंगा पहुंचे। वहां पहुंचने से पहले ही गोली चलने की आवाज आई। पुलिस पहुंची तब तक अनंत सिंह जा चुके थे। घटनास्थल से तीन खोखा मिला।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top