16
BREAKING NEWS
शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!
2 hours ago
शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!
2 hours ago
महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!
2 hours ago
पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!
2 hours ago
प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!
3 hours ago

Bihar: बेगूसराय में डाकघर-पासपोर्ट ऑफिस उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; खाली कराया गया पूरा परिसर!

बेगूसराय: जिले के प्रधान डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को...

बेगूसराय: जिले के प्रधान डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को हड़कंप मच गया। डाक अधीक्षक के आधिकारिक ई-मेल पर आए धमकी भरे संदेश में दावा किया गया कि पूरे कार्यालय परिसर में बम लगाया गया है, जो कभी भी विस्फोट कर सकता है।

ई-मेल मिलने के बाद डाक विभाग ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सुरक्षा को देखते हुए प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया। कार्यालय में मौजूद कर्मचारी, अधिकारी और पासपोर्ट सहित अन्य कामों से पहुंचे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, साइबर सेल और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। पूरे परिसर की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। बम स्क्वायड की टीम मेटल डिटेक्टर और अन्य उपकरणों की मदद से कार्यालय के हर कोने, कमरों, काउंटर एरिया, पार्सल सेक्शन और संदिग्ध स्थानों की जांच कर रही है।

डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आधिकारिक ई-मेल चेक करने के दौरान यह धमकी भरा संदेश मिला। मेल किसी अज्ञात आईडी से भेजा गया था।

पुलिस के अनुसार, प्रथम जांच में यह मामला किसी पुराने फॉरवर्डेड ई-मेल से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान, आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी जानकारी जुटाने में लगी है।

साइबर डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि इसी तरह का ई-मेल पहले पटना आरटीओ कार्यालय को भी मिला था। जांच में सामने आया है कि यह मेल 15 जुलाई का है, जिसे आगे कई जगह फॉरवर्ड किया गया। फिलहाल बेगूसराय में सुरक्षा जांच जारी है।

तीन मंजिला भवन को पूरी तरह खाली कराकर तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। हालांकि धमकी के बाद डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय की सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बिहार के गोल्ड मेडलिस्ट इंजीनियर की कानपुर में मौत, नौकरी की तैयारी से टूटे सपनों का दर्द छोड़ गया सवाल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top