पटना: मोकामा से विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और उनके बेटे अभिषेक सिंह व अंकित सिंह ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Bihar News : पटना HC पहुंचे कांग्रेस नेता, चुनाव आयोग के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत!
हालांकि, इस मुलाकात के एजेंडे को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इसे मोकामा और आसपास के राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। अनंत सिंह से जुड़े मामलों और आगामी राजनीतिक रणनीतियों के संदर्भ में इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।
Bihar News : राबड़ी आवास में तहखाने का दावा, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने लगाए गंभीर आरोप!
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, नीलम देवी की सक्रियता और केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क भविष्य के सियासी समीकरणों की ओर इशारा कर सकता है।