बुधवार को मंडल कारा में विशेष चिकित्सा शिविर लगाया गया। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखपुरा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राहुल कुमार ने शिविर का संचालन किया। शिविर में 132 कैदियों का इलाज किया गया। जरूरत के अनुसार परामर्श और दवाएं भी दी गईं।
डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि समय-समय पर कैदियों का हेल्थ चेकअप जरूरी होता है। इसी के तहत 132 कैदियों की जांच की गई। इनमें 17 कैदी डायबिटीज और हाइपरटेंशन के मरीज पाए गए। सभी को दवा उपलब्ध कराई गई। एसीएमओ ने कहा कि बीमारी का सही समय पर पता चल जाए तो उसे जल्द ठीक किया जा सकता है। कुछ बीमारियां समूह में रहने से तेजी से फैलती हैं, जिससे बड़ा खतरा हो सकता है। समय पर जांच से इनका पता लगाया जा सकता है और इलाज संभव है।