5
BREAKING NEWS
खेसारी लाल को अनंत सिंह ने दिया बेटी की शादी का न्योता, वीडियो कॉल पर हुई बात; जयपुर थीम पर सजेगा 30 फीट ऊंचा जयमाला स्टेज!12.49 लाख की Kawasaki Ninja पर तेजप्रताप का जलवा; पटना की सड़कों पर दौड़ाई फेवरेट सुपरबाइक, यूजर्स ने साइकिल वाली घटना याद दिलाई!अपने ही विभाग के कर्मचारी से 50 हजार की रिश्वत लेते डाक अधीक्षक गिरफ्तार; CBI ने मोतिहारी में बिछाया था जाल!बजरंगबली की प्रतिमा तालाब में फेंकने का आरोप, धार्मिक ध्वज के भी तीन टुकड़े; VHP-बजरंग दल ने प्रशासन को घेरा!28 नवंबर को पटना में चंद्रवंशी समाज का जुटान; जरासंध जयंती पर स्वाभिमान रैली की तैयारी तेज, शेखपुरा पहुंचे प्रमोद सिंह चंद्रवंशी!डॉ. सिंहा पॉली क्लिनिक में विराजे भगवान चित्रगुप्त, कृषि मंत्री विजय कुमार सिंहा ने पहुंचकर किया नमन!1.39 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा; BJP नगर महामंत्री विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार, 62 किलो चांदी बरामद!भाई की लंबी उम्र की कामना, बहनों ने निभाई परंपरा; डॉ. विनीता सिंहा ने विधि-विधान से की भैया दूज की पूजा!बेटी विधायक, पिता पर सरकारी सड़क-जमीन कब्जाने का आरोप! क्या सत्ता की हनक में नियम-कानून भूल गए राकेश ठाकुर?पहले सामूहिक दुष्कर्म, अब छत से फेंकने का आरोप; इंसाफ की लड़ाई लड़ रही बेगूसराय की पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच!जब 10 जनपथ की एक रात में बदल गया इतिहास; प्रधानमंत्री की कुर्सी ठुकराकर सोनिया गांधी ने क्यों चुना 'माँ' होना?पहले संजय झा, फिर निशांत कुमार से मुलाकात; अक्षरा सिंह के अगले सियासी कदम को लेकर बिहार में चर्चा!544 पन्नों में सोनिया गांधी की निजी दुनिया; राजीव से मोहब्बत, परिवार का डर और 2004 में PM पद ठुकराने की पूरी कहानी!छठ पर बिहार लौटना बना जेब पर भारी; पटना का हवाई किराया बैंकॉक से भी महंगा, ट्रेनें फुल तो बसों में 30% छूट का सहारा!साउथ के 'पावर स्टार' की निजी जिंदगी में फिर भूचाल; 13 साल बाद तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से अलग हुए पवन कल्याण!
No menu items available
BREAKING
खेसारी लाल को अनंत सिंह ने दिया बेटी की शादी का न्योता, वीडियो कॉल पर हुई बात; जयपुर थीम पर सजेगा 30 फीट ऊंचा जयमाला स्टेज!12.49 लाख की Kawasaki Ninja पर तेजप्रताप का जलवा; पटना की सड़कों पर दौड़ाई फेवरेट सुपरबाइक, यूजर्स ने साइकिल वाली घटना याद दिलाई!अपने ही विभाग के कर्मचारी से 50 हजार की रिश्वत लेते डाक अधीक्षक गिरफ्तार; CBI ने मोतिहारी में बिछाया था जाल!बजरंगबली की प्रतिमा तालाब में फेंकने का आरोप, धार्मिक ध्वज के भी तीन टुकड़े; VHP-बजरंग दल ने प्रशासन को घेरा!28 नवंबर को पटना में चंद्रवंशी समाज का जुटान; जरासंध जयंती पर स्वाभिमान रैली की तैयारी तेज, शेखपुरा पहुंचे प्रमोद सिंह चंद्रवंशी!डॉ. सिंहा पॉली क्लिनिक में विराजे भगवान चित्रगुप्त, कृषि मंत्री विजय कुमार सिंहा ने पहुंचकर किया नमन!1.39 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा; BJP नगर महामंत्री विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार, 62 किलो चांदी बरामद!भाई की लंबी उम्र की कामना, बहनों ने निभाई परंपरा; डॉ. विनीता सिंहा ने विधि-विधान से की भैया दूज की पूजा!बेटी विधायक, पिता पर सरकारी सड़क-जमीन कब्जाने का आरोप! क्या सत्ता की हनक में नियम-कानून भूल गए राकेश ठाकुर?पहले सामूहिक दुष्कर्म, अब छत से फेंकने का आरोप; इंसाफ की लड़ाई लड़ रही बेगूसराय की पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच!जब 10 जनपथ की एक रात में बदल गया इतिहास; प्रधानमंत्री की कुर्सी ठुकराकर सोनिया गांधी ने क्यों चुना ‘माँ’ होना?पहले संजय झा, फिर निशांत कुमार से मुलाकात; अक्षरा सिंह के अगले सियासी कदम को लेकर बिहार में चर्चा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

खेसारी लाल को अनंत सिंह ने दिया बेटी की शादी का न्योता, वीडियो कॉल पर हुई बात; जयपुर थीम पर सजेगा 30 फीट ऊंचा जयमाला स्टेज!
22 hours ago
12.49 लाख की Kawasaki Ninja पर तेजप्रताप का जलवा; पटना की सड़कों पर दौड़ाई फेवरेट सुपरबाइक, यूजर्स ने साइकिल वाली घटना याद दिलाई!
22 hours ago
अपने ही विभाग के कर्मचारी से 50 हजार की रिश्वत लेते डाक अधीक्षक गिरफ्तार; CBI ने मोतिहारी में बिछाया था जाल!
22 hours ago
बजरंगबली की प्रतिमा तालाब में फेंकने का आरोप, धार्मिक ध्वज के भी तीन टुकड़े; VHP-बजरंग दल ने प्रशासन को घेरा!
22 hours ago
28 नवंबर को पटना में चंद्रवंशी समाज का जुटान; जरासंध जयंती पर स्वाभिमान रैली की तैयारी तेज, शेखपुरा पहुंचे प्रमोद सिंह चंद्रवंशी!
22 hours ago

Bihar News : गरीबी और जिम्मेदारियों को हराकर नीतीश बने सप्लाई इंस्पेक्टर, 70वीं BPSC में चमके!

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा जिले के महानंदपुर गांव से एक गर्व करने वाली खबर सामने आई है। साधारण किसान...

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा जिले के महानंदपुर गांव से एक गर्व करने वाली खबर सामने आई है। साधारण किसान परिवार में जन्मे नीतीश कुमार ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर चयन पाया है। उन्होंने इस परीक्षा में 1266वीं रैंक प्राप्त की।

नीतीश कुमार के पिता सतीश कुमार एक छोटे किसान हैं, जबकि माता अनीता देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

नीतीश की प्रारंभिक शिक्षा बिहार बोर्ड से हुई। उन्होंने 2010 में नालंदा कॉलेजिएट, बिहार शरीफ से मैट्रिक और 2012 में अल्लामा इकबाल कॉलेज से इंटरमीडिएट पूरा किया। इसके बाद 2015 में मगध यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हासिल की।

सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। पटना में रहकर पूरी तरह सेल्फ स्टडी के जरिए BPSC की तैयारी की और सफलता हासिल की।

उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा। चार भाई-बहनों में सबसे बड़े होने के कारण परिवार की जिम्मेदारियां भी उनके कंधों पर थीं। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे।

नीतीश कुमार अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं। उनका कहना है कि पिता ने खेती कर पढ़ाई का खर्च उठाया, जबकि मां ने हर मुश्किल समय में उनका मनोबल बढ़ाया।

यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे शेखपुरा जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी कहानी यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : शेखपुरा में गोलियों की गूंज, सड़कों पर फिर बहा खून!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top