11
BREAKING NEWS
बिहार कांग्रेस में राहुल कुमार की नई पारी; संगठन से मीडिया तक बढ़ा दायरा, मिली जोनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी!अनंत सिंह पर JDU का एक्शन जारी; पार्टी से निष्कासन के बाद अब सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, विधायकी खत्म कराने की तैयारी!सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की हत्या, सरबेला पुल के पास बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग; इलाके में तनाव!सीतामढ़ी में कथित फर्जी पत्रकार रणधीर कुमार गिरफ्तार, POCSO के तहत केस, नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर हुई कार्रवाई!जमीन के लिए सड़क पर उतरे किसान, सांसद सुधाकर सिंह समेत कई नेता हिरासत में; नवादा में गंगाजल फेज-2 परियोजना को लेकर बढ़ा विरोध!दुबला-पतला था, इसलिए भाग गया; थाने से आरोपी के फरार होने पर थानाध्यक्ष की दलील चर्चा में, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!खरगे के बयान पर BJP और तेजस्वी आमने-सामने! तेजस्वी ने आखिर क्यों कहा कि असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है बीजेपी?लखीसराय में बच्चों के सुरक्षित बचपन की पहल, नाथ पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर; POCSO और बाल अधिकारों पर चर्चा!जहानाबाद में भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग; 4-5 राउंड गोली चलाने का आरोप, ईंट-पत्थर से गाड़ी के शीशे चकनाचूर!स्टेशन की सफाई के लिए दो बकरियों की ड्यूटी, मशीन नहीं, घास चरकर करेंगी सफाई; जापान का अनोखा प्रयोग चर्चा में!चाचा का सोना बेचकर खरीदी Thar, फिर उन्हीं को बुलाकर कराई पूजा; महाराष्ट्र की इस कहानी ने सबको चौंकाया!चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!
No menu items available
BREAKING
बिहार कांग्रेस में राहुल कुमार की नई पारी; संगठन से मीडिया तक बढ़ा दायरा, मिली जोनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी!अनंत सिंह पर JDU का एक्शन जारी; पार्टी से निष्कासन के बाद अब सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, विधायकी खत्म कराने की तैयारी!सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की हत्या, सरबेला पुल के पास बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग; इलाके में तनाव!सीतामढ़ी में कथित फर्जी पत्रकार रणधीर कुमार गिरफ्तार, POCSO के तहत केस, नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर हुई कार्रवाई!जमीन के लिए सड़क पर उतरे किसान, सांसद सुधाकर सिंह समेत कई नेता हिरासत में; नवादा में गंगाजल फेज-2 परियोजना को लेकर बढ़ा विरोध!दुबला-पतला था, इसलिए भाग गया; थाने से आरोपी के फरार होने पर थानाध्यक्ष की दलील चर्चा में, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!खरगे के बयान पर BJP और तेजस्वी आमने-सामने! तेजस्वी ने आखिर क्यों कहा कि असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है बीजेपी?लखीसराय में बच्चों के सुरक्षित बचपन की पहल, नाथ पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर; POCSO और बाल अधिकारों पर चर्चा!जहानाबाद में भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग; 4-5 राउंड गोली चलाने का आरोप, ईंट-पत्थर से गाड़ी के शीशे चकनाचूर!स्टेशन की सफाई के लिए दो बकरियों की ड्यूटी, मशीन नहीं, घास चरकर करेंगी सफाई; जापान का अनोखा प्रयोग चर्चा में!चाचा का सोना बेचकर खरीदी Thar, फिर उन्हीं को बुलाकर कराई पूजा; महाराष्ट्र की इस कहानी ने सबको चौंकाया!चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार कांग्रेस में राहुल कुमार की नई पारी; संगठन से मीडिया तक बढ़ा दायरा, मिली जोनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी!
9 hours ago
अनंत सिंह पर JDU का एक्शन जारी; पार्टी से निष्कासन के बाद अब सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, विधायकी खत्म कराने की तैयारी!
9 hours ago
सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की हत्या, सरबेला पुल के पास बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग; इलाके में तनाव!
10 hours ago
सीतामढ़ी में कथित फर्जी पत्रकार रणधीर कुमार गिरफ्तार, POCSO के तहत केस, नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर हुई कार्रवाई!
10 hours ago
जमीन के लिए सड़क पर उतरे किसान, सांसद सुधाकर सिंह समेत कई नेता हिरासत में; नवादा में गंगाजल फेज-2 परियोजना को लेकर बढ़ा विरोध!
10 hours ago

Bihar News : 29 साल बाद ऐसा महायज्ञ… पूरा गांव बना भक्तिमय!

लखीसराय (बिहार): लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत प्रतापपुर पंचायत मुख्यालय में शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ...

लखीसराय (बिहार): लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत प्रतापपुर पंचायत मुख्यालय में शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ श्री श्री 108 विराट शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। धार्मिक आस्था और उल्लास के माहौल में निकली इस शोभा यात्रा में 1251 कुमारी कन्याएं शामिल हुईं, जो सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचीं। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विद्वान पंडितों ने कलश पूजन कर उसे कन्याओं को सौंपा, जिसके बाद यात्रा प्रारंभ हुई।

सुख, समृद्धि और विश्व शांति की कामना को लेकर निकली इस शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। गांव के मुख्य मार्गों से गुजरती यात्रा के दौरान श्रद्धालु “जय माता दी” के जयकारों के साथ भक्तिमय माहौल में डूबे नजर आए। हाथी-घोड़ा, रथ, गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते-नाचते रहे। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया।

यज्ञ के मुख्य महंत सीताराम दास महाराज ने प्रवचन के दौरान कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों का फल अवश्य भोगना पड़ता है। उन्होंने कुसंगति से दूर रहने और सत्संग व भक्ति को जीवन का आधार बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अहंकार त्याग कर भगवान शिव और मां दुर्गा की आराधना करने से जीवन में कल्याण निश्चित होता है।

बताया गया कि इस महायज्ञ में ‘दुर्गा सप्तशती’ के 700 श्लोकों का 108 बार पाठ किया जाएगा, जिसमें कुल 75,600 आहुतियां दी जाएंगी। इसके लिए वाराणसी और अयोध्या से विद्वान पंडित और आचार्य आमंत्रित किए गए हैं। यज्ञ के माध्यम से जीवन की बाधाओं, रोगों और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने तथा परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जा रही है।

शोभा यात्रा के बाद कलश स्थापना, पंचांग पूजन, ब्राह्मण वरण, मंडपस्थ देवता पूजन, सुंदरकांड पाठ और श्रीमद देवी भागवत कथा का पाठ प्रारंभ किया गया। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती पाठ, रूद्राभिषेक, हवन, आरती और प्रसाद वितरण होगा, जबकि अंतिम दिन पूर्णाहुति, ब्राह्मण एवं कन्या भोज तथा महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

यज्ञ समिति के अध्यक्ष कृष्णदेव महतो ने बताया कि प्रतापपुर गांव में लगभग 29 वर्षों बाद इस प्रकार का महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, भंडारा, सुरक्षा और मेले में मनोरंजन के साधनों की भी व्यापक व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर सूर्यगढ़ा के विधायक रामानंद मंडल, हलसी प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार और जदयू जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में यज्ञ समिति के पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : कंधों पर सवार दूल्हा, कीचड़ में फंसी बारात, किशनगंज में ‘24 करोड़ का पुल’ बना मज़ाक!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top