39
BREAKING NEWS
Bihar: राजद में ‘रीसेट बटन’ दबा, अब रोहिणी की सलाह से तेजस्वी के सामने नई चुनौती; संगठन में किसे मिलेगी जगह?Bihar: एक हाथ में मोबाइल, सामने मरीज… सासाराम अस्पताल की ये तस्वीर क्यों पूछ रही है बड़ा सवाल?Jharkhand: पलामू में ‘फोर्थ ग्रेड’ की भर्ती को लेकर फिर गरमाया मामला, दो छात्र भूख हड़ताल पर; 254 पदों की बहाली बनी आंदोलन की वजह!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ के बाद प्रिंस खान गैंग का संदिग्ध गुर्गा गिरफ्तार, हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद!Jharkhand: JPSC आंदोलन के बीच अस्पताल पहुंचे मंत्री, बीमार छात्र से बोले- ‘आपका जीवन अनमोल है’; संवाद से समाधान का भरोसा!Jharkhand: घर की मिट्टी की दीवार गिरी तो खुला ‘पुराना राज’, मलबे में बिखरे 300 से ज्यादा चांदी के सिक्के!Bihar: पटना बवाल- सड़क पर मौत के बाद आगजनी, करोड़ों की गाड़ियां जलीं; 500 पर केस, 20 हिरासत में!Bihar: शादी के सवाल पर निशांत कुमार की ‘पल्स रेट’ बढ़ी, मंच पर छाया हल्का-फुल्का सियासी रंग!Bihar: सड़क बनी ‘धान का खेत’, भागलपुर में ग्रामीणों ने रोपाई कर जताया अनोखा विरोध!Bihar: नीरज चोपड़ा से प्रेरित बिहार के युवा, पटना में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दम—कौन बना चैंपियन?Bihar: नेशनल मैदान में बिहार की बेटियों की एंट्री, जूनियर वुमेन हॉकी टीम घोषित, पुणे के लिए 8 अगस्त को रवाना!Bihar: रेलवे में 95 अधिकारी-कर्मचारी ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित, धनबाद मंडल अव्वल!Jharkhand: छात्र आंदोलन की गूंज विधानसभा तक पहुंची, नारेबाजी के बीच हेमंत सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट!Bihar: GEN-Z पर जदयू की नजर, युवा टीम को मिला ‘मिशन कनेक्ट’ का टास्क!Bihar: CM का बड़ा ऐलान: बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज, भागलपुर में AI यूनिवर्सिटी!
No menu items available
BREAKING
Bihar: राजद में ‘रीसेट बटन’ दबा, अब रोहिणी की सलाह से तेजस्वी के सामने नई चुनौती; संगठन में किसे मिलेगी जगह?Bihar: एक हाथ में मोबाइल, सामने मरीज… सासाराम अस्पताल की ये तस्वीर क्यों पूछ रही है बड़ा सवाल?Jharkhand: पलामू में ‘फोर्थ ग्रेड’ की भर्ती को लेकर फिर गरमाया मामला, दो छात्र भूख हड़ताल पर; 254 पदों की बहाली बनी आंदोलन की वजह!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ के बाद प्रिंस खान गैंग का संदिग्ध गुर्गा गिरफ्तार, हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद!Jharkhand: JPSC आंदोलन के बीच अस्पताल पहुंचे मंत्री, बीमार छात्र से बोले- ‘आपका जीवन अनमोल है’; संवाद से समाधान का भरोसा!Jharkhand: घर की मिट्टी की दीवार गिरी तो खुला ‘पुराना राज’, मलबे में बिखरे 300 से ज्यादा चांदी के सिक्के!Bihar: पटना बवाल- सड़क पर मौत के बाद आगजनी, करोड़ों की गाड़ियां जलीं; 500 पर केस, 20 हिरासत में!Bihar: शादी के सवाल पर निशांत कुमार की ‘पल्स रेट’ बढ़ी, मंच पर छाया हल्का-फुल्का सियासी रंग!Bihar: सड़क बनी ‘धान का खेत’, भागलपुर में ग्रामीणों ने रोपाई कर जताया अनोखा विरोध!Bihar: नीरज चोपड़ा से प्रेरित बिहार के युवा, पटना में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दम—कौन बना चैंपियन?Bihar: नेशनल मैदान में बिहार की बेटियों की एंट्री, जूनियर वुमेन हॉकी टीम घोषित, पुणे के लिए 8 अगस्त को रवाना!Bihar: रेलवे में 95 अधिकारी-कर्मचारी ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित, धनबाद मंडल अव्वल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: राजद में ‘रीसेट बटन’ दबा, अब रोहिणी की सलाह से तेजस्वी के सामने नई चुनौती; संगठन में किसे मिलेगी जगह?
1 hour ago
Bihar: एक हाथ में मोबाइल, सामने मरीज… सासाराम अस्पताल की ये तस्वीर क्यों पूछ रही है बड़ा सवाल?
2 hours ago
Jharkhand: पलामू में ‘फोर्थ ग्रेड’ की भर्ती को लेकर फिर गरमाया मामला, दो छात्र भूख हड़ताल पर; 254 पदों की बहाली बनी आंदोलन की वजह!
2 hours ago
Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ के बाद प्रिंस खान गैंग का संदिग्ध गुर्गा गिरफ्तार, हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद!
2 hours ago
Jharkhand: JPSC आंदोलन के बीच अस्पताल पहुंचे मंत्री, बीमार छात्र से बोले- ‘आपका जीवन अनमोल है’; संवाद से समाधान का भरोसा!
2 hours ago

Jharkhand News : क्रॉस वोटिंग से महागठबंधन धराशायी, नाथवानी और बैजनाथ राम की जीत!

झारखंड: रांची से झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है, जहां राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग ने महागठबंधन...

झारखंड: रांची से झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है, जहां राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग ने महागठबंधन की गणित बिगाड़ दी। दो सीटों पर हुए मुकाबले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बैजनाथ राम और एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा।

चौंकाने वाली बात यह रही कि पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद महागठबंधन अपने ही विधायकों को एकजुट नहीं रख सका। कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को केवल 21 वोट मिले, जिनमें एक वोट अमान्य रहा। वहीं, मात्र 24 विधायकों के समर्थन वाली एनडीए ने रणनीतिक तरीके से 30 वोट जुटाकर परिमल नाथवानी को जीत दिला दी, हालांकि इनमें दो वोट अमान्य घोषित हुए।

झामुमो उम्मीदवार बैजनाथ राम को भी 30 वोट मिले और उन्होंने आसानी से जीत हासिल कर ली। दोनों ही उम्मीदवारों को प्रथम वरीयता के आधार पर जीत मिल गई, जिससे दूसरी वरीयता के वोटों की जरूरत ही नहीं पड़ी।

इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा क्रॉस वोटिंग रहा, जिसने महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चुनाव से पहले गठबंधन के पास जीत के लिए पर्याप्त संख्या बताई जा रही थी, लेकिन नतीजों ने अंदरूनी खींचतान और असंतोष को उजागर कर दिया।

कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए अपने प्रदेश प्रभारी के. राजू और सह प्रभारी सिरी बेला प्रसाद को पोलिंग एजेंट बनाया था। वहीं, राजद की ओर से भोला यादव को जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बावजूद क्रॉस वोटिंग को नहीं रोका जा सका।

हार के बाद महागठबंधन के दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने साफ तौर पर कहा कि राजद और माले के कुछ विधायकों ने साथ नहीं दिया, जिससे यह हार हुई।

हालांकि, राजद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। पार्टी के केंद्रीय महासचिव भोला यादव ने कहा कि उनके सभी विधायकों ने कांग्रेस के पक्ष में ही मतदान किया और बिना जांच के इस तरह के आरोप लगाना गलत है।

वहीं, भाकपा माले ने भी कांग्रेस के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उनके दोनों विधायकों ने गठबंधन धर्म निभाते हुए कांग्रेस उम्मीदवार को ही वोट दिया है।

इस पूरे घटनाक्रम ने झारखंड की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। क्रॉस वोटिंग के कारण महागठबंधन की एकता पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं एनडीए की रणनीति को इस चुनाव में बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : एक झटके में 21 IAS इधर से उधर! पटना समेत 11 जिलों के DM बदले… और 10 साल बाद क्यों हटे आनंद किशोर? पूरी कहानी जानिए!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top