32
BREAKING NEWS
Bihar: मधुबनी में पूर्व मुखिया को 10 साल की सजा, 2018 के जानलेवा हमले में कोर्ट का बड़ा फैसला!Bihar: पटना की सड़कों से हटेंगे डीजल-सीएनजी बसें, मार्च 2027 से दौड़ेंगी सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें… सफर होगा स्मार्ट और सुरक्षित!Bihar: नेपाल की महिला से औरंगाबाद में गैंगरेप … पुलिस ने दो ऑटो चालक और एक नाबालिग को दबोचा!Jharkhand: पलामू की धरती में छिपा ‘काला खजाना’, 12 मिलियन टन ग्रेफाइट भंडार मिला, बदल सकती है इलाके की किस्मत!Jharkhand: अब झारखंड के गांव भी होंगे हाईटेक… पंचायत-पंचायत पहुंचेगा 5G, सीएम हेमंत ने बना दिया डिजिटल मिशन का रोडमैप!Jharkhand: अब प्लेन उड़ाने वाले ही नहीं, प्लेन बनाने-संभालने वाले इंजीनियर और एयर होस्टेस भी झारखंड में तैयार होंगे!Bihar: जिस कंधे पर थी शराबबंदी की निगरानी, वही छलकाता दिखा जाम, मुजफ्फरपुर में चौकीदार का कथित शराब पार्टी वीडियो वायरल!Jharkhand: रांची स्टेशन पर आरपीएफ का ‘ऑपरेशन जन जागरण’, महिला यात्रियों को सुरक्षा के गुर सिखाए!Bihar: ऑपरेशन "यात्री सुरक्षा" में बड़ा खुलासा: ट्रेनों में लैपटॉप चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 30 लाख की चोरी की संपत्ति बरामद!Bihar: बिहार संग्रहालय की तर्ज पर लखीसराय संग्रहालय बनेगा हाईटेक, खुलेगी आर्ट गैलरी और लाइट एंड साउंड शो की राह!Bihar: नीट पेपर लीक की आग पहुंची बगहा… सड़कों पर उतरे छात्र, 4 किलोमीटर पैदल मार्च से गूंजा विरोध!Bihar: बगहा में फिर जंगल का राजा पहुंचा गांव के करीब… शावकों संग बाघिन दिखने के दावे से मचा हड़कंप!Bihar: किशनगंज में नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़: खराब सीमेंट पीसकर बनाते थे ब्रांडेड कंपनी का माल, रात में होती थी सप्लाई!Bihar: नीट विवाद की चिंगारी नालंदा पहुंची: बिहारशरीफ की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी!Bihar: पटना में NEET के गुस्से का विस्फोट, CM हाउस तक पहुंचे छात्र, लाठीचार्ज-पथराव से रणक्षेत्र बनी राजधानी!
No menu items available
BREAKING
Bihar: मधुबनी में पूर्व मुखिया को 10 साल की सजा, 2018 के जानलेवा हमले में कोर्ट का बड़ा फैसला!Bihar: पटना की सड़कों से हटेंगे डीजल-सीएनजी बसें, मार्च 2027 से दौड़ेंगी सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें… सफर होगा स्मार्ट और सुरक्षित!Bihar: नेपाल की महिला से औरंगाबाद में गैंगरेप … पुलिस ने दो ऑटो चालक और एक नाबालिग को दबोचा!Jharkhand: पलामू की धरती में छिपा ‘काला खजाना’, 12 मिलियन टन ग्रेफाइट भंडार मिला, बदल सकती है इलाके की किस्मत!Jharkhand: अब झारखंड के गांव भी होंगे हाईटेक… पंचायत-पंचायत पहुंचेगा 5G, सीएम हेमंत ने बना दिया डिजिटल मिशन का रोडमैप!Jharkhand: अब प्लेन उड़ाने वाले ही नहीं, प्लेन बनाने-संभालने वाले इंजीनियर और एयर होस्टेस भी झारखंड में तैयार होंगे!Bihar: जिस कंधे पर थी शराबबंदी की निगरानी, वही छलकाता दिखा जाम, मुजफ्फरपुर में चौकीदार का कथित शराब पार्टी वीडियो वायरल!Jharkhand: रांची स्टेशन पर आरपीएफ का ‘ऑपरेशन जन जागरण’, महिला यात्रियों को सुरक्षा के गुर सिखाए!Bihar: ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” में बड़ा खुलासा: ट्रेनों में लैपटॉप चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 30 लाख की चोरी की संपत्ति बरामद!Bihar: बिहार संग्रहालय की तर्ज पर लखीसराय संग्रहालय बनेगा हाईटेक, खुलेगी आर्ट गैलरी और लाइट एंड साउंड शो की राह!Bihar: नीट पेपर लीक की आग पहुंची बगहा… सड़कों पर उतरे छात्र, 4 किलोमीटर पैदल मार्च से गूंजा विरोध!Bihar: बगहा में फिर जंगल का राजा पहुंचा गांव के करीब… शावकों संग बाघिन दिखने के दावे से मचा हड़कंप!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: मधुबनी में पूर्व मुखिया को 10 साल की सजा, 2018 के जानलेवा हमले में कोर्ट का बड़ा फैसला!
6 minutes ago
Bihar: पटना की सड़कों से हटेंगे डीजल-सीएनजी बसें, मार्च 2027 से दौड़ेंगी सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें… सफर होगा स्मार्ट और सुरक्षित!
11 minutes ago
Bihar: नेपाल की महिला से औरंगाबाद में गैंगरेप … पुलिस ने दो ऑटो चालक और एक नाबालिग को दबोचा!
19 minutes ago
Jharkhand: पलामू की धरती में छिपा ‘काला खजाना’, 12 मिलियन टन ग्रेफाइट भंडार मिला, बदल सकती है इलाके की किस्मत!
22 minutes ago
Jharkhand: अब झारखंड के गांव भी होंगे हाईटेक… पंचायत-पंचायत पहुंचेगा 5G, सीएम हेमंत ने बना दिया डिजिटल मिशन का रोडमैप!
29 minutes ago

Bihar News : पृथ्वी दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण, छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश!

लखीसराय में पृथ्वी दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम का...

लखीसराय में पृथ्वी दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी सुमित कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रुचि सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय बड़हिया के प्राचार्य नवीन कुमार सिन्हा एवं वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. ओमप्रकाश उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, तिलक एवं पुष्प वर्षा के साथ हुई। इसके बाद गायत्री मंत्रोच्चार, डीएवी गान एवं छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कला शिक्षक शंभू साहनी के निर्देशन में “पृथ्वी के संरक्षण” विषय पर विशेष संदेश बोर्ड का अनावरण किया गया, जिस पर सभी अतिथियों ने हस्ताक्षर कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। छात्रों ने पिरामिड बनाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया, जिसमें शुभम, माधव, शौर्य प्रताप, प्रीतम सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और इसकी रक्षा करना हम सभी का पहला कर्तव्य है। उन्होंने 3R—रिसाइक्लिंग, रीयूज और रिड्यूस—को अपनाने और हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम 100 पेड़ लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

डीडीसी सुमित कुमार ने छात्रों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें प्रकृति से जुड़ना होगा और जल, जंगल व जमीन की रक्षा करनी होगी। उन्होंने आंवला, नीम, पीपल और बरगद जैसे उपयोगी पेड़ लगाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। साथ ही भाषण, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें कक्षा 10 की छात्रा नव्या सिंह को प्रथम, इजरा फातिमा को द्वितीय और अन्या सैनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का संचालन नमिता आनंद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक एन. आर. नायक ने किया। इस आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : सही पोषण – देश रोशन, लखीसराय में निकली जागरूकता रैली, जानिए क्यों जरूरी है ये अभियान

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top