11
BREAKING NEWS
मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!
No menu items available
BREAKING
मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!
9 hours ago
बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!
10 hours ago
विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!
10 hours ago
2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!
10 hours ago
तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!
11 hours ago

Bihar News : पश्चिम एशिया संकट के बीच लखीसराय अलर्ट, LPG सप्लाई पर कड़ी निगरानी!

लखीसराय: पश्चिम एशिया में उत्पन्न हालात को देखते हुए जिले में रसोई गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया...

लखीसराय: पश्चिम एशिया में उत्पन्न हालात को देखते हुए जिले में रसोई गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार को राजीव रौशन, सचिव उच्च शिक्षा विभाग, बिहार सह प्रभारी सचिव लखीसराय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें गैस आपूर्ति से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 16 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनमें IOCL की 8, BPCL की 5 और HPCL की 3 एजेंसियां शामिल हैं। दैनिक औसत बुकिंग लगभग 800 है, जबकि 31 मार्च 2026 को कुल 11,678 बुकिंग दर्ज की गई। उपलब्ध स्टॉक 6,158 था और 5,520 का बैकलॉग सामने आया।

बैठक के बाद प्रशासन ने निर्देश दिया कि पिछले एक वर्ष के गैस बुकिंग का औसत डेटा संकलित किया जाए, ताकि मांग और आपूर्ति की सही स्थिति का आकलन किया जा सके। साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस वितरण को लेकर विभागीय निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिला स्तर पर गठित धावा दल को निर्देश दिया गया कि वे गोदामों का नियमित निरीक्षण करें और स्टॉक का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से करें। निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि गोदामों में सुरक्षा मानकों का पालन हो, सिलेंडरों का सही रख-रखाव किया जा रहा हो और पर्याप्त अग्निशमन यंत्र उपलब्ध हों।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सरकारी संस्थानों में PNG कनेक्शन को बढ़ावा दिया जाए, जिससे LPG सिलेंडरों पर दबाव कम हो सके। इसके लिए नगर परिषद के वार्ड आयुक्तों की बैठक बुलाकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही निर्देश दिया गया कि प्रेस के माध्यम से प्रतिदिन सही जानकारी साझा की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर रोक लगाई जा सके।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : दानापुर मंडल में 23 रेलकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई, समापक भुगतान किया गया प्रदान!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top