32
BREAKING NEWS
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!मुंगेर में आशिफ हुसैन की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?जमुई घटना के बाद दरभंगा में नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, बाइक सवार तीन युवकों पर आरोप!जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR, पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस सख्त!
No menu items available
BREAKING
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!
2 hours ago
लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!
2 hours ago
25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!
2 hours ago
डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!
2 hours ago
जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!
6 hours ago

Bihar News : सुबह-सुबह DDC के घर रेड… करोड़ों की संपत्ति का खेल उजागर?

शिवहर: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...

शिवहर: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवहर के उप विकास आयुक्त (DDC) बृजेश कुमार पर शिकंजा कस दिया है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उनके खिलाफ कांड संख्या 11/2026 दर्ज कर लिया गया है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धाराओं 13(1)(b), 13(2) और 12 के तहत कार्रवाई की है। आरोप है कि बृजेश कुमार ने अपने सेवा काल के दौरान अलग-अलग पदों पर रहते हुए करीब 1 करोड़ 84 लाख 32 हजार 900 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की, जो उनके ज्ञात आय स्रोतों से अधिक है।

सूत्रों के अनुसार, विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर सुबह से ही एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई शिवहर, बेतिया और सीतामढ़ी समेत विभिन्न स्थानों पर उनके सरकारी और निजी परिसरों में चल रही है। शिवहर स्थित आवास के बाद अब समाहरणालय कार्यालय में भी जांच की जा रही है।

छापेमारी के दौरान टीम महत्वपूर्ण दस्तावेज, निवेश से जुड़े कागजात और संपत्ति के साक्ष्य जुटाने में लगी है। अधिकारियों का मानना है कि जांच के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ सकती है।

निगरानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत की जा रही है। प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और पूरे मामले पर निगरानी विभाग की कड़ी नजर बनी हुई है। इसे प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : बंगले से बैंक तक छानबीन, DDC पर भ्रष्टाचार का बड़ा वार!

अजय मिलन, शिवहर.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top