BREAKING NEWS
Bihar News : कबड्डी में करियर का गोल्डन मौका, 16 मई को पटना में ट्रायल, बिहार के खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर!Bihar News : सहयोग हेल्पलाइन 1100 लॉन्च, अब पंचायत स्तर पर हर समस्या का होगा समाधानBihar News :खेल विभाग में श्रेयसी सिंह की एंट्री, जमीनी प्रतिभा और नई खेल नीति पर फोकस!Bihar News : अशोक धाम में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” की गूंज, श्रद्धा और संस्कृति का भव्य संगम!Bihar News : गांव की बहू ने रचा इतिहास, जैविक खेती पर रिसर्च कर ब्यूटी कुमारी बनीं पीएचडी!National News : काठमांडू एयरपोर्ट पर टर्किश एयरलाइंस के विमान में आग, 277 यात्री सुरक्षित, उड़ानें प्रभावित!Bihar News : एचआर लीडर्स ने युवाओं को दिए करियर मंत्र, कहा—AI खतरा नहीं, बड़ा अवसर!Bihar News : मातृ दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल में भावनाओं का सैलाब, बच्चों ने मां के प्यार को किया सलाम!Bihar News : लखीसराय में टैगोर जयंती पर भव्य आयोजन, डेफोडिल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग!Bihar News : सहरसा में मिड-डे मील से हड़कंप, दूसरे दिन भी बच्चे बीमार, खाने में सांप मिलने का आरोप!Bihar News : लखीसराय में ‘सहयोग शिविर’ को लेकर डीएम सख्त, हर स्तर पर मॉनिटरिंग तेज!Bihar News : रेशमा भारती ने दी श्रेयसी सिंह को बधाई, कहा—बिहार विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा!Bihar News : नगर परिषद की बड़ी बैठक, सफाई, लाइट, टैक्स से लेकर तालाब तक बड़े फैसले!Bihar News : बिहार के सावन का भारतीय टीम में चयन, खेलेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज!Bihar News : अब शिविर में नहीं चलेगी ढिलाई, डीएम का सख्त निर्देश!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : कबड्डी में करियर का गोल्डन मौका, 16 मई को पटना में ट्रायल, बिहार के खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर!Bihar News : सहयोग हेल्पलाइन 1100 लॉन्च, अब पंचायत स्तर पर हर समस्या का होगा समाधानBihar News :खेल विभाग में श्रेयसी सिंह की एंट्री, जमीनी प्रतिभा और नई खेल नीति पर फोकस!Bihar News : अशोक धाम में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” की गूंज, श्रद्धा और संस्कृति का भव्य संगम!Bihar News : गांव की बहू ने रचा इतिहास, जैविक खेती पर रिसर्च कर ब्यूटी कुमारी बनीं पीएचडी!National News : काठमांडू एयरपोर्ट पर टर्किश एयरलाइंस के विमान में आग, 277 यात्री सुरक्षित, उड़ानें प्रभावित!Bihar News : एचआर लीडर्स ने युवाओं को दिए करियर मंत्र, कहा—AI खतरा नहीं, बड़ा अवसर!Bihar News : मातृ दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल में भावनाओं का सैलाब, बच्चों ने मां के प्यार को किया सलाम!Bihar News : लखीसराय में टैगोर जयंती पर भव्य आयोजन, डेफोडिल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग!Bihar News : सहरसा में मिड-डे मील से हड़कंप, दूसरे दिन भी बच्चे बीमार, खाने में सांप मिलने का आरोप!Bihar News : लखीसराय में ‘सहयोग शिविर’ को लेकर डीएम सख्त, हर स्तर पर मॉनिटरिंग तेज!Bihar News : रेशमा भारती ने दी श्रेयसी सिंह को बधाई, कहा—बिहार विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : कबड्डी में करियर का गोल्डन मौका, 16 मई को पटना में ट्रायल, बिहार के खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर!
5 hours ago
Bihar News : सहयोग हेल्पलाइन 1100 लॉन्च, अब पंचायत स्तर पर हर समस्या का होगा समाधान
5 hours ago
Bihar News :खेल विभाग में श्रेयसी सिंह की एंट्री, जमीनी प्रतिभा और नई खेल नीति पर फोकस!
6 hours ago
Bihar News : अशोक धाम में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” की गूंज, श्रद्धा और संस्कृति का भव्य संगम!
6 hours ago
Bihar News : गांव की बहू ने रचा इतिहास, जैविक खेती पर रिसर्च कर ब्यूटी कुमारी बनीं पीएचडी!
16 hours ago
Advertisement

Bihar News : प्रभात फेरी से सांस्कृतिक रंग तक, लखीसराय में बिहार दिवस का जश्न बना ‘विकास और विरासत’ का संगम!

लखीसराय: प्रभात फेरी की जोशभरी शुरुआत, विकास प्रदर्शनी की झलक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रंगीन छटा—कुछ इसी अंदाज में लखीसराय...

लखीसराय: प्रभात फेरी की जोशभरी शुरुआत, विकास प्रदर्शनी की झलक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रंगीन छटा—कुछ इसी अंदाज में लखीसराय में बिहार दिवस 2026 का आगाज हुआ। रविवार को स्थानीय नगर भवन में तीन दिवसीय समारोह का उद्घाटन जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया, लेकिन इस आयोजन की खास बात इसकी बहुरंगी प्रस्तुति रही, जिसने इसे सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जनउत्सव बना दिया।

सुबह की शुरुआत समाहरणालय से लाली पहाड़ी तक निकली प्रभात फेरी से हुई, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक और विभिन्न विभागों के अधिकारी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए बच्चों ने न सिर्फ जागरूकता फैलाई, बल्कि पूरे शहर में बिहार दिवस का उत्साह भी भर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केआरके हाई स्कूल मैदान में सजा विकास मेला रहा, जहां विभिन्न विभागों के स्टॉल लोगों को अपनी ओर खींचते नजर आए। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं को एक ही जगह देखने का मौका मिला। अधिकारियों और अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर जिले में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।

जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने अपने संबोधन में बिहार के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित करते हुए कहा कि बिहार दिवस हमारी पहचान और भविष्य के संकल्प का प्रतीक है। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष अंशु कुमारी ने विकास कार्यों में जनसहभागिता की अहम भूमिका को सराहा। विधायक रामानंद मंडल और नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान ने भी सरकार की योजनाओं और उनके जमीनी प्रभावों को विस्तार से बताया। मौके पर वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंन के निदेशक डॉ.ओम प्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

इस मौके पर जिले की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को दर्शाने वाले टेबल कैलेंडर का विमोचन भी किया गया, जिसने स्थानीय पहचान को एक नई पहचान देने का प्रयास किया।

शाम होते-होते कार्यक्रम का रंग पूरी तरह सांस्कृतिक हो गया। स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने नृत्य, गीत और नाटक की शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत कर दिया। समूह लोक गायन, रंगोली, पेंटिंग और मूर्ति कला प्रतियोगिताओं ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता को मंच दिया, जहां हर प्रस्तुति में बिहार की मिट्टी की खुशबू साफ महसूस हुई।

पूरे आयोजन में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की सक्रिय भागीदारी ने इसे खास बना दिया। यह सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि लखीसराय की पहचान, विकास और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उत्सव बनकर उभरा, जिसने यह संदेश दिया कि बिहार सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि संभावनाओं का प्रदेश भी है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : वेद ग्रुप ने बिहार महिला कबड्डी लीग की विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जन्मोत्सव पर भव्य समारोह!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top