14
BREAKING NEWS
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU... संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!राजगीर में खेल प्रतिभाओं की खोज का ‘मिशन’ तैयार, 200 से ज्यादा मास्टर ट्रेनर्स को मिली ट्रेनिंग!राशन डीलरों के मुद्दे पर तेजस्वी का CM सम्राट को ‘पत्रवार’, ₹30 हजार मानदेय से लंबित कमीशन तक उठाईं 8 बड़ी मांगें!आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
No menu items available
BREAKING
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU… संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!
18 hours ago
सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?
18 hours ago
लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!
18 hours ago
CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!
18 hours ago
‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!
18 hours ago

Bihar News : बिहार महिला कबड्डी लीग में मगध वॉरियर्स शीर्ष पर, 15 मैचों के बाद अंक तालिका में बढ़त!

पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में 11 से 17 मार्च तक आयोजित बिहार महिला कबड्डी लीग 2026 में...

पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में 11 से 17 मार्च तक आयोजित बिहार महिला कबड्डी लीग 2026 में जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ रही है, खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। तीसरे दिन खेले गए 15वें मैच के बाद अंक तालिका में 10 अंकों के साथ मगध वॉरियर्स शीर्ष स्थान पर है। वहीं 8 अंकों के साथ सिवान टाइटंस दूसरे और 6 अंकों के साथ सारण स्ट्राइकर्स तीसरे स्थान पर हैं। इस प्रतियोगिता में कुल 30 लीग मैच खेले जाने हैं।

तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में कई रोमांचक मैच देखने को मिले। मैच संख्या 13 में सीतामढ़ी सेंटिनल्स ने पटना पेलिकन्स को 36-30 से हराया। इस मुकाबले में पटना पेलिकन्स की जैनब प्रवीण को बेस्ट रेडर और सीतामढ़ी सेंटिनल्स की रिया को बेस्ट डिफेंडर चुना गया।

मैच संख्या 14 में सिवान टाइटंस ने नालंदा निंजास को 30-20 से पराजित किया। इस मैच में सिवान टाइटंस की इंदु कुमारी बेस्ट रेडर रहीं, जबकि नालंदा निंजास की सिमरन कुमारी को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मिला।

मैच संख्या 15 में मगध वॉरियर्स ने सारण स्ट्राइकर्स को 33-26 से हराया। इस मुकाबले में सारण स्ट्राइकर्स की मुस्कान को बेस्ट रेडर और मगध वॉरियर्स की नैंसी प्रिया को बेस्ट डिफेंडर चुना गया।

मैच संख्या 16 में सिवान टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना पेलिकन्स को 42-17 के बड़े अंतर से हराया। इस मैच में सिवान टाइटंस की आशिका शांडिल्य बेस्ट रेडर और लक्ष्मी कुमारी बेस्ट डिफेंडर रहीं।

मैच संख्या 17 में सीतामढ़ी सेंटिनल्स ने मगध वॉरियर्स को 28-23 से हराया। इस मुकाबले में सीतामढ़ी सेंटिनल्स की वर्षा को बेस्ट रेडर और आयुषी को बेस्ट डिफेंडर चुना गया।

प्रतियोगिता में अब तक खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और आने वाले मैचों में भी कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : खेल के क्षेत्र में बिहार की बड़ी उपलब्धि, ‘खेल को बढ़ावा देने वाला सर्वश्रेष्ठ राज्य’ पुरस्कार से सम्मानित!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top