लखीसराय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। गांधी मैदान स्थित खेल भवन में एससीईआरटी पटना के तत्वावधान में निबंध लेखन, लिखित क्विज और वक्तृत्व कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और ज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था।
Bihar News : ‘10 हजार देकर बकरी- सूअर चरवा रही सरकार’ — विधायक के बयान से सदन गरमाया!
प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र और जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने संयुक्त रूप से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे बड़ा आधार है और प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पहचानने का अवसर देती हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई में पूर्ण मनोयोग लगाने और जीवन में आने वाली हर चुनौती को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने की अपील की।

Bihar News : ‘जिंदा लाश’ से ‘9वीं फेल लुटेरा’ तक — बिहार में बयानबाजी ने पकड़ी रफ्तार!
सर्व शिक्षा अभियान के एआरपी आलोक रंजन और नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा की देखरेख में आयोजित “हरित ऊर्जा – धरती की सांस” विषय पर निबंध प्रतियोगिता में रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय शिवसोना की कोमल कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेघराय मिश्री प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय वलीपुर के मानस कुमार ने द्वितीय तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलौरी के अमित राज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
Bihar News : कलम की ताकत को मिला सम्मान — भाजपा ने पत्रकारों को किया विशेष सम्मानित!
“प्लास्टिक के प्राकृतिक एवं जैव विकल्प” विषय पर आयोजित लिखित क्विज प्रतियोगिता में श्रीगोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय मानो की खुशी कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर की चांदनी कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय मननपुर के गौरव कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
National News : एपस्टीन फाइल्स से दुनिया में हड़कंप: 10 देशों में इस्तीफे, 80 ताकतवर लोगों पर जांच!
वक्तृत्व कला प्रतियोगिता का विषय “मानव जीवन शैली पर उभरती प्रौद्योगिकी का प्रभाव” रखा गया था। इसमें उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरमा की सीता कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। मेघराय मिश्री प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय वलीपुर के मिथुन कुमार द्वितीय तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर की रागिनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
निबंध और लिखित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आगामी 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एससीईआरटी पटना द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। वहीं वक्तृत्व कला प्रतियोगिता की विजेता छात्रा 20 फरवरी को मुंगेर में होने वाली प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
National News : 118 सांसदों का सिग्नेचर… स्पीकर पर संकट? 9 मार्च को संसद में होगा बड़ा फैसला!
कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक जयंत कुमार, मकेश्वर कुमार, राकी कुमार, अमर कुमार, अजीत कुमार और मनोरंजन कुमार चौधरी सहित कई शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उन्हें विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिली।
