Sheikpura : लड़की के साथ छेड़खानी पर हुई मारपीट, दो पक्षों से आरोपी गिरफ्तार!
शेखपुरा में एक लड़की के साथ छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और जेल भेजा। दोनों पक्षों से अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

शेखपुरा में एक लड़की के साथ छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नगर थाना पुलिस ने गुरुवार शाम दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को हिरासत में लेकर शेखपुरा जेल भेज दिया।
Bihar : 1 करोड़ के इनामी नक्सली प्रवेश दा ढेर! बिहार-जमुई सहित 5 जिले अब पूरी तरह नक्सल मुक्त!
पहले पक्ष से गिरफ्तार आरोपी सिरारी थाना क्षेत्र के मदारी गांव निवासी विवेक राज, जो बाल्मीकि महतो के पुत्र हैं, को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे पक्ष से गिरफ्तार आरोपी शहर के गोला रोड निवासी सुभाष यादव उर्फ डोडा यादव, दशरथ यादव के पुत्र, को जेल भेजा गया।
Bihar : गेस्ट हाउस से पकड़ी गईं 3 पिस्टल और 7 मैगजीन, कुख्यात भी पुलिस के शिकंजे में!
घटना श्यामा सरोवर पार्क के पास बाईपास रोड पर हुई थी। बताया गया कि एक लड़की के साथ छेड़खानी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न हुआ। इसके बाद दोनों गुटों ने एक-दूसरे पक्ष के दो-दो लोगों को घेरकर मारपीट की।
Bihar : शेखपुरा में दिल दहला देने वाली हत्या! तीन गिरफ्तार, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार!
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर छापेमारी की और जांच शुरू कर दी है। अभी भी 8 अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं
Bihar : नाना पाटेकर सहित चार अपराधी गिरफ्तार!
पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही, दोनों पक्षों से गिरफ्तार आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया तेज़ी से पूरी की जा रही है।