14
BREAKING NEWS
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU... संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!राजगीर में खेल प्रतिभाओं की खोज का ‘मिशन’ तैयार, 200 से ज्यादा मास्टर ट्रेनर्स को मिली ट्रेनिंग!राशन डीलरों के मुद्दे पर तेजस्वी का CM सम्राट को ‘पत्रवार’, ₹30 हजार मानदेय से लंबित कमीशन तक उठाईं 8 बड़ी मांगें!आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
No menu items available
BREAKING
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU… संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!
11 hours ago
सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?
12 hours ago
लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!
12 hours ago
CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!
12 hours ago
‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!
12 hours ago

नो पाम ऑयल’ सिर्फ भ्रम फैलाने वाली मार्केटिंग! IFBA ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली। इंड फूड एंड बेवरेज एसोसिएशन (IFBA) ने बाजार में तेजी से फैलते ‘नो पाम ऑयल’ (No Palm Oil)...

नई दिल्ली। इंड फूड एंड बेवरेज एसोसिएशन (IFBA) ने बाजार में तेजी से फैलते ‘नो पाम ऑयल’ (No Palm Oil) लेबल पर कड़ी आपत्ति जताई है। एसोसिएशन का कहना है कि यह केवल एक मार्केटिंग हथकंडा है, जिसका मकसद लोगों के स्वास्थ्य को लेकर भ्रम फैलाना और डर पैदा कर उत्पादों की बिक्री बढ़ाना है।

IFBA के चेयरमैन दीपक जॉली ने कहा कि पाम ऑयल भारत में 1800 के दशक से खपत में है और यह पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा, “‘नो पाम ऑयल’ जैसे लेबल लोगों को गलत जानकारी देते हैं। ये वैज्ञानिक सच्चाई के बजाय सिर्फ प्रचार पर आधारित हैं।

एसोसिएशन ने इस बात पर भी जोर दिया कि पाम ऑयल न केवल सस्ता और टिकाऊ है, बल्कि इसमें विटामिन E, A, और प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व भी होते हैं। साथ ही, इसमें ट्रांस फैट बिल्कुल नहीं होता, जो दिल और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।

ICMR-NIN (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन) द्वारा जारी 2024 की नई डाइट गाइडलाइन में भी पाम ऑयल को एक स्वस्थ विकल्प के रूप में स्वीकार किया गया है। IFBA की साइंटिफिक डायरेक्टर शिल्पा अग्रवाल ने बताया कि, “पाम ऑयल में पाए जाने वाले टोकोट्रिएनॉल्स (Tocotrienols) कोलेस्ट्रॉल कम करने और दिल की सेहत सुधारने में मदद करते हैं।

वैज्ञानिक तथ्यों को नजरअंदाज कर रहा है बाजार

आज के दौर में उपभोक्ता सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की बातों पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं, जो अक्सर अधूरी या भ्रामक जानकारी फैलाते हैं। IFBA ने अपील की है कि कंपनियां डर का फायदा उठाकर ‘पाम ऑयल फ्री’ जैसे भ्रामक शब्दों का इस्तेमाल न करें।

भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बाधा

IFBA ने चेताया कि इस तरह के प्रचार अभियान सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ योजना और खाद्य तेलों के उत्पादन बढ़ाने के प्रयासों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। वर्ष 2021 में भारत सरकार ने नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स-ऑयल पाम (NMEO-OP) की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य देश में पाम ऑयल उत्पादन को बढ़ावा देना है।

तेलंगाना जैसे राज्यों में ऑयल पाम की खेती से किसानों को 1 एकड़ में ₹1 लाख तक की सालाना कमाई हो रही है। सरकार पहले 3 वर्षों तक प्रति एकड़ ₹36,000 तक की सब्सिडी भी दे रही है। इससे न केवल किसान लाभान्वित हो रहे हैं, बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा और आर्थिक मजबूती भी सुनिश्चित हो रही है।

IFBA ने स्पष्ट किया है कि पाम ऑयल के खिलाफ डर फैलाने की मुहिम वैज्ञानिक तथ्यों पर नहीं, बल्कि बाजार की चाल है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया ट्रेंड्स के बजाय विज्ञान और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राय पर भरोसा करें।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top