15
BREAKING NEWS
मोतिहारी में वर्दी नहीं, सादे लिबास में ‘वसूली’ का खेल; ग्रामीणों ने दो सिपाहियों को पकड़ा, अब FIR के बाद जेल की तैयारी!केक कटा, मिठाई बंटी और कांग्रेस ने लिया संकल्प; मुसहरी टोला में अनोखे अंदाज में मनाया राजेश राम का जन्मदिन!पीएम मोदी के जन्मदिन पर शेखपुरा में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम!सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?RJD की MLC लिस्ट ने बढ़ाई लालू परिवार की टेंशन? ‘नए चेहरों’ को टिकट पर रोहिणी आचार्य का तीखा सवाल, बोलीं- पुराने वफादारों की अनदेखी क्यों?बिहार में बाढ़ का ऐसा दर्द कि भावुक हुईं एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, बेगूसराय में जलजमाव पर लोगों ने काटा फीता-केक; 44 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित!सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या के बाद बवाल, 5 दिन पहले थाने पर हुआ था घेराव; आरोपी का घर फूंका, पुलिस पर पथराव में 2 इंस्पेक्टर घायल!
No menu items available
BREAKING
मोतिहारी में वर्दी नहीं, सादे लिबास में ‘वसूली’ का खेल; ग्रामीणों ने दो सिपाहियों को पकड़ा, अब FIR के बाद जेल की तैयारी!केक कटा, मिठाई बंटी और कांग्रेस ने लिया संकल्प; मुसहरी टोला में अनोखे अंदाज में मनाया राजेश राम का जन्मदिन!पीएम मोदी के जन्मदिन पर शेखपुरा में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम!सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मोतिहारी में वर्दी नहीं, सादे लिबास में ‘वसूली’ का खेल; ग्रामीणों ने दो सिपाहियों को पकड़ा, अब FIR के बाद जेल की तैयारी!
29 minutes ago
केक कटा, मिठाई बंटी और कांग्रेस ने लिया संकल्प; मुसहरी टोला में अनोखे अंदाज में मनाया राजेश राम का जन्मदिन!
43 minutes ago
पीएम मोदी के जन्मदिन पर शेखपुरा में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम!
58 minutes ago
सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!
5 hours ago
लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!
5 hours ago

शेखपुरा के स्काउट-गाइड छपरा में राज्य स्तरीय योगा उत्सव में लेंगे भाग, बच्चों को मिलेगा बड़ा मंच

शेखपुरा। छपरा (सारण) में 18 से 22 जून तक होने वाले राज्य स्तरीय योगा उत्सव में शेखपुरा जिले के 16...

शेखपुरा। छपरा (सारण) में 18 से 22 जून तक होने वाले राज्य स्तरीय योगा उत्सव में शेखपुरा जिले के 16 स्काउट-गाइड भाग लेंगे। भारत स्काउट और गाइड शेखपुरा के जिला सचिव शैलेन्द्र कुमार ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चेवाड़ा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शिविर की सफलता और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

शिविर का आयोजन सेंट्रल पब्लिक स्कूल, छपरा में किया गया है। इसमें राज्य के सभी जिलों से 550 से अधिक स्काउट-गाइड भाग लेंगे। शेखपुरा से 8 स्काउट और 8 गाइड के साथ एक स्काउट लीडर और एक गाइड लीडर शामिल हैं। दल का नेतृत्व सहायक जिला संगठन आयुक्त मनीष कुमार कर रहे हैं। जिला मुख्य आयुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन पहली बार राज्य मुख्यालय द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों के चारित्रिक, मानसिक और शारीरिक विकास के साथ सर्वांगीण विकास करना है।

जिला सचिव शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियां बच्चों के आंतरिक और बाह्य विकास में सहायक होती हैं। श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय चेवाड़ा के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से बच्चों को रेलवे की नौकरियों में विशेष कोटा मिलता है। राज्य सरकार के विश्वविद्यालयों में नामांकन के लिए 2 सीटें आरक्षित होती हैं। प्रमाण पत्र के आधार पर 12 से 18 अंक का वेटेज भी दिया जाता है।

मनीष कुमार ने बताया कि इस शिविर में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कला एवं संस्कृति मंत्री सहित कई मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे। इससे शेखपुरा के स्काउट-गाइड को लाभ मिलेगा। प्रतिभागी दल में श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय चेवाड़ा से 4 गाइड, पीएम श्री +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय करंडे से 4 गाइड और आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल से 8 स्काउट शामिल हैं। स्काउट टीम का नेतृत्व आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल करंडे के निदेशक इंजीनियर कौशल कुमार निराला कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के रहने, खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था राज्य मुख्यालय द्वारा की गई है। सभी प्रतिभागी छपरा के तीर्थ और पौराणिक स्थलों का भ्रमण भी करेंगे।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता का विकास होता है। स्काउट-गाइड कैडेट सेवा, अनुशासन और शांति के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं। रवाना हो रही टीम को शुभकामना देने वालों में जिला कोषाध्यक्ष विशाल, जिला उपाध्यक्ष मुरारी कुमार, राजनंदन शर्मा, पवन कुमार, अंजली कुमारी, डॉ. आशुतोष कुमार, अजीत कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

शिविर में गाइड के रूप में मुन्नी, कल्याणी, वादिनी, अंशु, खुशबू, स्वेता, रिया, स्नेहा और गाइड लीडर गीता कुमारी भाग ले रही हैं। स्काउट के रूप में सनोज, निशांत, कृष्णा, सचिन, रौनक, राघव, शिवराज, ज्ञान और स्काउट लीडर के रूप में इंजीनियर कौशल कुमार निराला शामिल हैं।

शिविर के मुख्य आकर्षण में सिद्ध योगाचार्य के नेतृत्व में योगाभ्यास, जागरूकता सत्र, पेंटिंग, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता शामिल हैं। हर संध्या को कैंप फायर में लोकगीत, लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। योगाभ्यास के माध्यम से “स्वस्थ भारत, सुंदर भारत” की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top