शेखपुरा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना बेघरों के लिए वरदान साबित हो रही है। केंद्र और राज्य सरकार इस योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने में लगातार प्रयासरत हैं। जिला से लेकर पंचायत स्तर तक अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय होकर सर्वे कर रहे हैं, ताकि कोई भी गरीब खुले आसमान के नीचे रात न बिताए।
सोमवार को महुआ न्यूज़ की टीम ने अरियरी प्रखंड के सनैया पंचायत के देवपुरी और सहनौरा गांव का दौरा किया। योजना से जुड़े कई लाभुकों ने बताया कि इस बार उनका नाम सूची में शामिल हो गया है और राशि मिलते ही वे घर का निर्माण कार्य शुरू कर देंगे।
जब लाभुकों से नाजायज राशि की मांग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक उनसे किसी प्रकार की अवैध वसूली नहीं की गई है।