23
BREAKING NEWS
Bihar: सीवान में छात्र प्रदर्शन के बीच AK-47 से गोली चलाने वाला जवान सस्पेंड, बिहार बंद हिंसा में 450 गिरफ्तार!Jharkhand: झारखंड में आसान होगी टैक्स व्यवस्था, GST कानून में बड़े बदलाव की तैयारी!Bihar: तेजप्रताप यादव पर FIR का शिकंजा, हत्या के प्रयास समेत 12 धाराओं में केस; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए!Bihar: बिहार के Gen-Z की पसंद राहुल गांधी? पटना के छात्रों ने कहा- आने वाले चुनाव में दिखाएंगे वोट की ताकत!Jharkhand: तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, झारखंड राजद ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना!Jharkhand: पलामू में पुलिस ने डेढ़ करोड़ के गांजे की खेप पकड़ी; ट्रक के तहखाने में छिपाकर हो रही थी तस्करी!Jharkhand: मस्कट से मेडल जीतकर लौटीं झारखंड की बेटियां-बेटे, रांची एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत!Jharkhand: अब बिना धक्का-मुक्की बाबा के दर्शन, देवघर में तैयार नया फुट ओवरब्रिज!Jharkhand: सिमडेगा में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, लाखों के जेवरात-नकदी संग दो गिरफ्तार!Bihar: बिहार विधानसभा में अपनी ही सरकार पर बरसे NDA विधायक, सवालों से घिरी सम्राट सरकार!Bihar: बिहार के 123 तैराकों ने दिखाया दम, राजगीर ट्रायल से राष्ट्रीय टीम की राह तय!Bihar: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियाई खिताब, बिहार के सावन कुमार बने जीत के हीरो!Bihar: शेखपुरा में खुला शुभ मंगलम ज्वेलर्स का नया प्रतिष्ठान, शुद्धता और आकर्षक डिजाइन के साथ ग्राहकों को मिलेगी बेहतर खरीदारी की सुविधा!Bihar: 2032 ओलंपिक के लिए बिहार का बड़ा दांव, गांव-गांव से खोजी जाएंगी भविष्य की खेल प्रतिभाएं!Bihar: मंदिर से मां काली की प्रतिमा चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; जमीन विवाद से जुड़ा एंगल सामने आया!
No menu items available
BREAKING
Bihar: सीवान में छात्र प्रदर्शन के बीच AK-47 से गोली चलाने वाला जवान सस्पेंड, बिहार बंद हिंसा में 450 गिरफ्तार!Jharkhand: झारखंड में आसान होगी टैक्स व्यवस्था, GST कानून में बड़े बदलाव की तैयारी!Bihar: तेजप्रताप यादव पर FIR का शिकंजा, हत्या के प्रयास समेत 12 धाराओं में केस; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए!Bihar: बिहार के Gen-Z की पसंद राहुल गांधी? पटना के छात्रों ने कहा- आने वाले चुनाव में दिखाएंगे वोट की ताकत!Jharkhand: तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, झारखंड राजद ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना!Jharkhand: पलामू में पुलिस ने डेढ़ करोड़ के गांजे की खेप पकड़ी; ट्रक के तहखाने में छिपाकर हो रही थी तस्करी!Jharkhand: मस्कट से मेडल जीतकर लौटीं झारखंड की बेटियां-बेटे, रांची एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत!Jharkhand: अब बिना धक्का-मुक्की बाबा के दर्शन, देवघर में तैयार नया फुट ओवरब्रिज!Jharkhand: सिमडेगा में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, लाखों के जेवरात-नकदी संग दो गिरफ्तार!Bihar: बिहार विधानसभा में अपनी ही सरकार पर बरसे NDA विधायक, सवालों से घिरी सम्राट सरकार!Bihar: बिहार के 123 तैराकों ने दिखाया दम, राजगीर ट्रायल से राष्ट्रीय टीम की राह तय!Bihar: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियाई खिताब, बिहार के सावन कुमार बने जीत के हीरो!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: सीवान में छात्र प्रदर्शन के बीच AK-47 से गोली चलाने वाला जवान सस्पेंड, बिहार बंद हिंसा में 450 गिरफ्तार!
58 minutes ago
Jharkhand: झारखंड में आसान होगी टैक्स व्यवस्था, GST कानून में बड़े बदलाव की तैयारी!
1 hour ago
Bihar: तेजप्रताप यादव पर FIR का शिकंजा, हत्या के प्रयास समेत 12 धाराओं में केस; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए!
1 hour ago
Bihar: बिहार के Gen-Z की पसंद राहुल गांधी? पटना के छात्रों ने कहा- आने वाले चुनाव में दिखाएंगे वोट की ताकत!
1 hour ago
Jharkhand: तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, झारखंड राजद ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना!
2 hours ago

Sheikhpura News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: बदलते भारत की बात हो या अपने बिहार की, सभी के पीछे महिलाओं की अहम भूमिका : डीएम 

शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अधिकार,...

शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण थीम पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन, पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी, डीडीसी संजय कुमार, जिला परिषद अध्यक्षा निर्मला सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी का स्वागत आईसीडीएस के कार्यक्रम पदाधिकारी किरण शर्मा के द्वारा प्रतीक चिन्ह, शाल एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कई विद्यालय के बच्चियों एवं महिलाओं के अधिकार एवं समानता के महत्व को अपने गीत, नृत्य एवं लघु नाटक से प्रस्तुत की, जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं गीत पर अपनी प्रस्तुति दी। तो वही कस्तूरबा बालिका विद्यालय गगौर की छोटी बच्चियों ने खरीदेगा रुपया मुझे गीत पर नृत्य के माध्यम से दहेज प्रथा के खिलाफ एक सशक्त संदेश दिया। वही रजनीकांत, संगीत शिक्षक के द्वारा ’’बेटी है वरदान’’ गीत पर अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

“अधिकार, समानता और सशक्तिकरण” थीम पर हुई चर्चा 
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के द्वारा आज के थीम “अधिकार, समानता और सशक्तिकरण” पर चर्चा करते हुए कहा गया कि ये सभी एक दूसरे के पूरक है। महिलाओं को अगर उनका अधिकार दिया जाए तो निश्चय ही वे पुरूषों के बराबर स्वयं को खड़ा रह पाने में सक्षम होगी और तभी वास्तविक रूप से सशक्त होगी। महिला सशक्तिकरण की बात घर के अंदर और बाहर दोनों होनी चाहिए। प्रत्येक चाहे वो पुरुष हो यह घर की महिलाएं सभी का दायित्व बनता है कि किसी भी महिला के अधिकारों का हनन न हो, उन्हें पूर्ण सम्मान मिलें। चाहे वे बदलते भारत की बात हो या अपने बिहार की, ये सभी के पीछे कही न कही महिलाओं की अहम भूमिका है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक के द्वारा आज के समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की चर्चा करते हुए कहा गया कि आज महिलाएं न केवल घर के अंदर, बल्कि घर के बाहर भी अपने दायित्वों का पूरी तरह से अपनी जिम्मेदारियों के साथ निभा रही है। निश्चय ही वे अपने आप में परिपूर्ण है। निश्चय ही वे हमसे आगे है।

अरियरी प्रखंड की बीडीओ अर्चना वर्मा को राज्य स्तर पर सम्मानित 
आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने कस्तूरबा विद्यालय गगौर के प्रधानाध्यापिका को सेनेटरी पैड प्रतीक के रूप में सौंपी। साथ में यह भी बताया गया कि आगे सभी कस्तूरबा विद्यालयों में भी बच्चियों को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराया जाएगा। वही जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के लाभार्थियों को बेबी कीट भी प्रदान किया गया। साथ ही महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में निबंध एवं पेंटिंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ,जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी के हाथों सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगियों में प्रथम स्थान जवाहर नवोदय की अंशु कुमारी, द्वितीय स्थान पर गगौर के कस्तूरबा की गायत्री कुमारी रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में कस्तूरबा चेवाड़ा की बेबी कुमारी, कस्तूरबा अरियरी की रचना कुमारी रही।

इस अवसर पर अरियरी प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना वर्मा को राज्य स्तर पर ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के अवसर पर सम्मानित भी किया गया।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top