BREAKING NEWS
Bihar News : बिहार में बालू घाटों की वापसी! क्या बदलेगा हाल?Bihar News : 105 वर्ष की उम्र में थम गई आज़ादी की एक आवाज़… लखीसराय के अंतिम स्वतंत्रता सेनानी हुकुम बाबा नहीं रहे!Bihar News : बिहार महिला कबड्डी लीग में इनामी राशि में बड़ा इजाफा, सिवान और मगध का दबदबा!Bihar News : इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने कराया रोज़ा इफ्तार, भाईचारे का दिया संदेश!Bihar News : शेखपुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार!Bihar News : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले अपराधियों पर सख्ती, शेखपुरा पुलिस ने छह आरोपी को किया गिरफ्तार!Bihar News : लखीसराय में अब जमीन से जुड़े मामलों का होगा त्वरित समाधान? राजस्व प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिए गए अहम निर्देश!Bihar News : लखीसराय के प्रसिद्ध उद्योगपति स्व. रतन लाल बंका की श्रद्धांजलि सभा, बुद्धिजीवियों ने किया नमन!Bihar News : पैक्स व्यवस्था को और मजबूत करेगा लखीसराय का यह प्रशिक्षण शिविर?Bihar News : क्या लखीसराय में विकास योजनाओं की रफ्तार तेज होगी? जिला पदाधिकारी ने की बड़ी समीक्षा बैठक!Bihar News : लखीसराय में ऋण वितरण शिविर, क्या बदलेगी युवाओं की किस्मत?Bihar News : पटना में बिहार महिला कबड्डी लीग का भव्य आगाज, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन!Bihar News : 15 मार्च की भर्ती परीक्षा को लेकर लखीसराय में बड़ी तैयारी, 9 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा!Bihar News : डीएम ने गैस एजेंसियों को दी चेतावनी, कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई!Bihar News : पति ने रोका, समाज ने टोका… लेकिन नहीं रुकी पिंकी: शेखपुरा में महिलाओं की सफलता की कहानी बनी मिसाल!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : बिहार में बालू घाटों की वापसी! क्या बदलेगा हाल?Bihar News : 105 वर्ष की उम्र में थम गई आज़ादी की एक आवाज़… लखीसराय के अंतिम स्वतंत्रता सेनानी हुकुम बाबा नहीं रहे!Bihar News : बिहार महिला कबड्डी लीग में इनामी राशि में बड़ा इजाफा, सिवान और मगध का दबदबा!Bihar News : इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने कराया रोज़ा इफ्तार, भाईचारे का दिया संदेश!Bihar News : शेखपुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार!Bihar News : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले अपराधियों पर सख्ती, शेखपुरा पुलिस ने छह आरोपी को किया गिरफ्तार!Bihar News : लखीसराय में अब जमीन से जुड़े मामलों का होगा त्वरित समाधान? राजस्व प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिए गए अहम निर्देश!Bihar News : लखीसराय के प्रसिद्ध उद्योगपति स्व. रतन लाल बंका की श्रद्धांजलि सभा, बुद्धिजीवियों ने किया नमन!Bihar News : पैक्स व्यवस्था को और मजबूत करेगा लखीसराय का यह प्रशिक्षण शिविर?Bihar News : क्या लखीसराय में विकास योजनाओं की रफ्तार तेज होगी? जिला पदाधिकारी ने की बड़ी समीक्षा बैठक!Bihar News : लखीसराय में ऋण वितरण शिविर, क्या बदलेगी युवाओं की किस्मत?Bihar News : पटना में बिहार महिला कबड्डी लीग का भव्य आगाज, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : बिहार में बालू घाटों की वापसी! क्या बदलेगा हाल?
56 minutes ago
Bihar News : 105 वर्ष की उम्र में थम गई आज़ादी की एक आवाज़… लखीसराय के अंतिम स्वतंत्रता सेनानी हुकुम बाबा नहीं रहे!
1 hour ago
Bihar News : बिहार महिला कबड्डी लीग में इनामी राशि में बड़ा इजाफा, सिवान और मगध का दबदबा!
1 hour ago
Bihar News : इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने कराया रोज़ा इफ्तार, भाईचारे का दिया संदेश!
2 hours ago
Bihar News : शेखपुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार!
2 hours ago
Advertisement

Sheikhpura News : गर्मी और लू से बचाव के लिए करें कारगर उपाय, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

शनिवार को जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए हीट वेव एवं लू...

शनिवार को जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए हीट वेव एवं लू प्रबंधन को लेकर विभिन्न विभागों के द्वारा की जाने वाली तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस जिला में भीषण गर्मी पड़ती है, जिसके लिए अभी से ही सारे विभाग के द्वारा तैयारियाँ प्रांरभ कर देना चाहिए, ताकि संभावित खतरे एवं नुकसान को कम किया जा सकें।

उन्होंने बैठक में सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों एवं लोक स्वास्थय अभियंत्रण संगठन के कार्यापालक अभियंता को निदेशित करते हुए कहा कि वे सभी अपने क्षेत्राधिकार में जलपूर्ति की योजना की जमीनी स्थिति का टीम बनाकर सत्यापन करवा ले। साथ ही जिस जगह दिक्कत है, उसे 01 सप्ताह के अंदर ठीक कर लेगें। वैसे क्षेत्र जहाँ पिछले वर्ष पेयजल की ज्यादा दिक्कत हुई थी, वहां विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। सभी क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार स्थायी एवं अस्थायी पेयजल व्यवस्था हेतु स्टैंड पोस्ट एवं प्याऊ केंद्र लगाने को कहा गया है।

साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मार्केट, हाट एवं सभी अस्पतालों में पेयजल की व्यवस्था हो, इसको सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने सिविल सर्जन, शेखपुरा को निर्देशित करते हुए कहा कि सदर अस्पताल, रेफरल अस्पताल एवं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों मे अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है, जिसमें डॉक्टरों के साथ-साथ एसी, कूलर एवं ओआरएस, आई भी प्लूड इत्यादि दवाएं पर्याप्त मात्रा में हो। साथ ही सभी प्रमुख जगहों पर एम्बुलेंस एवं अग्निशमन की गाड़ियां का नम्बर ड्राइवर सहित पेंट करवाने का आदेश दिया गया है। अग्निशमन विभाग को भी सभी गाड़ियों चालू स्थिति में रखने को कहा गया है। 

हीट वेव एवं लू से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश

सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही ओआरएस पैकेट की व्यवस्था करने का निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है। साथ ही विद्यालायों में छात्रों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के मध्य हीट वेव एवं लू से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश उन्होंने दिया हैं। इसके अतिरिक्त चापाकलों एवं कुआं के पास पशु-पक्षियों एवं मवेशियों के लिए गड्ढे खुदवा कर पानी की व्यवस्था करवाने का आदेश उन्होंने दिया है।

सार्वजनिक वाहनों के साथ-साथ ईट चिमनियों, कल-कारखानों इत्यादि जगहों पर काम करने वालों के बीच पेयजल, आईस पैड की व्यवस्था करवाने के लिए उन्होंने निर्देशित किया है। विद्युत विभाग को शीघ्र ही जर्जर एवं ढीले तारों को मरम्मत कर सुधार करने को कहा गया है। साथ ही निर्बाध बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था की तैयारी रखने को कहा गया है। इस अवसर पर अपर उप समाहर्ता सियाराम सिंह, डीडीसी संजय कुमार के साथ-साथ सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top