21
BREAKING NEWS
पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!पटना में सजेगा कबड्डी का राष्ट्रीय मंच, 1 नवंबर से जूनियर खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत!बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!
No menu items available
BREAKING
पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!पटना में सजेगा कबड्डी का राष्ट्रीय मंच, 1 नवंबर से जूनियर खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत!बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!
4 minutes ago
शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!
13 minutes ago
दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!
26 minutes ago
शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!
32 minutes ago
लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!
43 minutes ago

पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!

पटना: बेल्ट्रॉन में चयन और नियुक्ति की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन...

पटना: बेल्ट्रॉन में चयन और नियुक्ति की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। अंग्रेजी टाइपिंग में क्वालिफाई उम्मीदवारों ने सरकार को 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम देते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की। उनके नारों में ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ भी शामिल रहा।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा में सफल होने के बावजूद उन्हें चयन प्रक्रिया में उचित स्थान नहीं दिया गया। उनका कहना है कि वे किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहे, बल्कि निष्पक्षता, पारदर्शिता और अपने अधिकार के अनुसार न्याय चाहते हैं।

अंग्रेजी टाइपिंग में क्वालिफाई, फिर भी सूची से बाहर होने का आरोप

प्रदर्शन कर रहे अंग्रेजी टाइपिंग अभ्यर्थियों के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2024 में परीक्षा के लिए आवेदन किया था और 2025 में परिणाम जारी होने के बाद पहली प्रोविजनल सूची प्रकाशित की गई। अभ्यर्थियों का दावा है कि इस सूची में हिंदी टाइपिंग के सफल उम्मीदवारों को शामिल किया गया, लेकिन अंग्रेजी टाइपिंग में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को जगह नहीं मिली।

उनका कहना है कि इस मामले को लेकर करीब एक महीने पहले भी गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन किया गया था। अभ्यर्थियों के मुताबिक, प्रदर्शन के बाद मंत्री की ओर से उन्हें बुलाया गया और दूसरी सूची जारी की गई, लेकिन उसमें भी अंग्रेजी टाइपिंग में सफल उम्मीदवारों के नाम शामिल नहीं हुए।

अभ्यर्थियों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है।

29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम, भूख हड़ताल की चेतावनी

प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थी साक्षी ने कहा कि सरकार को 29 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे भूख हड़ताल करने के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव और मंत्री आवास के बाहर धरना देने जैसे कदम उठाएंगे।

साक्षी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि क्वालिफाई होने के बाद मिला स्कोर कार्ड उनके किसी काम का नहीं रह गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वे अपना रिजल्ट मंत्री को सौंपकर कहेंगे कि उसे जलाकर भुट्टा खा लें। अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से परिणाम और चयन को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण उन्हें परिवार और समाज के सवालों का भी सामना करना पड़ रहा है।

DEO अभ्यर्थियों ने भी नियुक्ति की मांग उठाई

गर्दनीबाग में बेल्ट्रॉन के डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पद के अभ्यर्थी भी धरने पर बैठे हैं। अभ्यर्थी अभिषेक कुमार के मुताबिक, वर्ष 2024 में निकली भर्ती प्रक्रिया के बाद करीब 5,000 उम्मीदवारों की सूची तैयार की गई थी। इनमें से 2,645 अभ्यर्थियों की जॉइनिंग हो चुकी है, जबकि 2,355 उम्मीदवार अब भी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

अभिषेक का कहना है कि वे पिछले आठ महीने से नियुक्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं। उनके अनुसार, मंत्री नीतीश मिश्रा की ओर से 30 सितंबर तक वैकेंसी जारी करने का आश्वासन मिला था, लेकिन उनकी जानकारी के अनुसार ऐसा नहीं हुआ। DEO अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री से नियुक्ति प्रक्रिया स्पष्ट करने तथा नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराने की मांग की है।

522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की जॉइनिंग का मुद्दा भी उठा

बेल्ट्रॉन के प्रोग्रामर पद के अभ्यर्थियों ने भी नियुक्ति में देरी को लेकर विरोध जताया। अभ्यर्थी शिवानी ने बताया कि उन्होंने 2024 में आवेदन किया था और अगस्त 2025 में परीक्षा दी थी। उनके अनुसार, जनवरी में परिणाम आने के बावजूद अब तक जॉइनिंग नहीं हुई है।

शिवानी का दावा है कि अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल की मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात हुई थी। उस दौरान उन्हें 2 अक्टूबर तक जॉइनिंग होने का आश्वासन मिला था, लेकिन बाद में उन्हें बताया गया कि नियुक्ति का मामला विकास आयुक्त के स्तर पर है। अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया कि जब परीक्षा और परिणाम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, तो नियुक्ति में देरी क्यों हो रही है।

प्रदर्शनकारी प्रोग्रामर अभ्यर्थियों ने भी जल्द जॉइनिंग की मांग की है।

एक ही धरना स्थल पर अलग-अलग मांगें

गर्दनीबाग में अंग्रेजी टाइपिंग, DEO और प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की मांगें नियुक्ति और चयन प्रक्रिया से जुड़ी हैं, लेकिन उनके मामले अलग-अलग हैं। अंग्रेजी टाइपिंग अभ्यर्थी प्रोविजनल सूची में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं, जबकि DEO और प्रोग्रामर अभ्यर्थी नियुक्ति की प्रतीक्षा खत्म करने की मांग उठा रहे हैं।

फिलहाल अंग्रेजी टाइपिंग अभ्यर्थियों ने 29 अक्टूबर तक का समय दिया है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और सरकार इन मांगों पर क्या निर्णय लेते हैं और अभ्यर्थियों की लंबी प्रतीक्षा कब खत्म होती है।

ये खबर भी पढ़े: शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top