27
BREAKING NEWS
नौकरी का झांसा, किराये का मकान और दुष्कर्म का आरोप; कटिहार में दो लोको पायलट गिरफ्तार!विक्रमशिला सेतु पर पुलिसकर्मी से उलझे पूर्व विधायक के बेटे आशीष मंडल, वीडियो वायरल!अपने ही सरकार के खिलाफ बेतिया कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे विधायक विनय बिहारी, बोले- सम्राट चौधरी आएंगे तभी उठूंगा!गया में युवती के साथ घूम रहे युवक को घेरा, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपियों की तलाश में पुलिस!बेगूसराय होटल कांड में मुख्य दरिंदा रोहित सहनी गिरफ्तार, पुलिस वाहन से भागने की कोशिश में घायल!शेखपुरा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी!मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी दुकान में लूट, ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश; पिस्टल दिखाकर 2.50 लाख का सोना ले उड़े!गोपालगंज में टूटा जमींदारी बांध, गंडक का पानी गांवों में घुसा; सारण तटबंध पर बढ़ा दबाव!बच्चों के निवाले की रकम पर ‘मासिक वसूली’ का आरोप, रुपये गिनने का वीडियो वायरल, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण!पटना में प्रेमिका पर चाकू से हमला, CCTV में वारदात कैद; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार!गोपालगंज में मिला ‘A-B-C-D’ वाला कछुआ; पीठ पर बने अनोखे निशानों ने मचाया कौतूहल!गया जी के तीरंदाजों का जलवा, 29 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन; पटना उपविजेता!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; बिहार के लिए 12 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से पटना-मुजफ्फरपुर तक आसान होगा सफर!लखीसराय में डीटीओ ने हाथ जोड़कर कहा- हेलमेट पहनिए, घर पर आपका परिवार इंतजार करता है!लखीसराय में खेल प्रतिभाओं का दमखम, 21 विधाओं में उतरे स्कूली खिलाड़ी; कबड्डी में बड़हिया का दबदबा!
No menu items available
BREAKING
नौकरी का झांसा, किराये का मकान और दुष्कर्म का आरोप; कटिहार में दो लोको पायलट गिरफ्तार!विक्रमशिला सेतु पर पुलिसकर्मी से उलझे पूर्व विधायक के बेटे आशीष मंडल, वीडियो वायरल!अपने ही सरकार के खिलाफ बेतिया कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे विधायक विनय बिहारी, बोले- सम्राट चौधरी आएंगे तभी उठूंगा!गया में युवती के साथ घूम रहे युवक को घेरा, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपियों की तलाश में पुलिस!बेगूसराय होटल कांड में मुख्य दरिंदा रोहित सहनी गिरफ्तार, पुलिस वाहन से भागने की कोशिश में घायल!शेखपुरा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी!मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी दुकान में लूट, ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश; पिस्टल दिखाकर 2.50 लाख का सोना ले उड़े!गोपालगंज में टूटा जमींदारी बांध, गंडक का पानी गांवों में घुसा; सारण तटबंध पर बढ़ा दबाव!बच्चों के निवाले की रकम पर ‘मासिक वसूली’ का आरोप, रुपये गिनने का वीडियो वायरल, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण!पटना में प्रेमिका पर चाकू से हमला, CCTV में वारदात कैद; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार!गोपालगंज में मिला ‘A-B-C-D’ वाला कछुआ; पीठ पर बने अनोखे निशानों ने मचाया कौतूहल!गया जी के तीरंदाजों का जलवा, 29 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन; पटना उपविजेता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नौकरी का झांसा, किराये का मकान और दुष्कर्म का आरोप; कटिहार में दो लोको पायलट गिरफ्तार!
3 minutes ago
विक्रमशिला सेतु पर पुलिसकर्मी से उलझे पूर्व विधायक के बेटे आशीष मंडल, वीडियो वायरल!
10 minutes ago
अपने ही सरकार के खिलाफ बेतिया कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे विधायक विनय बिहारी, बोले- सम्राट चौधरी आएंगे तभी उठूंगा!
17 minutes ago
गया में युवती के साथ घूम रहे युवक को घेरा, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपियों की तलाश में पुलिस!
23 minutes ago
बेगूसराय होटल कांड में मुख्य दरिंदा रोहित सहनी गिरफ्तार, पुलिस वाहन से भागने की कोशिश में घायल!
31 minutes ago

गया जी के तीरंदाजों का जलवा, 29 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन; पटना उपविजेता!

पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित चौथी राजा कर्ण बिहार स्टेट तीरंदाजी चैम्पियनशिप ‘लक्ष्य-2026’...

पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित चौथी राजा कर्ण बिहार स्टेट तीरंदाजी चैम्पियनशिप ‘लक्ष्य-2026’ का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। तीन दिनों तक चले राज्य स्तरीय मुकाबले में गया जी के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। पटना उपविजेता रहा, जबकि भोजपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

ओवरऑल परिणाम में गया जी ने 11 स्वर्ण, 10 रजत और 8 कांस्य समेत कुल 29 पदक हासिल किए। पटना ने 5 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते। भोजपुर के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य समेत कुल 14 पदक अपने नाम किए।

समापन समारोह में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी ने सहायक निदेशक राजगीर खेल अकादमी मिथिलेश कुमार, खेल अधिकारी चंदन कुमार, क्रीड़ा कार्यपालक आनंदी कुमार, अंजलि कुमारी, दीक्षा कुमारी और बिहार तीरंदाजी संघ के सचिव मनोज कुमार की उपस्थिति में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

अंडर-15 में गया जी और भोजपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

अंडर-15 इंडियन राउंड बालक वर्ग में गया जी के गोलू कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। रोहतास के अनुराग कुमार दूसरे और MATC गया जी के शुभम रॉय तीसरे स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग में भोजपुर की निशु कुमारी ने स्वर्ण, गया जी की सलोनी कुमारी ने रजत और BSSA की साक्षी कुमारी ने कांस्य पदक जीता।

अंडर-15 रिकर्व बालक वर्ग में गया जी के आर्यन कुमार ने स्वर्ण और रुद्र प्रताप सिंह ने रजत पदक हासिल किया। रोहतास के रौनक राज को कांस्य मिला। बालिका वर्ग में रोहतास की हर्षित सिन्हा, BSSA की दीपशिखा कुमारी और गिलहरी कुमारी क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

कंपाउंड बालक वर्ग में पटना के आर्यन राज ने स्वर्ण, रोहतास के सुशांत कुमार दुबे ने रजत और पटना के रणवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता।

सब-जूनियर से सीनियर तक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

सब-जूनियर इंडियन राउंड बालक वर्ग में MATC गया के तेजस कुमार ने स्वर्ण, BSSA के रोहित कुमार ने रजत और गया जी के करण कुमार ने कांस्य जीता। बालिका वर्ग में गया जी की छोटू कुमारी प्रथम, भोजपुर की लकी कुमारी द्वितीय और गया जी की दीपशिखा कुमारी तृतीय रहीं।

सब-जूनियर रिकर्व बालक वर्ग में गया जी के आदर्श कुमार ने स्वर्ण, भोजपुर के प्रिंस राज ने रजत और BSSA के हिमांशु कुमार ने कांस्य पदक जीता। कंपाउंड वर्ग में गोपालगंज के हिमांशु कुमार प्रथम, गया जी के कुमार अभिमन्यु द्वितीय और MATC गया जी के आदर्श राज तृतीय रहे।

जूनियर इंडियन राउंड बालक वर्ग में भोजपुर के पीयूष कुमार केसरी और आयुष कुमार ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि गया जी के सिद्धार्थ गौतम तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में भोजपुर की संस्कृति राज ने स्वर्ण, गया जी की ब्यूटी कुमारी ने रजत और BSSA की सुमन कुमारी ने कांस्य पदक जीता।

सीनियर वर्ग में भी खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप

सीनियर इंडियन राउंड बालक वर्ग में भोजपुर के राहुल कुमार ने स्वर्ण, गया जी के रवि रंजन कुमार ने रजत और BSSA के निर्भय कुमार सिंह ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में सारण की के.एम. सपना प्रथम, भोजपुर की पूजा कुमारी द्वितीय और सोनी कुमारी तृतीय रहीं।

सीनियर रिकर्व बालक वर्ग में BSSA के गजेंद्र हेमराम ने स्वर्ण, भोजपुर के शुभम कुमार ने रजत और भोजपुर के समर्थ कुमार ने कांस्य पदक जीता। सीनियर गर्ल्स कंपाउंड राउंड में पटना की अर्पणा कुमारी, निकुंज और ज्योति कुमारी ने क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किया।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन के साथ राज्य के अलग-अलग जिलों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन ने बिहार में तीरंदाजी की नई प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच देने के साथ उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित किया।

ये खबर भी पढ़े: पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; बिहार के लिए 12 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से पटना-मुजफ्फरपुर तक आसान होगा सफर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top