21
BREAKING NEWS
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!35 ‘जीविका दीदियों’ ने सीखा कमाई का हुनर, अब डेयरी और वर्मी कंपोस्ट से बनाएंगी अपनी पहचान!आटा-कंबल के नीचे छिपा था ‘शराब का तहखाना’, सीवान में 13.50 लाख की खेप बरामद!किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!
No menu items available
BREAKING
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!
17 minutes ago
115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!
31 minutes ago
नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!
39 minutes ago
बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!
47 minutes ago
रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!
53 minutes ago

प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!

पटना: परसा बाजार थाना क्षेत्र के न्यू एतवारपुर-कुरथौल इलाके में सोमवार को प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में एक युवक...

पटना: परसा बाजार थाना क्षेत्र के न्यू एतवारपुर-कुरथौल इलाके में सोमवार को प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में एक युवक द्वारा करीब 30 वर्षीय युवती पर तेज हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना लालू पथ के सामने एक मुर्गा दुकान के पास हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और युवती के बीच पहले से जान-पहचान थी। सोमवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने दुकान में रखा चाकू उठाकर युवती पर हमला कर दिया।

घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। घायल युवती को डायल 112 की टीम ने तत्काल 70 फीट बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

बताया गया कि घायल युवती मूल रूप से जहानाबाद की रहने वाली है और फिलहाल पटना के गांधी मैदान इलाके में किराये के मकान में रह रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग और विवाद के पीछे की वास्तविक वजह समेत घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आरोपी की तलाश में पुलिस टीम आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के जरिए आरोपी के भागने की दिशा और संभावित ठिकाने का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं घटनास्थल पर पहुंची FSL टीम ने वैज्ञानिक तरीके से जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस घटना में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए भी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 पटना मनोज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top