19
BREAKING NEWS
उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले!‘फरार नहीं हैं, जनता के बीच हैं’—पप्पू खान की पत्नी आफरीन सुल्ताना ने दी सफाई, कहा- खबरें बेबुनियाद!आधार-पैन और अंगूठे से खुलते रहे फर्जी खाते, साइबर ठगी की रकम का बना रास्ता; CSP संचालक फरार!महावीरी अखाड़ा जुलूस में विवाद के बाद युवक की हत्या, गोपालगंज के रूपंचक में मचा हड़कंप!शेखपुरा में भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला; SIR पर वोटरों के नाम काटने का आरोप, CEC को हटाने की मांग!विरासत की पटरी पर स्वच्छता का अभियान, हेरिटेज ट्रेनों की हुई खास सफाई!6 साल के कृष्णा ने U-15 की बिसात पर मचाया धमाल, 6 में 6 जीतकर मानव कुमार बने लखीसराय कप चैंपियन!गया के तीरंदाजों ने साधा ‘लक्ष्य’, पटना में शुरू हुई बिहार की बड़ी तीरंदाजी जंग!‘मेरे सपनों का भारत’ में NCC कैडेट्स ने भरी कल्पनाओं की उड़ान, पेंटिंग और भाषण से पेश की अपनी तस्वीर!बिहार में सुरक्षित नहीं बेटियां? मुजफ्फरपुर में किशोरी से छेड़खानी का CCTV वायरल!सेवा संकल्प अभियान में दिखा सेवा का जज्बा, रेशमा भारती की मौजूदगी में श्री गौशाला में स्वास्थ्य शिविर आयोजित!शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले!‘फरार नहीं हैं, जनता के बीच हैं’—पप्पू खान की पत्नी आफरीन सुल्ताना ने दी सफाई, कहा- खबरें बेबुनियाद!आधार-पैन और अंगूठे से खुलते रहे फर्जी खाते, साइबर ठगी की रकम का बना रास्ता; CSP संचालक फरार!महावीरी अखाड़ा जुलूस में विवाद के बाद युवक की हत्या, गोपालगंज के रूपंचक में मचा हड़कंप!शेखपुरा में भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला; SIR पर वोटरों के नाम काटने का आरोप, CEC को हटाने की मांग!विरासत की पटरी पर स्वच्छता का अभियान, हेरिटेज ट्रेनों की हुई खास सफाई!6 साल के कृष्णा ने U-15 की बिसात पर मचाया धमाल, 6 में 6 जीतकर मानव कुमार बने लखीसराय कप चैंपियन!गया के तीरंदाजों ने साधा ‘लक्ष्य’, पटना में शुरू हुई बिहार की बड़ी तीरंदाजी जंग!‘मेरे सपनों का भारत’ में NCC कैडेट्स ने भरी कल्पनाओं की उड़ान, पेंटिंग और भाषण से पेश की अपनी तस्वीर!बिहार में सुरक्षित नहीं बेटियां? मुजफ्फरपुर में किशोरी से छेड़खानी का CCTV वायरल!सेवा संकल्प अभियान में दिखा सेवा का जज्बा, रेशमा भारती की मौजूदगी में श्री गौशाला में स्वास्थ्य शिविर आयोजित!शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले!
6 minutes ago
‘फरार नहीं हैं, जनता के बीच हैं’—पप्पू खान की पत्नी आफरीन सुल्ताना ने दी सफाई, कहा- खबरें बेबुनियाद!
14 minutes ago
आधार-पैन और अंगूठे से खुलते रहे फर्जी खाते, साइबर ठगी की रकम का बना रास्ता; CSP संचालक फरार!
22 minutes ago
महावीरी अखाड़ा जुलूस में विवाद के बाद युवक की हत्या, गोपालगंज के रूपंचक में मचा हड़कंप!
34 minutes ago
शेखपुरा में भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला; SIR पर वोटरों के नाम काटने का आरोप, CEC को हटाने की मांग!
41 minutes ago

महावीरी अखाड़ा जुलूस में विवाद के बाद युवक की हत्या, गोपालगंज के रूपंचक में मचा हड़कंप!

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र स्थित रूपंचक गांव में रविवार की देर रात महावीरी अखाड़ा जुलूस...

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र स्थित रूपंचक गांव में रविवार की देर रात महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव और अफरातफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान रूपंचक गांव निवासी बसंत यादव के पुत्र हिमांशु कुमार यादव के रूप में हुई है।

जुलूस के दौरान शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात रूपंचक गांव में परंपरागत महावीरी अखाड़ा जुलूस निकाला गया था। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और हिमांशु कुमार यादव पर चाकू से हमला किए जाने का आरोप सामने आया।

हमले में हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जुलूस में अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

बताया गया कि अस्पताल ले जाने के दौरान ही हिमांशु की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

वारदात की सूचना मिलते ही हथुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है।

हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के पूरे क्रम की जांच में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में किसी तरह का तनाव न बढ़े, इसके लिए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ये खबर भी पढ़े: शेखपुरा में भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला; SIR पर वोटरों के नाम काटने का आरोप, CEC को हटाने की मांग!

गोपालगंज से अनुज पांडेय की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top