22
BREAKING NEWS
मोतिहारी के गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पुलिस जांच में जुटी!लखीसराय में मातृत्व से जुड़ी उम्मीदों को मिला सहारा, श्रीराधे हॉस्पिटल में 40 महिलाओं को मुफ्त परामर्श!लखीसराय में 23 सितंबर को सजेगी कविता की महफिल, दिनकर जयंती पर जुटेंगे नामचीन कवि!बिहार में बाढ़-सूखे पर तेजस्वी की मांग, प्रभावित किसानों को 15 हजार देने की अपील!बक्सर में BJP विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, चुनावी भुगतान और कर्ज पर उठाई बात!लग्जरी कार में नजर आने के बाद चर्चा में मैथिली ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता ने कसा तंज!बिहार NDA में सत्ता संतुलन की चर्चा, JDU को मिल सकता है विधान परिषद सभापति पद!बरौनी सुधा डेयरी में 100 करोड़ से अधिक का घोटाला, पूर्व MD और चेयरमैन पर FIR!बिहार में बुलेट ट्रेन की तैयारी तेज, पटना से दिल्ली 4 घंटे 41 मिनट में पहुंचने का अनुमान!बेटी हुई तो बजे बैंड-बाजा, रास्ते में बरसे फूल; कटिहार में ‘परी’ की घर वापसी ने खींचा ध्यान!दानापुर की हल्दी में बड़ा खुलासा, 70% नमूनों में मानक से ज्यादा मिला लेड क्रोमेट!प्री-बोर्ड में असफलता से IPS तक का सफर, मुजफ्फरपुर सिटी SP मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में अवार्ड!सीतामढ़ी में मुखिया पति का बार बालाओं के साथ वीडियो वायरल!नालंदा में ₹1 हजार का बकाया बना ₹4 लाख; नहीं देने पर बंधक बनाकर पीट-पीटकर मजदूर की हत्या!मोतिहारी बॉर्डर पर मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, तीन नेपाली नाबालिगों का रेस्क्यू!
No menu items available
BREAKING
मोतिहारी के गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पुलिस जांच में जुटी!लखीसराय में मातृत्व से जुड़ी उम्मीदों को मिला सहारा, श्रीराधे हॉस्पिटल में 40 महिलाओं को मुफ्त परामर्श!लखीसराय में 23 सितंबर को सजेगी कविता की महफिल, दिनकर जयंती पर जुटेंगे नामचीन कवि!बिहार में बाढ़-सूखे पर तेजस्वी की मांग, प्रभावित किसानों को 15 हजार देने की अपील!बक्सर में BJP विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, चुनावी भुगतान और कर्ज पर उठाई बात!लग्जरी कार में नजर आने के बाद चर्चा में मैथिली ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता ने कसा तंज!बिहार NDA में सत्ता संतुलन की चर्चा, JDU को मिल सकता है विधान परिषद सभापति पद!बरौनी सुधा डेयरी में 100 करोड़ से अधिक का घोटाला, पूर्व MD और चेयरमैन पर FIR!बिहार में बुलेट ट्रेन की तैयारी तेज, पटना से दिल्ली 4 घंटे 41 मिनट में पहुंचने का अनुमान!बेटी हुई तो बजे बैंड-बाजा, रास्ते में बरसे फूल; कटिहार में ‘परी’ की घर वापसी ने खींचा ध्यान!दानापुर की हल्दी में बड़ा खुलासा, 70% नमूनों में मानक से ज्यादा मिला लेड क्रोमेट!प्री-बोर्ड में असफलता से IPS तक का सफर, मुजफ्फरपुर सिटी SP मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में अवार्ड!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मोतिहारी के गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पुलिस जांच में जुटी!
3 minutes ago
लखीसराय में मातृत्व से जुड़ी उम्मीदों को मिला सहारा, श्रीराधे हॉस्पिटल में 40 महिलाओं को मुफ्त परामर्श!
10 minutes ago
लखीसराय में 23 सितंबर को सजेगी कविता की महफिल, दिनकर जयंती पर जुटेंगे नामचीन कवि!
23 minutes ago
बिहार में बाढ़-सूखे पर तेजस्वी की मांग, प्रभावित किसानों को 15 हजार देने की अपील!
29 minutes ago
बक्सर में BJP विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, चुनावी भुगतान और कर्ज पर उठाई बात!
34 minutes ago

प्री-बोर्ड में असफलता से IPS तक का सफर, मुजफ्फरपुर सिटी SP मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में अवार्ड!

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के सिटी पुलिस अधीक्षक (SP) मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में ‘द एशियन हीरो अवार्ड’ से सम्मानित किए जाने...

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के सिटी पुलिस अधीक्षक (SP) मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में ‘द एशियन हीरो अवार्ड’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। आयोजकों के अनुसार, यह सम्मान 13 दिसंबर 2026 को फ्लोरिडा के टाम्पा में आयोजित ‘सातवें वर्ल्ड फेयर एंड फेस्ट-2026’ के दौरान दिया जाएगा। उन्हें कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने का भी निमंत्रण दिया गया है।

आयोजक संस्था Association of World Fair and Fest USA Inc. के अनुसार, पुलिस सेवा में नेतृत्व, जनसेवा और सामाजिक क्षेत्र में योगदान को देखते हुए मोहिबुल्लाह अंसारी का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है।

प्री-बोर्ड के नतीजे से बदली पढ़ाई की दिशा

मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के रहने वाले मोहिबुल्लाह अंसारी की शैक्षणिक यात्रा में शुरुआती दौर में चुनौतियां भी रहीं। बताया जाता है कि 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड में उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा था। इसी दौरान पिता की एक टिप्पणी ने उन्हें पढ़ाई के प्रति गंभीरता से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया और JEE Main तथा JEE Advanced की परीक्षा उत्तीर्ण कर वर्ष 2011 में IIT दिल्ली में केमिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया।

IIT दिल्ली के बाद UPSC की तैयारी

IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम किया। बाद में नौकरी छोड़कर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। वर्ष 2015 से UPSC की तैयारी के दौरान उन्हें शुरुआती तीन प्रयासों में सफलता नहीं मिली।

लगातार प्रयास के बाद वर्ष 2021 में चौथे प्रयास में उन्होंने UPSC परीक्षा में 381वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चयनित हुए।

मुजफ्फरपुर में सिटी SP की जिम्मेदारी

वर्तमान में मोहिबुल्लाह अंसारी मुजफ्फरपुर के सिटी SP के पद पर कार्यरत हैं। पुलिसिंग और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ जनसरोकार से जुड़े कार्यों के कारण भी उनका नाम चर्चा में रहा है।

अमेरिका में प्रस्तावित ‘द एशियन हीरो अवार्ड’ उनके सार्वजनिक और पुलिस सेवा से जुड़े योगदान के लिए आयोजकों की ओर से दिया जाने वाला सम्मान है। यह पुरस्कार समारोह 13 दिसंबर को टाम्पा में आयोजित होना प्रस्तावित है।

ये खबर भी पढ़े: सीतामढ़ी में मुखिया पति का बार बालाओं के साथ वीडियो वायरल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top