15
BREAKING NEWS
मोतिहारी में वर्दी नहीं, सादे लिबास में ‘वसूली’ का खेल; ग्रामीणों ने दो सिपाहियों को पकड़ा, अब FIR के बाद जेल की तैयारी!केक कटा, मिठाई बंटी और कांग्रेस ने लिया संकल्प; मुसहरी टोला में अनोखे अंदाज में मनाया राजेश राम का जन्मदिन!पीएम मोदी के जन्मदिन पर शेखपुरा में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम!सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?RJD की MLC लिस्ट ने बढ़ाई लालू परिवार की टेंशन? ‘नए चेहरों’ को टिकट पर रोहिणी आचार्य का तीखा सवाल, बोलीं- पुराने वफादारों की अनदेखी क्यों?बिहार में बाढ़ का ऐसा दर्द कि भावुक हुईं एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, बेगूसराय में जलजमाव पर लोगों ने काटा फीता-केक; 44 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित!सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या के बाद बवाल, 5 दिन पहले थाने पर हुआ था घेराव; आरोपी का घर फूंका, पुलिस पर पथराव में 2 इंस्पेक्टर घायल!
No menu items available
BREAKING
मोतिहारी में वर्दी नहीं, सादे लिबास में ‘वसूली’ का खेल; ग्रामीणों ने दो सिपाहियों को पकड़ा, अब FIR के बाद जेल की तैयारी!केक कटा, मिठाई बंटी और कांग्रेस ने लिया संकल्प; मुसहरी टोला में अनोखे अंदाज में मनाया राजेश राम का जन्मदिन!पीएम मोदी के जन्मदिन पर शेखपुरा में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम!सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मोतिहारी में वर्दी नहीं, सादे लिबास में ‘वसूली’ का खेल; ग्रामीणों ने दो सिपाहियों को पकड़ा, अब FIR के बाद जेल की तैयारी!
48 minutes ago
केक कटा, मिठाई बंटी और कांग्रेस ने लिया संकल्प; मुसहरी टोला में अनोखे अंदाज में मनाया राजेश राम का जन्मदिन!
1 hour ago
पीएम मोदी के जन्मदिन पर शेखपुरा में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम!
1 hour ago
सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!
5 hours ago
लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!
5 hours ago

मोतिहारी में वर्दी नहीं, सादे लिबास में ‘वसूली’ का खेल; ग्रामीणों ने दो सिपाहियों को पकड़ा, अब FIR के बाद जेल की तैयारी!

मोतिहारी: पुलिस की छवि पर सवाल खड़े करने वाला मामला मोतिहारी से सामने आया है। यहां वाहन चेकिंग के नाम...

मोतिहारी: पुलिस की छवि पर सवाल खड़े करने वाला मामला मोतिहारी से सामने आया है। यहां वाहन चेकिंग के नाम पर कथित अवैध वसूली करने के आरोप में नगर थाना के बाइक सेल में तैनात दो सिपाहियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों सिपाही सादे लिबास में मजुराहा गांव स्थित जगदीश चौक पर बाइक सवारों को रोककर हेलमेट और अन्य कागजात के नाम पर पैसे वसूलने का आरोप है।

ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ने के बाद रघुनाथपुर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ रघुनाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के तहत जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

एक सप्ताह से चल रहा था कथित वसूली का खेल

बताया गया कि नगर थाना में बाइक चोरी से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए बनाए गए बाइक सेल में दोनों सिपाहियों की तैनाती थी। आरोप है कि दोनों सादे लिबास में नगर थाना क्षेत्र से बाहर जाकर रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों से पैसे ले रहे थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मजुराहा गांव के जगदीश चौक पर पिछले करीब एक सप्ताह से शाम के समय बाइक सवारों को रोककर हेलमेट और दूसरे कागजात के नाम पर पैसे लेने का आरोप था।

ग्रामीणों ने पकड़ा तो खुला मामला

शुक्रवार की शाम ग्रामीणों ने कथित रूप से पैसे लेते दोनों सिपाहियों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें रघुनाथपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की।

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर-01 डीएसपी दिलीप कुमार को जांच का निर्देश दिया।

ऑनलाइन पेमेंट बना अहम साक्ष्य

डीएसपी दिलीप कुमार के अनुसार जांच के दौरान दोनों सिपाहियों के खिलाफ कई साक्ष्य मिले। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर 2026 को ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से राशि प्राप्त किए जाने की जानकारी भी जांच में सामने आई है। इसके अलावा अन्य साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं।

जांच में यह आरोप सही पाए जाने के बाद एसपी के निर्देश पर दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना क्षेत्र से बाहर जाकर चेकिंग का आरोप

सदर-01 डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों में बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर बाइक सेल का गठन किया गया था। इसी सेल में दोनों पुलिसकर्मियों की तैनाती थी।

आरोप है कि दोनों सिपाही अपने निर्धारित थाना क्षेत्र से बाहर रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में सिविल ड्रेस में वाहन चेकिंग के नाम पर पैसे की वसूली कर रहे थे। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद जांच की गई और जांच में आरोपों के समर्थन में साक्ष्य मिले।

पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

मामले में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश के बाद रघुनाथपुर थाना में दोनों सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद यह स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की गई है कि पुलिसकर्मी होने की आड़ में अवैध वसूली या नियमों के विपरीत कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये खबर भी पढ़े: केक कटा, मिठाई बंटी और कांग्रेस ने लिया संकल्प; मुसहरी टोला में अनोखे अंदाज में मनाया राजेश राम का जन्मदिन!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top