14
BREAKING NEWS
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU... संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!राजगीर में खेल प्रतिभाओं की खोज का ‘मिशन’ तैयार, 200 से ज्यादा मास्टर ट्रेनर्स को मिली ट्रेनिंग!राशन डीलरों के मुद्दे पर तेजस्वी का CM सम्राट को ‘पत्रवार’, ₹30 हजार मानदेय से लंबित कमीशन तक उठाईं 8 बड़ी मांगें!आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
No menu items available
BREAKING
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU… संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!
52 minutes ago
सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?
1 hour ago
लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!
1 hour ago
CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!
1 hour ago
‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!
1 hour ago

5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!

गया: कभी नक्सली संगठन से जुड़ा रहा और सरकार की ओर से जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित...

गया: कभी नक्सली संगठन से जुड़ा रहा और सरकार की ओर से जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था, वही मनदीप यादव उर्फ मतल यादव अब अपनी जिंदगी को मुख्यधारा में आगे बढ़ाने के लिए सरकारी पुनर्वास योजना के लाभ का इंतजार कर रहा है। आत्मसमर्पण के वर्षों बाद भी जमीन और इनाम की राशि नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए मनदीप और उसके परिजन गया समाहरणालय पहुंचे और जिलाधिकारी को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई।

मनदीप के मुताबिक, उसने 2020 में सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद करीब पांच साल जेल में रहा। उसका दावा है कि आत्मसमर्पण के समय पुनर्वास योजना के तहत 5 डिसमिल जमीन और घोषित इनाम की राशि देने का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब तक उसे इसका लाभ नहीं मिला।

बचपन में भटका, फिर छोड़ दिया नक्सल संगठन

मनदीप का कहना है कि वह कम उम्र में ही भटककर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन से जुड़ गया था। उसके अनुसार संगठन से जुड़े रहने के दौरान उसके खिलाफ करीब 12 प्राथमिकी दर्ज थीं। बाद में उसने रवि भुइयां, रीता बैगा, सूबेदार और नवल समेत अन्य लोगों के साथ सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण के समय उसे और अन्य सरेंडर करने वालों को नई जिंदगी शुरू करने तथा समाज की मुख्यधारा में लौटने का भरोसा दिया गया था। इसी उम्मीद में उसने संगठन का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन जीने का फैसला किया।

अब कार्यालयों के चक्कर लगाने की शिकायत

मनदीप का आरोप है कि आत्मसमर्पण के बाद जेल की सजा पूरी करने के बावजूद पुनर्वास योजना का लाभ उसे नहीं मिल सका। जमीन और घोषित इनाम की राशि के लिए वह लगातार प्रशासनिक कार्यालयों का चक्कर लगा रहा है।

उसने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराकर नियमानुसार पुनर्वास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

IG ने कहा- पात्रता और प्रक्रिया की होगी जांच

मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने मामले के सामने आने की पुष्टि करते हुए कहा कि हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए पुनर्वास संबंधी प्रावधान हैं और पात्रता के अनुसार लाभ मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह देखा जाएगा कि संबंधित व्यक्ति को अब तक लाभ क्यों नहीं मिला। प्रक्रिया में किसी तरह की त्रुटि है तो उसकी समीक्षा की जाएगी। आईजी के अनुसार, डीएम, डीडीसी और एसपी की कमेटी के माध्यम से ऐसे मामलों को सरकार के समक्ष भेजा जाता है। पूरे मामले की जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि पुनर्वास योजना का लाभ क्यों नहीं मिला।

अब निगाह इस बात पर है कि प्रशासनिक जांच के बाद मनदीप के दावे पर क्या कार्रवाई होती है और क्या उसे पुनर्वास योजना के तहत जमीन तथा घोषित राशि का लाभ मिल पाता है।

ये खबर भी पढ़े: सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top