14
BREAKING NEWS
शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!औरंगाबाद में PK की सभा में अंधेरा, पॉकेटमारों ने हाथ किया साफ़!औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!किशनगंज में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार!नेपाल की मदद को दुनिया आगे आई, PM बालेन ने जताया आभार!नोटिस को किया नजरअंदाज तो पहुंच गया बुलडोजर वाला प्रशासन; रसल हाई स्कूल की जमीन से हटा कब्जा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!औरंगाबाद में PK की सभा में अंधेरा, पॉकेटमारों ने हाथ किया साफ़!औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!
30 minutes ago
लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!
37 minutes ago
डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!
53 minutes ago
नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!
60 minutes ago
पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!
1 hour ago

शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!

खगड़िया: बिहार में शराबबंदी के बावजूद खगड़िया से सामने आया एक वायरल वीडियो और तस्वीरें कई सवाल खड़े कर रहे...

खगड़िया: बिहार में शराबबंदी के बावजूद खगड़िया से सामने आया एक वायरल वीडियो और तस्वीरें कई सवाल खड़े कर रहे हैं। नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर स्थित ज्ञानी चौक पर कथित तौर पर शराब लदी ट्रैक्टर खड़ी होने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई और शराब की बोतलें लूटने की होड़ मच गई।

वायरल तस्वीरों में बच्चे से लेकर बड़े तक ट्रैक्टर पर रखी बोतलों को उठाते नजर आ रहे हैं। कोई युवक शराब की बोतलें अपने कपड़ों में छिपाता दिख रहा है तो कोई दोनों हाथों में बोतल लेकर वहां से भागता नजर आ रहा है। काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही।

बताया जा रहा है कि भीड़ में मौजूद कुछ लोग एक-दूसरे को पुलिस के आने की बात कहकर वहां से भागने के लिए आवाज भी लगा रहे थे। हालांकि इसके बावजूद कई लोग मौके से शराब की बोतलें उठाने में लगे रहे। वायरल वीडियो में लोगों की भीड़ और ट्रैक्टर से शराब की बोतलें उठाने का दृश्य चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुल निर्माण स्थल के पास खड़ी थी ट्रैक्टर

मामला खगड़िया नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर स्थित ज्ञानी चौक का बताया जा रहा है। यहां पुल निर्माण का काम चल रहा है। इसी दौरान वहां खड़ी एक ट्रैक्टर पर शराब लदी होने की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और ट्रैक्टर से शराब की बोतलें उठाने लगे।

घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद नगर थाना पुलिस के साथ उत्पाद विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद मौके की स्थिति को नियंत्रित किया गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई।

शराब लदी ट्रैक्टर वहां तक कैसे पहुंची?

अब पुलिस और उत्पाद विभाग के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि शराब से लदी ट्रैक्टर आखिर वहां तक कैसे पहुंची। शराब किसकी थी, इसे कहां ले जाया जा रहा था और ट्रैक्टर को पुल निर्माण स्थल के पास क्यों खड़ा किया गया था, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

पुलिस वायरल वीडियो और तस्वीरों के आधार पर भीड़ में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर सकती है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

शराबबंदी लागू होने के बावजूद खुलेआम शराब की बोतलों की लूट का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुटी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top