16
BREAKING NEWS
शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!
2 hours ago
शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!
2 hours ago
महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!
2 hours ago
पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!
2 hours ago
प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!
3 hours ago

Bihar: खगड़िया के BSO लखीसराय में धरे गए, सरकारी गाड़ी में शराब का जखीरा, नशे में हंगामा करते पकड़े गए अधिकारी!

लखीसराय: बिहार में शराबबंदी के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कानून लागू कराने वाले ही कानून...

लखीसराय: बिहार में शराबबंदी के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कानून लागू कराने वाले ही कानून तोड़ते पकड़े गए। खगड़िया के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) दीपक कुमार भारद्वाज को लखीसराय में नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ उनके चालक को भी हिरासत में लिया गया।

टाउन थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्वी कार्यानंद नगर इलाके में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो आरोपी कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि सरकारी अफसर निकला।

पुलिस ने मौके पर खड़ी ‘जिला प्रशासन’ लिखी सरकारी क्रेटा वाहन की तलाशी ली, जिसमें से विदेशी शराब और बीयर की कुल 10 बोतलें बरामद हुईं। इसके बाद वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

मेडिकल जांच में दोनों के शराब सेवन की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

चौंकाने वाली बात यह भी है कि आरोपी अफसर के खिलाफ पहले से ही एक मामला दर्ज था और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इस गिरफ्तारी के बाद पुराने केस को भी जांच में शामिल किया गया है।

इस घटना ने एक बार फिर बिहार में शराबबंदी कानून के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग ही नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top