0
BREAKING NEWS
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!
No menu items available
BREAKING
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!
1 day ago
नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!
1 day ago
नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!
1 day ago
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!
1 day ago
क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!
1 day ago

Bihar: रनवे के ऊपर मंडराया खतरा, 164 यात्रियों की सांसें अटकीं: दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी; 7 दिन में दूसरी घटना!

पटना: पटना एयरपोर्ट पर सोमवार की सुबह एक बार फिर कुछ सेकेंड के लिए उड़ान सुरक्षा का बड़ा इम्तिहान हो...

पटना: पटना एयरपोर्ट पर सोमवार की सुबह एक बार फिर कुछ सेकेंड के लिए उड़ान सुरक्षा का बड़ा इम्तिहान हो गया। दिल्ली से 164 यात्रियों को लेकर पटना आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 के लैंडिंग से ठीक पहले पक्षी के टकराने की आशंका हुई। पायलट ने तुरंत ATC को सूचना दी। इसके बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिया गया और रनवे के आसपास फायर सर्विस समेत आपात टीमें तैनात कर दी गईं।

सुबह 7:43 बजे विमान सुरक्षित उतर गया, लेकिन इसके बाद शुरू हुई तकनीकी जांच ने यह साफ किया कि विमान वास्तव में बर्ड हिट का शिकार हुआ था। राहत की बात यह रही कि विमान के इंजन को कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

लैंडिंग से पहले पायलट का अलर्ट, रनवे पर पहुंची इमरजेंसी टीम

विमान पटना के रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी पायलट ने विमान के दाहिने टरबाइन के पास पक्षी टकराने की आशंका जताई। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने इसे सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया।

एहतियात के तौर पर इमरजेंसी लैंडिंग प्रोटोकॉल लागू किया गया। फायर सर्विस और अन्य संबंधित टीमों को तैयार रखा गया, ताकि लैंडिंग के दौरान किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

विमान के जमीन पर उतरने के बाद तकनीकी टीम ने इसकी बारीकी से जांच की। जांच में बर्ड हिट की पुष्टि हुई, लेकिन इंजन सुरक्षित पाया गया।

विमान सुरक्षित, लेकिन अगली उड़ान 79 मिनट लेट

जांच और जरूरी औपचारिकताओं के कारण विमान के आगे के संचालन पर कुछ समय के लिए असर पड़ा। इसी वजह से दिल्ली लौटने वाली AI 1852 फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 79 मिनट देर से रवाना हुई।

फ्लाइट को सुबह 8:45 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह 10:09 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। वापसी की उड़ान में 160 यात्री सवार थे।

7 दिन में दूसरी बार आसमान से टकराया ‘खतरा’

पटना एयरपोर्ट पर बर्ड हिट की यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सिर्फ सात दिन के भीतर दूसरी बार विमान से पक्षी टकराने की घटना हुई है।

इससे पहले 17 अगस्त को दिल्ली से पटना आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट भी बर्ड हिट का शिकार हुई थी। उस घटना में विमान को नुकसान पहुंचा था और उसे करीब दो दिनों तक उड़ान से बाहर रखना पड़ा था। मरम्मत के लिए दिल्ली से इंजीनियरों की टीम बुलानी पड़ी थी।

एक ही रूट की फ्लाइट, एक हफ्ते में दो घटनाएं

दोनों घटनाओं में एक समानता यह है कि दोनों बार दिल्ली से पटना आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट बर्ड हिट की चपेट में आई। इससे एयरपोर्ट के आसपास पक्षियों की मौजूदगी और रनवे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।

हालांकि सोमवार की घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन उड़ान के सबसे संवेदनशील चरण यानी लैंडिंग के दौरान पक्षी से टकराव की आशंका ने एयरपोर्ट सिस्टम को कुछ देर के लिए हाई अलर्ट पर ला दिया।

यात्रियों के लिए राहत, विमान ने फिर भरी उड़ान

सबसे बड़ी राहत यह रही कि 164 यात्रियों समेत विमान सुरक्षित लैंड हुआ और किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। तकनीकी जांच के बाद विमान को दिल्ली लौटने की अनुमति दे दी गई।

फिलहाल घटना ने एक बार फिर पटना एयरपोर्ट पर बर्ड हिट की समस्या को चर्चा में ला दिया है। सात दिनों में दो घटनाओं के बाद अब निगाहें इस बात पर हैं कि एयरपोर्ट प्रशासन पक्षियों की आवाजाही रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और कितना मजबूत करता है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: BPSC के ‘हाथी-कुत्ते’ बयान पर भड़के अभ्यर्थी: बोले- यही छात्र कल अधिकारी बनेंगे; TRE-4 में PT-Mains और निगेटिव मार्किंग का भी विरोध!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top