पटना: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। समारोह में राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों के बीच स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया।
झंडोत्तोलन के बाद लालू यादव ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी नेताओं ने लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावनाओं को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
राजद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का भी दिन है।
ये खबर भी पढ़े: Bihar: सम्राट चौधरी का स्वतंत्रता दिवस पर मेगा विजन: 5 लाख करोड़ निवेश, 15 चीनी मिलें, 12 नए टाउनशिप और ‘पुलिस दीदी’ की घोषणा!