28
BREAKING NEWS
Bihar: जब मुख्यमंत्री ने थामा तिरंगा, तो पूरा खड़गपुर बन गया देशभक्ति का कारवां… सड़क पर उमड़ा जनसैलाब, गूंज उठा भारत माता की जय!Bihar: हाजीपुर में कानून हुआ बंधक, पुलिस पर 200 लोगों का हमला, आरोपी छुड़ाकर ले गए; चौकीदार के घर चढ़कर बरसाईं गोलियां!Bihar: OBC से SC बनी 'मधु प्रिया'? पति चला रहा था NEET धांधली का नेटवर्क, OU ने खोली परत-दर-परत पोल!Bihar: Gen-Z की नब्ज पर तेजस्वी का दांव, 19 अगस्त को राजभवन मार्च से विपक्षी राजनीति में ‘रिटर्न’ की तैयारी!Jharkhand: चमोली टनल में कैद हुई सांसें, झारखंड के मजदूरों को बचाने की जंग तेज, CM हेमंत ने धामी को किया फोन!Jharkhand: खनिज हमारा, फैसला दिल्ली क्यों? माइनिंग बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- ऐसा आंदोलन होगा कि पूरा देश देखेगा!Bihar: हर घर तिरंगा कार्यक्रम में राष्ट्रगान अटका, वंदे मातरम् भी हुआ बाधित; DM समेत तमाम अधिकारी रहे मौजूद, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!Jharkhand: भूमि संरक्षण योजनाओं में पारदर्शिता पर जोर, 5 वर्षों का पूरा डाटा वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश!Jharkhand: नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता लातेहार, किसानों और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही SSB!Bihar: तिरंगा यात्रा के बाद 100 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मची अफरातफरी!Bihar: मार्कशीट और SLC के लिए मांगी घूस, 10 हजार रुपये लेते सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार!Bihar: बेटा पैदा हुआ, रिकॉर्ड में बना दी बेटी, नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, अस्पताल पर कार्रवाई के आदेश!Bihar: रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत: कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, नई फेरियों का भी ऐलान!Bihar: मोकामा स्टेशन पर चला ‘लाल गाड़ी’ टिकट चेकिंग अभियान, 316 यात्री पकड़े गए; ₹2.48 लाख जुर्माना वसूला!Bihar: गया एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल से मचा हड़कंप, विमान हादसे की स्थिति से निपटने का हुआ अभ्यास!
No menu items available
BREAKING
Bihar: जब मुख्यमंत्री ने थामा तिरंगा, तो पूरा खड़गपुर बन गया देशभक्ति का कारवां… सड़क पर उमड़ा जनसैलाब, गूंज उठा भारत माता की जय!Bihar: हाजीपुर में कानून हुआ बंधक, पुलिस पर 200 लोगों का हमला, आरोपी छुड़ाकर ले गए; चौकीदार के घर चढ़कर बरसाईं गोलियां!Bihar: OBC से SC बनी ‘मधु प्रिया’? पति चला रहा था NEET धांधली का नेटवर्क, OU ने खोली परत-दर-परत पोल!Bihar: Gen-Z की नब्ज पर तेजस्वी का दांव, 19 अगस्त को राजभवन मार्च से विपक्षी राजनीति में ‘रिटर्न’ की तैयारी!Jharkhand: चमोली टनल में कैद हुई सांसें, झारखंड के मजदूरों को बचाने की जंग तेज, CM हेमंत ने धामी को किया फोन!Jharkhand: खनिज हमारा, फैसला दिल्ली क्यों? माइनिंग बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- ऐसा आंदोलन होगा कि पूरा देश देखेगा!Bihar: हर घर तिरंगा कार्यक्रम में राष्ट्रगान अटका, वंदे मातरम् भी हुआ बाधित; DM समेत तमाम अधिकारी रहे मौजूद, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!Jharkhand: भूमि संरक्षण योजनाओं में पारदर्शिता पर जोर, 5 वर्षों का पूरा डाटा वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश!Jharkhand: नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता लातेहार, किसानों और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही SSB!Bihar: तिरंगा यात्रा के बाद 100 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मची अफरातफरी!Bihar: मार्कशीट और SLC के लिए मांगी घूस, 10 हजार रुपये लेते सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार!Bihar: बेटा पैदा हुआ, रिकॉर्ड में बना दी बेटी, नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, अस्पताल पर कार्रवाई के आदेश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: जब मुख्यमंत्री ने थामा तिरंगा, तो पूरा खड़गपुर बन गया देशभक्ति का कारवां… सड़क पर उमड़ा जनसैलाब, गूंज उठा भारत माता की जय!
9 minutes ago
Bihar: हाजीपुर में कानून हुआ बंधक, पुलिस पर 200 लोगों का हमला, आरोपी छुड़ाकर ले गए; चौकीदार के घर चढ़कर बरसाईं गोलियां!
30 minutes ago
Bihar: OBC से SC बनी ‘मधु प्रिया’? पति चला रहा था NEET धांधली का नेटवर्क, OU ने खोली परत-दर-परत पोल!
45 minutes ago
Bihar: Gen-Z की नब्ज पर तेजस्वी का दांव, 19 अगस्त को राजभवन मार्च से विपक्षी राजनीति में ‘रिटर्न’ की तैयारी!
60 minutes ago
Jharkhand: चमोली टनल में कैद हुई सांसें, झारखंड के मजदूरों को बचाने की जंग तेज, CM हेमंत ने धामी को किया फोन!
1 hour ago

Jharkhand: चमोली टनल में कैद हुई सांसें, झारखंड के मजदूरों को बचाने की जंग तेज, CM हेमंत ने धामी को किया फोन!

रांची/चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल धंसने की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हादसे में...

रांची/चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल धंसने की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हादसे में कई मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई श्रमिक अब भी सुरंग के भीतर फंसे हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फंसे श्रमिकों में झारखंड के खूंटी और गुमला जिले के मजदूर भी शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही झारखंड सरकार सक्रिय हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीधे बातचीत कर फंसे मजदूरों की सुरक्षा और रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। धामी ने भरोसा दिलाया कि सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

हेमंत बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति से खिलवाड़ नहीं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बार-बार सुरंगों और बड़े निर्माण कार्यों में हो रहे हादसे गंभीर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने कहा कि विकास आवश्यक है, लेकिन प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। प्रकृति के अंधाधुंध दोहन के परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं।

परिजनों में बेचैनी, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

टनल हादसे के बाद झारखंड के कई गांवों में चिंता का माहौल है। मजदूरों के परिवार अपने प्रियजनों की जानकारी पाने के लिए लगातार संपर्क कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने विशेष कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

टोल फ्री हेल्पलाइन: 1800-3456-526

व्हाट्सएप हेल्पलाइन:
📞 9470132591
📞 9431336472
📞 9431336427

सरकार ने अपील की है कि जिन लोगों के परिजन या परिचित इस परियोजना में कार्यरत हैं, वे तुरंत इन नंबरों पर जानकारी साझा करें।

चमोली भेजी जा सकती है विशेष टीम

श्रम विभाग और राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों के अनुसार झारखंड सरकार की एक उच्चस्तरीय टीम को चमोली भेजने की तैयारी चल रही है। साथ ही प्रभावित परिवारों को मौके तक पहुंचाने की व्यवस्था पर भी काम किया जा रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी देश की नजर

टनल के भीतर फंसे मजदूरों तक पहुंचने के लिए राहत और बचाव दल लगातार प्रयास कर रहे हैं। पूरे देश की निगाहें अब रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हैं। हर गुजरते घंटे के साथ मजदूरों के परिवारों की चिंता बढ़ती जा रही है, जबकि सरकारें सुरक्षित निकासी के लिए हरसंभव प्रयास का दावा कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: खनिज हमारा, फैसला दिल्ली क्यों? माइनिंग बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- ऐसा आंदोलन होगा कि पूरा देश देखेगा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top