20
BREAKING NEWS
35 ‘जीविका दीदियों’ ने सीखा कमाई का हुनर, अब डेयरी और वर्मी कंपोस्ट से बनाएंगी अपनी पहचान!आटा-कंबल के नीचे छिपा था ‘शराब का तहखाना’, सीवान में 13.50 लाख की खेप बरामद!किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!बाढ़ राहत पर ‘अपनों’ से ही आर-पार, लौरिया विधायक ने दिया धरने का अल्टीमेटम!गंडक उफनी तो गोपालगंज में मची अफरा-तफरी, तीन दर्जन गांवों में घुसा पानी!शेखपुरा में गरमाया ‘वोट चोरी’ मुद्दा, कांग्रेस ने मार्च निकालकर CEC से मांगा इस्तीफा!‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर चिराग को रोहिणी का पलटवार, पूछा- इस्तीफे के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार?पटना में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, बैरिकेड टूटे तो पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार; पथराव के बीच बाल-बाल बचीं SP कोमल मीणा!बिहार विधान परिषद की कुर्सी पर NDA में नया समीकरण; अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, JDU को मिल सकता है सभापति पद!उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले!‘फरार नहीं हैं, जनता के बीच हैं’—पप्पू खान की पत्नी आफरीन सुल्ताना ने दी सफाई, कहा- खबरें बेबुनियाद!आधार-पैन और अंगूठे से खुलते रहे फर्जी खाते, साइबर ठगी की रकम का बना रास्ता; CSP संचालक फरार!महावीरी अखाड़ा जुलूस में विवाद के बाद युवक की हत्या, गोपालगंज के रूपंचक में मचा हड़कंप!शेखपुरा में भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला; SIR पर वोटरों के नाम काटने का आरोप, CEC को हटाने की मांग!विरासत की पटरी पर स्वच्छता का अभियान, हेरिटेज ट्रेनों की हुई खास सफाई!
No menu items available
BREAKING
35 ‘जीविका दीदियों’ ने सीखा कमाई का हुनर, अब डेयरी और वर्मी कंपोस्ट से बनाएंगी अपनी पहचान!आटा-कंबल के नीचे छिपा था ‘शराब का तहखाना’, सीवान में 13.50 लाख की खेप बरामद!किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!बाढ़ राहत पर ‘अपनों’ से ही आर-पार, लौरिया विधायक ने दिया धरने का अल्टीमेटम!गंडक उफनी तो गोपालगंज में मची अफरा-तफरी, तीन दर्जन गांवों में घुसा पानी!शेखपुरा में गरमाया ‘वोट चोरी’ मुद्दा, कांग्रेस ने मार्च निकालकर CEC से मांगा इस्तीफा!‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर चिराग को रोहिणी का पलटवार, पूछा- इस्तीफे के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार?पटना में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, बैरिकेड टूटे तो पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार; पथराव के बीच बाल-बाल बचीं SP कोमल मीणा!बिहार विधान परिषद की कुर्सी पर NDA में नया समीकरण; अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, JDU को मिल सकता है सभापति पद!उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले!‘फरार नहीं हैं, जनता के बीच हैं’—पप्पू खान की पत्नी आफरीन सुल्ताना ने दी सफाई, कहा- खबरें बेबुनियाद!आधार-पैन और अंगूठे से खुलते रहे फर्जी खाते, साइबर ठगी की रकम का बना रास्ता; CSP संचालक फरार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

35 ‘जीविका दीदियों’ ने सीखा कमाई का हुनर, अब डेयरी और वर्मी कंपोस्ट से बनाएंगी अपनी पहचान!
5 hours ago
आटा-कंबल के नीचे छिपा था ‘शराब का तहखाना’, सीवान में 13.50 लाख की खेप बरामद!
5 hours ago
किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!
5 hours ago
बाढ़ राहत पर ‘अपनों’ से ही आर-पार, लौरिया विधायक ने दिया धरने का अल्टीमेटम!
6 hours ago
गंडक उफनी तो गोपालगंज में मची अफरा-तफरी, तीन दर्जन गांवों में घुसा पानी!
6 hours ago

Bihar: मार्कशीट और SLC के लिए मांगी घूस, 10 हजार रुपये लेते सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार!

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बारूण प्रखंड स्थित राजकीय...

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बारूण प्रखंड स्थित राजकीय केशव उच्च विद्यालय के एक शिक्षक को छात्र से जुड़े दस्तावेज देने के एवज में रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance) की टीम ने शिक्षक को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार शिक्षक की पहचान विद्यालय के शिक्षक सह स्टूडेंट को-ऑर्डिनेटर शशिभूषण कुमार के रूप में हुई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला की मैट्रिक मार्कशीट और स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC) उपलब्ध कराने के बदले 10 हजार रुपये की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार, बारूण प्रखंड के मखरा गांव निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी कंचन कुमारी की मार्कशीट और एसएलसी लेने विद्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि शिक्षक उन्हें कई दिनों तक टालते रहे और बाद में दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए रिश्वत की मांग कर दी।

रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से संपर्क कर पूरी जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई।

गुरुवार को डीएसपी ऋषिता स्नेह के नेतृत्व में निगरानी टीम बारूण पहुंची और स्कूल परिसर में जाल बिछाया। पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता ने शिक्षक को 10 हजार रुपये दिए। जैसे ही शिक्षक ने रकम अपने हाथ में ली, पहले से मौजूद निगरानी टीम ने उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया।

कार्रवाई के बाद आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पटना ले जाया गया। निगरानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई में डीएसपी ऋषिता स्नेह के अलावा इंस्पेक्टर अमन आनंद, सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार, आशीष कुमार चौबे, राकेश कुमार समेत कई अधिकारी शामिल थे। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो अब मामले में आगे की जांच कर रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बेटा पैदा हुआ, रिकॉर्ड में बना दी बेटी, नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, अस्पताल पर कार्रवाई के आदेश!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top