11
BREAKING NEWS
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!
No menu items available
BREAKING
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!
15 hours ago
जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!
15 hours ago
शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!
16 hours ago
सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!
16 hours ago
1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!
16 hours ago

Bihar: छात्रों पर गोलीबारी के विरोध में 19 अगस्त को राजद का लोकभवन मार्च, तेजस्वी बोले- बिहार को पुलिसिया स्टेट नहीं बनने देंगे!

पटना: बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान हुई कथित गोलीबारी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष...

पटना: बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान हुई कथित गोलीबारी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर गोली चलाने के मामले में दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने के विरोध में 19 अगस्त को पटना में विशाल विरोध मार्च निकाला जाएगा।

तेजस्वी यादव ने बताया कि यह मार्च वीरचंद पटेल पथ स्थित राजद प्रदेश कार्यालय से शुरू होकर लोकभवन तक जाएगा। मार्च में पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बिहार को पुलिसिया स्टेट नहीं बनने देंगे

दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को किसी भी कीमत पर “पुलिसिया स्टेट” नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए अन्य विपक्षी दलों से भी बातचीत की जा रही है और उन्हें आंदोलन में शामिल होने का न्योता दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पूरा देश जानना चाहता है कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया था। मामले में केवल एक सिपाही को निलंबित करना पर्याप्त नहीं है।

एसपी पर कार्रवाई नहीं होने पर उठाए सवाल

राजद नेता ने आरोप लगाया कि विपक्ष के दबाव के बाद सिर्फ एक पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया, जबकि संबंधित पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर प्रशासनिक जवाबदेही तय क्यों नहीं की जा रही है।

केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इतने गंभीर मामले पर शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी समझ से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो मुख्यमंत्री और न ही किसी उपमुख्यमंत्री ने घायल छात्रों से मुलाकात की या उनका हालचाल जाना।

विपक्षी एकजुटता की कोशिश

नेता प्रतिपक्ष ने संसद में इस मुद्दे को उठाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष बिहार के युवाओं के साथ खड़ा है और उनके अधिकारों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी।

राजद के प्रस्तावित लोकभवन मार्च को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब नजरें 19 अगस्त के प्रदर्शन और सरकार की आगामी प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top