21
BREAKING NEWS
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!
No menu items available
BREAKING
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!
8 minutes ago
जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!
19 minutes ago
शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!
32 minutes ago
सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!
40 minutes ago
1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!
53 minutes ago

Bihar: कंधे पर दोस्त, दिल में महादेव… 105 किलोमीटर की यात्रा ने दिखाई दोस्ती की मिसाल!

भागलपुर: सावन की भक्ति में जहां कांवरिया बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए सुल्तानगंज से देवघर की ओर बढ़ रहे...

भागलपुर: सावन की भक्ति में जहां कांवरिया बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए सुल्तानगंज से देवघर की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं कांवरिया पथ पर दोस्ती की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। काशी के रहने वाले दीपक कनौजिया और प्रमोद पांडे की कहानी इन दिनों कांवरिया पथ पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्रमोद अपने पैरों से चल नहीं सकते, लेकिन बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक की उनकी इच्छा को उनके बचपन के दोस्त दीपक ने कमजोरी नहीं बनने दिया। दीपक ने दोस्त को अपने कंधे पर बैठाया और करीब 105 किलोमीटर की पैदल कांवर यात्रा पर निकल पड़े।

दोस्त की इच्छा को बनाया अपना संकल्प

सुल्तानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरने के बाद दोनों देवघर की ओर रवाना हुए। रास्ता लंबा है, सफर कठिन है और कंधे पर दोस्त का भार भी है, लेकिन दीपक के हौसले के आगे यह सब छोटा नजर आ रहा है।

बताया गया कि यह पहली बार नहीं है। पिछले आठ वर्षों से दोनों दोस्त इसी तरह सावन में बाबा बैद्यनाथ की यात्रा कर रहे हैं। इस बार भी करीब आठ दिनों में 105 किलोमीटर की दूरी तय करने का संकल्प है।

एक दोस्त कंधे पर, दूसरा दोस्त हौसले पर

कांवरिया पथ पर जब दीपक अपने कंधे पर प्रमोद को लेकर आगे बढ़ते हैं तो राहगीर और दूसरे कांवरिया भी ठहरकर इस अनोखी दोस्ती को देखते हैं। किसी के लिए यह आस्था की तस्वीर है तो किसी के लिए दोस्ती की ऐसी मिसाल, जिसमें एक दोस्त ने दूसरे की मजबूरी को अपनी जिम्मेदारी बना लिया।

दीपक के लिए यह सिर्फ कांवर यात्रा नहीं, बल्कि दोस्ती का फर्ज है। वहीं प्रमोद के लिए दीपक केवल बचपन के दोस्त नहीं, बल्कि उनकी यात्रा की ताकत हैं।

105 किलोमीटर का रास्ता… लेकिन हौसला उससे बड़ा

दोनों दोस्तों की जुबां पर बाबा बैद्यनाथ का नाम है और आंखों में देवघर पहुंचने की आस। दीपक अपने दोस्त के लिए महादेव से खुशहाल जीवन की कामना करते हैं, जबकि प्रमोद भी यही प्रार्थना करते हैं कि उनकी दोस्ती का साथ जिंदगीभर बना रहे।

सुल्तानगंज से देवघर के इस आस्था पथ पर दीपक और प्रमोद की कहानी यही संदेश दे रही है—सच्चा दोस्त वह नहीं जो सिर्फ साथ चले, बल्कि वह है जो जरूरत पड़ने पर आपके कदमों की ताकत बन जाए।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: थाने में खड़ा था जब्त ट्रक… फिर अचानक हो गया गायब, मुंगेर में जांच के बाद 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, थानेदार पर भी गिरी गाज!

अजय कुमार, भागलपुर (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top