11
BREAKING NEWS
पहले संजय झा, फिर निशांत कुमार से मुलाकात; अक्षरा सिंह के अगले सियासी कदम को लेकर बिहार में चर्चा!544 पन्नों में सोनिया गांधी की निजी दुनिया; राजीव से मोहब्बत, परिवार का डर और 2004 में PM पद ठुकराने की पूरी कहानी!छठ पर बिहार लौटना बना जेब पर भारी; पटना का हवाई किराया बैंकॉक से भी महंगा, ट्रेनें फुल तो बसों में 30% छूट का सहारा!साउथ के 'पावर स्टार' की निजी जिंदगी में फिर भूचाल; 13 साल बाद तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से अलग हुए पवन कल्याण!बिहार की सत्ता में नीतीश पुत्र की एंट्री का काउंटडाउन? निशांत के लिए कुर्सी खाली कराने की तैयारी, BJP-JDU में पर्दे के पीछे मंथन!अब शादी-ब्याह के लिए नहीं भटकेंगे लखीसराय के लोग; पुराना नगर परिषद कार्यालय बनेगा विवाह भवन, चार जगह बनेंगे डीलक्स शौचालय!दंगल के अखाड़े से सुरेंद्र यादव ने छेड़ा सियासी संग्राम; बोले- पोथी-पत्रा वाले समाज को बांटना चाहते हैं, भगवान को गाली देने वालों पर सरकार चुप क्यों?छठ पर दिल्ली जाने वालों को रेलवे की सौगात; राजेन्द्रनगर से नई दिल्ली के बीच चलेगी पूरी AC पूजा स्पेशल ट्रेन!दीपावली के बाद भी लखीसराय में भक्ति की रौनक, छोटी दुर्गा स्थान पर मां लक्ष्मी के दर्शन को उमड़ी भीड़!अब खेल के लिए भटकेंगे नहीं खिलाड़ी; CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, जिला खेल भवनों में ट्रेनिंग करा सकेंगे खेल संघ!एक तरफ छठी मइया की आराधना, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज; पल्लवी के नए छठ गीत ने छुआ लोगों का दिल!दीपावली की रात परिवार के बीच कटा तेजस्वी का बर्थडे केक, हाजीपुर में 51 लीटर दूध से अभिषेक; महिलाओं ने मंगल गीत गाकर दी बधाई!दामाद को 3.5 करोड़ की डिफेंडर, बेटे को BMW; अनंत सिंह के घर 4 लाख लोगों के महाभोज की तैयारी!13 नवंबर को खत्म नहीं होगी दुनिया; 66 साल पुरानी रिसर्च ने क्यों तय कर दी थी ‘कयामत’ की तारीख, जानिए पूरा सच!अपनों के बीच रेशमा भारती ने मनाई दीपावली, पति मनोज तूफानी के साथ परिवार में छाई खुशियों की रौनक!
No menu items available
BREAKING
पहले संजय झा, फिर निशांत कुमार से मुलाकात; अक्षरा सिंह के अगले सियासी कदम को लेकर बिहार में चर्चा!544 पन्नों में सोनिया गांधी की निजी दुनिया; राजीव से मोहब्बत, परिवार का डर और 2004 में PM पद ठुकराने की पूरी कहानी!छठ पर बिहार लौटना बना जेब पर भारी; पटना का हवाई किराया बैंकॉक से भी महंगा, ट्रेनें फुल तो बसों में 30% छूट का सहारा!साउथ के ‘पावर स्टार’ की निजी जिंदगी में फिर भूचाल; 13 साल बाद तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से अलग हुए पवन कल्याण!बिहार की सत्ता में नीतीश पुत्र की एंट्री का काउंटडाउन? निशांत के लिए कुर्सी खाली कराने की तैयारी, BJP-JDU में पर्दे के पीछे मंथन!अब शादी-ब्याह के लिए नहीं भटकेंगे लखीसराय के लोग; पुराना नगर परिषद कार्यालय बनेगा विवाह भवन, चार जगह बनेंगे डीलक्स शौचालय!दंगल के अखाड़े से सुरेंद्र यादव ने छेड़ा सियासी संग्राम; बोले- पोथी-पत्रा वाले समाज को बांटना चाहते हैं, भगवान को गाली देने वालों पर सरकार चुप क्यों?छठ पर दिल्ली जाने वालों को रेलवे की सौगात; राजेन्द्रनगर से नई दिल्ली के बीच चलेगी पूरी AC पूजा स्पेशल ट्रेन!दीपावली के बाद भी लखीसराय में भक्ति की रौनक, छोटी दुर्गा स्थान पर मां लक्ष्मी के दर्शन को उमड़ी भीड़!अब खेल के लिए भटकेंगे नहीं खिलाड़ी; CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, जिला खेल भवनों में ट्रेनिंग करा सकेंगे खेल संघ!एक तरफ छठी मइया की आराधना, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज; पल्लवी के नए छठ गीत ने छुआ लोगों का दिल!दीपावली की रात परिवार के बीच कटा तेजस्वी का बर्थडे केक, हाजीपुर में 51 लीटर दूध से अभिषेक; महिलाओं ने मंगल गीत गाकर दी बधाई!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पहले संजय झा, फिर निशांत कुमार से मुलाकात; अक्षरा सिंह के अगले सियासी कदम को लेकर बिहार में चर्चा!
2 hours ago
544 पन्नों में सोनिया गांधी की निजी दुनिया; राजीव से मोहब्बत, परिवार का डर और 2004 में PM पद ठुकराने की पूरी कहानी!
2 hours ago
छठ पर बिहार लौटना बना जेब पर भारी; पटना का हवाई किराया बैंकॉक से भी महंगा, ट्रेनें फुल तो बसों में 30% छूट का सहारा!
2 hours ago
साउथ के ‘पावर स्टार’ की निजी जिंदगी में फिर भूचाल; 13 साल बाद तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से अलग हुए पवन कल्याण!
3 hours ago
बिहार की सत्ता में नीतीश पुत्र की एंट्री का काउंटडाउन? निशांत के लिए कुर्सी खाली कराने की तैयारी, BJP-JDU में पर्दे के पीछे मंथन!
3 hours ago

Bihar: नालंदा सदर अस्पताल में 41 डॉक्टरों की सैलरी रुकी, बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनाने पर कार्रवाई!

नालंदा: नालंदा सदर अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जुलाई महीने में...

नालंदा: नालंदा सदर अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जुलाई महीने में अस्पताल में तैनात 42 चिकित्सकों में से 41 का वेतन रोक दिया गया है। प्रशासन के अनुसार, इन चिकित्सकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति नियमित नहीं रही। केवल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन को जुलाई का वेतन जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, जुलाई में 21 डॉक्टरों ने एक बार भी बायोमेट्रिक मशीन पर उपस्थिति दर्ज नहीं की। वहीं, आठ चिकित्सकों ने बायोमेट्रिक हाजिरी तो बनाई, लेकिन उनकी उपस्थिति नियमित नहीं रही। ऐसे में प्रशासन के पास डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हो सका।

26 जून के निरीक्षण के बाद सख्ती

डॉक्टरों की उपस्थिति को लेकर 26 जून को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। तत्कालीन डीडीसी रंजन कुमार चौधरी के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान 21 डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए थे। इसके बाद जिलाधिकारी उदिता सिंह ने अनुपस्थित चिकित्सकों के वेतन पर कार्रवाई के निर्देश दिए और अस्पताल में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई।

प्रशासन का उद्देश्य डॉक्टरों के आने-जाने का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना और निर्धारित रोस्टर के अनुसार उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करना है। इसके बावजूद जुलाई में कई डॉक्टरों ने बायोमेट्रिक व्यवस्था का नियमित पालन नहीं किया।

आठ डॉक्टरों ने दर्ज की थी बायोमेट्रिक हाजिरी

जुलाई में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने वाले डॉक्टरों में उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन के अलावा डॉ. अमरेंद्र कुमार, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. नीतू सहाय, डॉ. प्रशांत, डॉ. संगीता वर्मा, डॉ. पावेल और डॉ. त्रिशला शामिल हैं। हालांकि, इनमें से अधिकांश की उपस्थिति नियमित नहीं रही।

अब हर हाल में बायोमेट्रिक हाजिरी

सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने स्पष्ट किया है कि सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य है। इसका पालन नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि नियमित उपस्थिति से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित होगा।

इस कार्रवाई के बाद सदर अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति और बायोमेट्रिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सख्ती साफ दिखाई दे रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: RJD में अब ‘संघर्ष’ वालों की होगी एंट्री, जेल जाने से लेकर लाठी खाने तक… मंगनी लाल मंडल ने बताई पार्टी की नई कसौटी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top