43
BREAKING NEWS
Bihar: नेताओं के घर भी सुरक्षित नहीं, पूर्व सांसद-पूर्व मंत्री के बंद आवास में बड़ी चोरी!Bihar: कांवड़िए के साथ निकले ‘तीन डॉगी’, कंधे पर कांवड़ और 111 लीटर जल… 90 KM की अनोखी शिवभक्ति!Bihar: मुंगेर थाने में आया ट्रक… फिर अचानक कहां चला गया? रिसीविंग सामने आई तो खुला जब्त वाहन का रहस्य!Jharkhand: रामगढ़ को मिला ‘फायर फाइटर’ का नया हथियार, संकरी गलियों से गांव तक आग बुझाएगा मिनी वाटर टेंडर!Jharkhand: बिरसा की धरती पर आदिवासी अस्मिता का सम्मान, विश्व आदिवासी दिवस पर डीसी ने दी श्रद्धांजलि!Bihar: लालू यादव को शाहनवाज हुसैन ने क्यों दे दी पार्टी भंग करने की सलाह?Bihar: जमानत देने के तरीके पर हाईकोर्ट सख्त, न्यायिक अधिकारी पर कार्रवाई का आदेश; गंभीर चोट के बावजूद मिली थी बेल!Bihar: भोजपुर में भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, गुमनाम पत्र से मचा हड़कंप; जेल अधीक्षक समेत चार पर प्राथमिकी!Bihar: मुजफ्फरपुर में एटीएम ठगी के ‘मास्टरमाइंड’ पर पुलिस का शिकंजा, 74 कार्ड और 5 ब्लैक कार्ड बरामद; दो दर्जन मामलों का खुलासा!Bihar: बगहा में ‘फर्जी कागज’ के सहारे शिक्षक बनने का खेल! जांच में खुली पोल, एक शिक्षक और शिक्षिका पर प्राथमिकी!Bihar: बहरूपिया है प्रशांत किशोर? पप्पू यादव ने कहा; 15 तारीख को एक-एक रुपये का हिसाब दूंगा!Bihar: पटना में नकली करकट फैक्ट्री का भंडाफोड़, जिंदल ब्रांड के नाम पर 10 करोड़ की ठगी का दावा!Bihar: पानी में डूबा गांव, नाव बनी ‘स्कूल बस’: बाढ़ के बीच भी पढ़ाई जारी!Bihar: मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा, BMP जवान की मौके पर मौत!Bihar: फर्जी IAS का साम्राज्य; टेस्ला, ‘भारत सरकार’ बोर्ड और NSA का नाम… 7.5 घंटे की छापेमारी में खुलते गए चौंकाने वाले राज!
No menu items available
BREAKING
Bihar: नेताओं के घर भी सुरक्षित नहीं, पूर्व सांसद-पूर्व मंत्री के बंद आवास में बड़ी चोरी!Bihar: कांवड़िए के साथ निकले ‘तीन डॉगी’, कंधे पर कांवड़ और 111 लीटर जल… 90 KM की अनोखी शिवभक्ति!Bihar: मुंगेर थाने में आया ट्रक… फिर अचानक कहां चला गया? रिसीविंग सामने आई तो खुला जब्त वाहन का रहस्य!Jharkhand: रामगढ़ को मिला ‘फायर फाइटर’ का नया हथियार, संकरी गलियों से गांव तक आग बुझाएगा मिनी वाटर टेंडर!Jharkhand: बिरसा की धरती पर आदिवासी अस्मिता का सम्मान, विश्व आदिवासी दिवस पर डीसी ने दी श्रद्धांजलि!Bihar: लालू यादव को शाहनवाज हुसैन ने क्यों दे दी पार्टी भंग करने की सलाह?Bihar: जमानत देने के तरीके पर हाईकोर्ट सख्त, न्यायिक अधिकारी पर कार्रवाई का आदेश; गंभीर चोट के बावजूद मिली थी बेल!Bihar: भोजपुर में भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, गुमनाम पत्र से मचा हड़कंप; जेल अधीक्षक समेत चार पर प्राथमिकी!Bihar: मुजफ्फरपुर में एटीएम ठगी के ‘मास्टरमाइंड’ पर पुलिस का शिकंजा, 74 कार्ड और 5 ब्लैक कार्ड बरामद; दो दर्जन मामलों का खुलासा!Bihar: बगहा में ‘फर्जी कागज’ के सहारे शिक्षक बनने का खेल! जांच में खुली पोल, एक शिक्षक और शिक्षिका पर प्राथमिकी!Bihar: बहरूपिया है प्रशांत किशोर? पप्पू यादव ने कहा; 15 तारीख को एक-एक रुपये का हिसाब दूंगा!Bihar: पटना में नकली करकट फैक्ट्री का भंडाफोड़, जिंदल ब्रांड के नाम पर 10 करोड़ की ठगी का दावा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: नेताओं के घर भी सुरक्षित नहीं, पूर्व सांसद-पूर्व मंत्री के बंद आवास में बड़ी चोरी!
12 seconds ago
Bihar: कांवड़िए के साथ निकले ‘तीन डॉगी’, कंधे पर कांवड़ और 111 लीटर जल… 90 KM की अनोखी शिवभक्ति!
13 minutes ago
Bihar: मुंगेर थाने में आया ट्रक… फिर अचानक कहां चला गया? रिसीविंग सामने आई तो खुला जब्त वाहन का रहस्य!
33 minutes ago
Jharkhand: रामगढ़ को मिला ‘फायर फाइटर’ का नया हथियार, संकरी गलियों से गांव तक आग बुझाएगा मिनी वाटर टेंडर!
45 minutes ago
Jharkhand: बिरसा की धरती पर आदिवासी अस्मिता का सम्मान, विश्व आदिवासी दिवस पर डीसी ने दी श्रद्धांजलि!
50 minutes ago

Bihar: नेताओं के घर भी सुरक्षित नहीं, पूर्व सांसद-पूर्व मंत्री के बंद आवास में बड़ी चोरी!

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के आदापुर थाना क्षेत्र के भेड़ियारी गांव में भाजपा की पूर्व सांसद रमा देवी और बिहार सरकार...

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के आदापुर थाना क्षेत्र के भेड़ियारी गांव में भाजपा की पूर्व सांसद रमा देवी और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के आवास में चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घर लंबे समय से बंद था। शनिवार रात अज्ञात चोरों ने इसी का फायदा उठाकर मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

घटना का पता तब चला, जब रविवार सुबह पूर्व मंत्री के आवास की साफ-सफाई करने पहुंचे भिखारी पटेल ने मकान के ताले टूटे और दरवाजे खुले देखे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद और उनके पुत्र को मोबाइल फोन के जरिए दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

इलाज के लिए दिल्ली गया था परिवार

बताया गया कि पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद की तबीयत खराब होने के कारण वह अपने परिवार के साथ इलाज के लिए दिल्ली गए हुए हैं। 13 जून को वे अपने पैतृक गांव भेड़ियारी आए थे और अगले दिन मकान में ताला लगाकर दोबारा दिल्ली चले गए। घर की नियमित साफ-सफाई की जिम्मेदारी भिखारी पटेल संभालते हैं।

भिखारी पटेल के अनुसार, उनके पास केवल घर के बाहरी गेट की चाबी थी। वह रोजाना बाहरी हिस्से की साफ-सफाई करने के बाद वापस लौट जाते थे। रविवार सुबह पहुंचने पर उन्होंने घर के ताले टूटे देखे, जिसके बाद परिवार को सूचना दी।

पुलिस ने सुरक्षित कराया मकान

चोरी की सूचना मिलते ही आदापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घर के मालिकों की गैरमौजूदगी को देखते हुए पुलिस ने मकान को सुरक्षित रखने के लिए अपना ताला लगा दिया। चोरी में क्या-क्या सामान गायब हुआ है, इसकी जानकारी गृहस्वामी के लौटने और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाए और चोरों तक पहुंचने के लिए जांच शुरू कर दी।

पुलिस के सामने कई सवाल

बंद मकान में चोरी की इस वारदात के बाद पुलिस अब कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। चोरों ने घर की रेकी कब की, मकान के बारे में उन्हें जानकारी कैसे मिली और वारदात में कितने लोग शामिल थे, इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।

पूर्व मंत्री के पुत्र मृणाल किशोर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि पहले भी परिवार के सदस्य बाहर आते-जाते रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटना कभी नहीं हुई थी। पुलिस को सूचना दे दी गई है और उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। घटना के बाद भेड़ियारी गांव में भी चर्चा का माहौल है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: कांवड़िए के साथ निकले ‘तीन डॉगी’, कंधे पर कांवड़ और 111 लीटर जल… 90 KM की अनोखी शिवभक्ति!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top