12
BREAKING NEWS
दंगल के अखाड़े से सुरेंद्र यादव ने छेड़ा सियासी संग्राम; बोले- पोथी-पत्रा वाले समाज को बांटना चाहते हैं, भगवान को गाली देने वालों पर सरकार चुप क्यों?छठ पर दिल्ली जाने वालों को रेलवे की सौगात; राजेन्द्रनगर से नई दिल्ली के बीच चलेगी पूरी AC पूजा स्पेशल ट्रेन!दीपावली के बाद भी लखीसराय में भक्ति की रौनक, छोटी दुर्गा स्थान पर मां लक्ष्मी के दर्शन को उमड़ी भीड़!अब खेल के लिए भटकेंगे नहीं खिलाड़ी; CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, जिला खेल भवनों में ट्रेनिंग करा सकेंगे खेल संघ!एक तरफ छठी मइया की आराधना, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज; पल्लवी के नए छठ गीत ने छुआ लोगों का दिल!दीपावली की रात परिवार के बीच कटा तेजस्वी का बर्थडे केक, हाजीपुर में 51 लीटर दूध से अभिषेक; महिलाओं ने मंगल गीत गाकर दी बधाई!दामाद को 3.5 करोड़ की डिफेंडर, बेटे को BMW; अनंत सिंह के घर 4 लाख लोगों के महाभोज की तैयारी!13 नवंबर को खत्म नहीं होगी दुनिया; 66 साल पुरानी रिसर्च ने क्यों तय कर दी थी ‘कयामत’ की तारीख, जानिए पूरा सच!अपनों के बीच रेशमा भारती ने मनाई दीपावली, पति मनोज तूफानी के साथ परिवार में छाई खुशियों की रौनक!लखीसराय में पुलिस पर ही टूट पड़ी भीड़; SI का सिर फटा, दो आरोपियों को छुड़ाया; पथराव में चार जवान घायल, 12 गिरफ्तार!5 लाख की रिश्वत खिड़की से फेंकी, फिर भी नहीं बच सके इंजीनियर साहब; मधुबनी के कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, पटना के फ्लैट से नकदी-जेवर और संपत्ति के दस्तावेज बरामद!घोड़े-ट्रैक्टर पर केक कटिंग, तस्वीर पर 51 लीटर दूध से अभिषेक; हाजीपुर में तेजस्वी के जन्मदिन पर दिखा समर्थकों का अनोखा अंदाज!दीपों की रोशनी से जगमग हो हर घर-आंगन, महुआ न्यूज़ की ओर से देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!बैसा में मरीजों की सेवा, अब IGIMS में विशेषज्ञ डॉक्टर बनने की तैयारी; समेली की बेटी डॉ. वीणा ने बढ़ाया कटिहार का मान!दीपावली पर दलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट, पूजा सामग्री बांटकर दिया सामाजिक एकता का संदेश; 1 दिसंबर से बिजली को लेकर विशेष अभियान!
No menu items available
BREAKING
दंगल के अखाड़े से सुरेंद्र यादव ने छेड़ा सियासी संग्राम; बोले- पोथी-पत्रा वाले समाज को बांटना चाहते हैं, भगवान को गाली देने वालों पर सरकार चुप क्यों?छठ पर दिल्ली जाने वालों को रेलवे की सौगात; राजेन्द्रनगर से नई दिल्ली के बीच चलेगी पूरी AC पूजा स्पेशल ट्रेन!दीपावली के बाद भी लखीसराय में भक्ति की रौनक, छोटी दुर्गा स्थान पर मां लक्ष्मी के दर्शन को उमड़ी भीड़!अब खेल के लिए भटकेंगे नहीं खिलाड़ी; CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, जिला खेल भवनों में ट्रेनिंग करा सकेंगे खेल संघ!एक तरफ छठी मइया की आराधना, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज; पल्लवी के नए छठ गीत ने छुआ लोगों का दिल!दीपावली की रात परिवार के बीच कटा तेजस्वी का बर्थडे केक, हाजीपुर में 51 लीटर दूध से अभिषेक; महिलाओं ने मंगल गीत गाकर दी बधाई!दामाद को 3.5 करोड़ की डिफेंडर, बेटे को BMW; अनंत सिंह के घर 4 लाख लोगों के महाभोज की तैयारी!13 नवंबर को खत्म नहीं होगी दुनिया; 66 साल पुरानी रिसर्च ने क्यों तय कर दी थी ‘कयामत’ की तारीख, जानिए पूरा सच!अपनों के बीच रेशमा भारती ने मनाई दीपावली, पति मनोज तूफानी के साथ परिवार में छाई खुशियों की रौनक!लखीसराय में पुलिस पर ही टूट पड़ी भीड़; SI का सिर फटा, दो आरोपियों को छुड़ाया; पथराव में चार जवान घायल, 12 गिरफ्तार!5 लाख की रिश्वत खिड़की से फेंकी, फिर भी नहीं बच सके इंजीनियर साहब; मधुबनी के कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, पटना के फ्लैट से नकदी-जेवर और संपत्ति के दस्तावेज बरामद!घोड़े-ट्रैक्टर पर केक कटिंग, तस्वीर पर 51 लीटर दूध से अभिषेक; हाजीपुर में तेजस्वी के जन्मदिन पर दिखा समर्थकों का अनोखा अंदाज!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

दंगल के अखाड़े से सुरेंद्र यादव ने छेड़ा सियासी संग्राम; बोले- पोथी-पत्रा वाले समाज को बांटना चाहते हैं, भगवान को गाली देने वालों पर सरकार चुप क्यों?
1 hour ago
छठ पर दिल्ली जाने वालों को रेलवे की सौगात; राजेन्द्रनगर से नई दिल्ली के बीच चलेगी पूरी AC पूजा स्पेशल ट्रेन!
2 hours ago
दीपावली के बाद भी लखीसराय में भक्ति की रौनक, छोटी दुर्गा स्थान पर मां लक्ष्मी के दर्शन को उमड़ी भीड़!
2 hours ago
अब खेल के लिए भटकेंगे नहीं खिलाड़ी; CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, जिला खेल भवनों में ट्रेनिंग करा सकेंगे खेल संघ!
2 hours ago
एक तरफ छठी मइया की आराधना, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज; पल्लवी के नए छठ गीत ने छुआ लोगों का दिल!
2 hours ago

Jharkhand: हेसागढ़ा में ट्रेलर से 927 लीटर शराब बरामद, हरियाणा में बिक्री के लिए थी खेप; पुलिस ने वाहन किया जब्त!

रामगढ़: मांडू थाना क्षेत्र के हेसागढ़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते...

रामगढ़: मांडू थाना क्षेत्र के हेसागढ़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब लदे एक ट्रेलर को जब्त किया। तलाशी के दौरान ट्रेलर से रॉयल स्टैग शराब के 103 कार्टन बरामद किए गए। इन कार्टनों में कुल 1236 बोतल शराब मिली, जिस-की मात्रा करीब 927 लीटर बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूनायत को सूचना मिली थी कि हेसागढ़ा में सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में भारी मात्रा में शराब लदी हुई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने हेसागढ़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास खड़े संदिग्ध ट्रेलर की जांच शुरू की। ट्रेलर की तलाशी लेने पर उसके डाला में रॉयल स्टैग शराब के 103 कार्टन मिले। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब के संबंध में मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया।

जांच के दौरान शराब की बोतलों पर ‘केवल हरियाणा में बिक्री के लिए’ अंकित पाया गया। इसके बाद पुलिस ने शराब की पूरी खेप के साथ ट्रेलर को जब्त कर मांडू थाना पहुंचाया।

पुलिस ने मामले में मांडू थाना कांड संख्या 180/26, दिनांक 8 अगस्त 2026 दर्ज किया है। मामले में भारतीय दंड विधान की धारा 272, 273, 34 तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही, ट्रेलर के मालिक, चालक और शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक रंजन, मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुकमणी सहित मांडू थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है। मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ शराब की खेप के स्रोत और इसके संभावित नेटवर्क से जुड़े और भी तथ्य सामने आने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: निर्मल महतो के शहादत दिवस पर भावुक हुए हेमंत सोरेन, बोले- अधूरा सपना पूरा करना है!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top