40
BREAKING NEWS
Bihar: बिहार के चार डिग्री कॉलेजों की संबद्धता रद्द, उच्च शिक्षा विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप; छात्रों का नजदीकी कॉलेजों में होगा नामांकन!Jharkhand: हेसागढ़ा में ट्रेलर से 927 लीटर शराब बरामद, हरियाणा में बिक्री के लिए थी खेप; पुलिस ने वाहन किया जब्त!Bihar: बिहार में गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, 16 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराया तो अटक सकता है सब्सिडी का लाभ!Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी का शिकंजा, 59 हजार भारतीय और 1.30 लाख नेपाली रुपये के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार!Bihar: मैं थानेदार की पत्नी हूं, मुझे कौन रोकेगा, बिना एडमिशन जिम जाने का आरोप, विरोध पर प्रशिक्षक से मारपीट; मामला दर्ज!Bihar: सत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी सैकड़ों लोगों की तबीयत, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप!Jharkhand: निर्मल महतो के शहादत दिवस पर भावुक हुए हेमंत सोरेन, बोले- अधूरा सपना पूरा करना है!Jharkhand: नेहा बोरा पर स्याही फेंकने की घटना से गरमाई सियासत, रोहिणी आचार्य बोलीं- यह सिर्फ हमला नहीं, युवाओं के संघर्ष पर प्रहार!Bihar: मजदूरी मांगने पर बुजुर्ग की हत्या से गरमाई सियासत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी यादव; सरकार पर जमकर बरसे!Bihar: लखीसराय में जाम पर बड़ा एक्शन, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, दुकानदारों पर जुर्माना!Jharkhand: पाकुड़ का शिक्षक असम में जाली नोटों के साथ गिरफ्तार, 7.37 लाख की नकली करेंसी बरामद!Bihar: फुलवरिया की गलियों में साइकिल, हाथ में गन्ने का रस और गाय का दूध… देसी अंदाज में दिखे तेज प्रताप, पिता लालू को याद कर हुए भावुक!Bihar: पटना यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हंगामा, राज्यपाल के सामने छात्रों का विरोध; 38 गोल्ड मेडलिस्ट, 1305 PG छात्रों को मिली डिग्री!Bihar: पटना में मानव तस्करी पर महामंथन, 4 राज्यों के अफसर जुटे; CM सम्राट ने कहा- पीड़ितों के पुनर्वास पर भी होगा फोकस!Bihar: सीतामढ़ी में CM का बड़ा ऐलान- 2028 तक बनेगा माता जानकी का भव्य मंदिर, गर्भगृह से काष्ठ मंडपम में पहुंचीं राम-जानकी की प्रतिमाएं!
No menu items available
BREAKING
Bihar: बिहार के चार डिग्री कॉलेजों की संबद्धता रद्द, उच्च शिक्षा विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप; छात्रों का नजदीकी कॉलेजों में होगा नामांकन!Jharkhand: हेसागढ़ा में ट्रेलर से 927 लीटर शराब बरामद, हरियाणा में बिक्री के लिए थी खेप; पुलिस ने वाहन किया जब्त!Bihar: बिहार में गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, 16 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराया तो अटक सकता है सब्सिडी का लाभ!Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी का शिकंजा, 59 हजार भारतीय और 1.30 लाख नेपाली रुपये के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार!Bihar: मैं थानेदार की पत्नी हूं, मुझे कौन रोकेगा, बिना एडमिशन जिम जाने का आरोप, विरोध पर प्रशिक्षक से मारपीट; मामला दर्ज!Bihar: सत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी सैकड़ों लोगों की तबीयत, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप!Jharkhand: निर्मल महतो के शहादत दिवस पर भावुक हुए हेमंत सोरेन, बोले- अधूरा सपना पूरा करना है!Jharkhand: नेहा बोरा पर स्याही फेंकने की घटना से गरमाई सियासत, रोहिणी आचार्य बोलीं- यह सिर्फ हमला नहीं, युवाओं के संघर्ष पर प्रहार!Bihar: मजदूरी मांगने पर बुजुर्ग की हत्या से गरमाई सियासत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी यादव; सरकार पर जमकर बरसे!Bihar: लखीसराय में जाम पर बड़ा एक्शन, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, दुकानदारों पर जुर्माना!Jharkhand: पाकुड़ का शिक्षक असम में जाली नोटों के साथ गिरफ्तार, 7.37 लाख की नकली करेंसी बरामद!Bihar: फुलवरिया की गलियों में साइकिल, हाथ में गन्ने का रस और गाय का दूध… देसी अंदाज में दिखे तेज प्रताप, पिता लालू को याद कर हुए भावुक!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: बिहार के चार डिग्री कॉलेजों की संबद्धता रद्द, उच्च शिक्षा विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप; छात्रों का नजदीकी कॉलेजों में होगा नामांकन!
4 minutes ago
Jharkhand: हेसागढ़ा में ट्रेलर से 927 लीटर शराब बरामद, हरियाणा में बिक्री के लिए थी खेप; पुलिस ने वाहन किया जब्त!
11 minutes ago
Bihar: बिहार में गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, 16 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराया तो अटक सकता है सब्सिडी का लाभ!
16 minutes ago
Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी का शिकंजा, 59 हजार भारतीय और 1.30 लाख नेपाली रुपये के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार!
21 minutes ago
Bihar: मैं थानेदार की पत्नी हूं, मुझे कौन रोकेगा, बिना एडमिशन जिम जाने का आरोप, विरोध पर प्रशिक्षक से मारपीट; मामला दर्ज!
30 minutes ago

Bihar: मैं थानेदार की पत्नी हूं, मुझे कौन रोकेगा, बिना एडमिशन जिम जाने का आरोप, विरोध पर प्रशिक्षक से मारपीट; मामला दर्ज!

भागलपुर: ‘मैं थानेदार की पत्नी हूं, मुझे कोई रोक नहीं सकता’—भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्थित जिम में कथित तौर पर...

भागलपुर: ‘मैं थानेदार की पत्नी हूं, मुझे कोई रोक नहीं सकता’—भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्थित जिम में कथित तौर पर इसी तरह के दबदबे को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि बांका के रजौन थानाध्यक्ष की पत्नी स्नेहा कुमारी बिना प्रवेश शुल्क दिए जिम में आती थीं। जिम प्रशिक्षक ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और मारपीट तक पहुंच गया। मामले में प्रशिक्षक आकाश दीप ने स्नेहा कुमारी समेत तीन लोगों के खिलाफ तिलकामांझी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी के अनुसार, स्नेहा कुमारी अपने दो सहयोगियों विवेक कुमार और मुकी मियां के साथ जिम पहुंचीं। आरोप है कि प्रवेश शुल्क और नियमों को लेकर प्रशिक्षक आकाश दीप ने आपत्ति जताई। इसके बाद विवाद बढ़ गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे जिम के कार्यालय कक्ष में बंद कर मारपीट की गई।

आकाश दीप ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसके साथ पाइप और लात-घूंसों से मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपित वहां से चले गए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

चार महीने से जिम में दबदबा बनाने का आरोप

जिम की व्यवस्था संभालने वाली कंपनी के परियोजना प्रबंधक विश्वजीत कुमार सिंह ने भी पुलिस को शिकायत दी है। उनका आरोप है कि पिछले करीब चार महीने से संबंधित लोग बिना प्रवेश शुल्क के जिम में आने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर विवाद और मारपीट की स्थिति उत्पन्न होने की बात भी शिकायत में कही गई है।

प्रबंधक का आरोप है कि संबंधित लोग खुद को पुलिसकर्मी बताकर जिम में अपना प्रभाव दिखाते थे। इसी वजह से पहले उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज किया जाता रहा। छह अगस्त को प्रवेश शुल्क को लेकर विवाद बढ़ने के बाद कथित रूप से जिम में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

प्राथमिकी के बाद प्रबंधक को भी धमकी देने का आरोप

प्रशिक्षक के साथ मारपीट का मामला दर्ज होने के बाद परियोजना प्रबंधक विश्वजीत कुमार सिंह ने भी धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में तिलकामांझी थाने में अलग शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही घटना की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को देने की बात कही है।

सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा गया

जिम प्रबंधन की ओर से घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। अब पुलिस प्राथमिकी, शिकायतों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि जिम में विवाद की शुरुआत किस बात से हुई और मारपीट की घटना में किसकी क्या भूमिका थी। फिलहाल थानेदार की पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: सत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी सैकड़ों लोगों की तबीयत, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top