8
BREAKING NEWS
स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!
No menu items available
BREAKING
स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!
7 hours ago
शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!
7 hours ago
मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!
8 hours ago
5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!
17 hours ago
शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!
18 hours ago

Bihar: बिहार में रेल नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, दानापुर-फतुहा के बीच 976 करोड़ की मल्टीट्रैक परियोजना मंजूर!

पटना: बिहार के रेल यात्रियों और उद्योग जगत के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे ने पूर्व मध्य रेलवे के...

पटना: बिहार के रेल यात्रियों और उद्योग जगत के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे ने पूर्व मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में शामिल दानापुर से फतुहा रेलखंड पर 976 करोड़ रुपये की मल्टीट्रैक परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद पटना रेल कॉरिडोर की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी और ट्रेनों के परिचालन में आसानी होगी।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि करीब 29 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड पर अतिरिक्त रेल लाइनें बिछाई जाएंगी। परियोजना का उद्देश्य बढ़ते यात्री दबाव और माल ढुलाई की जरूरतों को देखते हुए रेल नेटवर्क को मजबूत करना है।

दानापुर से फतुहा तक बढ़ेंगी रेल लाइनें

इस परियोजना के तहत तीन प्रमुख हिस्सों में काम किया जाएगा।

  • दानापुर और पटना के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन का निर्माण होगा।
  • राजेंद्र नगर और पटना साहिब के बीच तीसरी लाइन बिछाई जाएगी।
  • पटना साहिब से फतुहा के बीच तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण किया जाएगा।

नई लाइनों के निर्माण से पटना क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव, देरी और यातायात दबाव में कमी आएगी। साथ ही ट्रेनों की समय पालन क्षमता में भी सुधार होगा।

हर दिन चल सकेंगी 40 अतिरिक्त ट्रेनें

रेलवे के अनुसार, परियोजना पूरी होने के बाद पहले ही वर्ष में इस रेलखंड पर प्रतिदिन 22 अतिरिक्त यात्री ट्रेनें और 18 अतिरिक्त मालगाड़ियां चलाने की क्षमता विकसित होगी।

इसके अलावा रेल मार्ग की माल ढुलाई क्षमता में भी बड़ा इजाफा होगा। अनुमान के मुताबिक हर साल करीब 52 लाख टन अतिरिक्त माल परिवहन संभव हो सकेगा।

ऊर्जा और उद्योग के लिए भी अहम परियोजना

यह परियोजना दिल्ली, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, किऊल, भागलपुर, खन्ना और हावड़ा रेल मार्ग को मजबूत करने की बड़ी योजना का हिस्सा है। यह रेलखंड भारतीय रेलवे के महत्वपूर्ण ऊर्जा, खनिज और सीमेंट परिवहन कॉरिडोर से जुड़ा हुआ है।

बिहार के बक्सर जिले के चौसा में बन रहे 2120 मेगावाट क्षमता वाले थर्मल पावर प्लांट के लिए भी यह परियोजना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारी मात्रा में कच्चे माल की रेल ढुलाई को आसान बनाने में नई रेल लाइनें मददगार साबित होंगी।

बिहार के विकास को मिलेगी गति

रेलवे का कहना है कि उच्च घनत्व वाले रेल मार्गों पर क्षमता विस्तार से यात्री सुविधाओं में सुधार होगा और उद्योगों को भी फायदा मिलेगा। दानापुर-फतुहा मल्टीट्रैक परियोजना बिहार में बेहतर रेल कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: रेलवे भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को राहत, दानापुर-पुर्णिया के बीच चलेंगी 2 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top