14
BREAKING NEWS
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU... संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!राजगीर में खेल प्रतिभाओं की खोज का ‘मिशन’ तैयार, 200 से ज्यादा मास्टर ट्रेनर्स को मिली ट्रेनिंग!राशन डीलरों के मुद्दे पर तेजस्वी का CM सम्राट को ‘पत्रवार’, ₹30 हजार मानदेय से लंबित कमीशन तक उठाईं 8 बड़ी मांगें!आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
No menu items available
BREAKING
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU… संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!
7 hours ago
सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?
8 hours ago
लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!
8 hours ago
CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!
8 hours ago
‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!
8 hours ago

Jharkhand: रामगढ़ की सड़कों पर अब नहीं चलेगी मनमानी, जाम और हादसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन प्लान!

रामगढ़: सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और जिले में बढ़ते जाम व दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रामगढ़ जिला...

रामगढ़: सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और जिले में बढ़ते जाम व दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रामगढ़ जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की मौजूदगी में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और आम लोगों को सुरक्षित सफर उपलब्ध कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। उपायुक्त ने साफ निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में विशेष रूप से चुट्टूपालू घाटी में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने घाटी में लगाए गए लाइटों की स्थिति की जांच करने, अधिक संख्या में साइन बोर्ड लगाने, ओवर स्पीडिंग पर रोक लगाने, हाई मास्ट लाइट लगाने और ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाएं और सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखा जाए, ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके।

शहर में जाम की समस्या को देखते हुए उपायुक्त ने सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने का सख्त निर्देश दिया। प्रशासन अब सड़क किनारे अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाएगा, जिससे यातायात सुचारू हो सके और लोगों को परेशानी से राहत मिले।

बैठक में हिट एंड रन मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का जल्द निष्पादन कर प्रभावित परिवारों को समय पर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और अवैध परिवहन पर लगाम लगाने के लिए जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई तेज करने के साथ जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर “हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं” अभियान को सख्ती से जारी रखने की बात कही गई।

प्रशासन का कहना है कि सुरक्षित सड़क व्यवस्था के लिए जागरूकता के साथ-साथ नियमों का पालन भी जरूरी है। बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: रामगढ़ में बेटियों के जन्म पर खुशियों की सौगात, नवजात बच्चियों की माताओं को मिला ‘सम्मान किट’!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top