14
BREAKING NEWS
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU... संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!राजगीर में खेल प्रतिभाओं की खोज का ‘मिशन’ तैयार, 200 से ज्यादा मास्टर ट्रेनर्स को मिली ट्रेनिंग!राशन डीलरों के मुद्दे पर तेजस्वी का CM सम्राट को ‘पत्रवार’, ₹30 हजार मानदेय से लंबित कमीशन तक उठाईं 8 बड़ी मांगें!आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
No menu items available
BREAKING
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU… संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!
1 hour ago
सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?
1 hour ago
लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!
2 hours ago
CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!
2 hours ago
‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!
2 hours ago

Bihar: नालंदा के ‘दूध’ में अब ‘दही-लस्सी’ का लगेगा तड़का! CM सम्राट चौधरी ने किया ₹20 करोड़ के महा-प्लांट का शिलान्यास!

नालंदा: नालंदा जिले में डेयरी विकास और रोजगार को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की...

नालंदा: नालंदा जिले में डेयरी विकास और रोजगार को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी परिसर में करीब ₹20 करोड़ की लागत से 20 एमटीपीडी क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट का शिलान्यास किया।

जानकारी के अनुसार, अब तक नालंदा डेयरी में दही और लस्सी उत्पादन के लिए अलग संयंत्र नहीं था, जिसके कारण त्योहारों और विवाह सीजन में अन्य जिलों से आपूर्ति करनी पड़ती थी। नए प्लांट के चालू होने से स्थानीय स्तर पर उत्पादन संभव होगा, जिससे परिवहन लागत में कमी आएगी और दुग्ध उत्पादकों को बेहतर मूल्य मिलने की संभावना है।

इस अवसर पर कॉम्फेड द्वारा संचालित एचपीसीएल पेट्रोल पंप एवं सुधा कैफेटेरिया का भी उद्घाटन किया गया। इसे डेयरी नेटवर्क को सुदृढ़ करने और आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान 300 चयनित खुदरा विक्रेताओं को डीप फ्रीजर वितरित किए गए। इससे कोल्ड चेन नेटवर्क का विस्तार होगा और डेयरी उत्पादों की आपूर्ति ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक सुनिश्चित की जा सकेगी।

पशुपालकों की सुविधा के लिए दुर्घटनाग्रस्त एवं असक्त पशुओं के उपचार हेतु आधुनिक पशु उठाव एवं परिवहन वाहन को भी सेवा में शामिल किया गया। यह वाहन मोबाइल वेटरिनरी हॉस्पिटल के रूप में कार्य करेगा।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका से जुड़ी महिलाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों के अनुसार, नालंदा, नवादा और शेखपुरा जिलों की सैकड़ों महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिससे डेयरी आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से जिले में डेयरी क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: सीवान में छात्र प्रदर्शन के बीच AK-47 से गोली चलाने वाला जवान सस्पेंड, बिहार बंद हिंसा में 450 गिरफ्तार!

वीरेंद्र कुमार, नालंदा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top