16
BREAKING NEWS
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!गया में जमीन विवाद पर बवाल; 50 से ज्यादा नकाबपोशों पर बमबाजी और फायरिंग का आरोप!पटना में MLC नीरज कुमार के आवास के बाहर मिला बैग, पिस्टल और 35 कारतूस बरामद!पटना में पुलिस मुठभेड़; गैरेज संचालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी का आरोप!
No menu items available
BREAKING
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!
2 hours ago
पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!
2 hours ago
रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!
2 hours ago
न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!
2 hours ago
कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!
3 hours ago

Jharkhand: झारखंड में आसान होगी टैक्स व्यवस्था, GST कानून में बड़े बदलाव की तैयारी!

रांची: झारखंड सरकार राज्य में कारोबार को आसान बनाने और व्यापारियों को राहत देने के लिए जीएसटी कानून में बदलाव...

रांची: झारखंड सरकार राज्य में कारोबार को आसान बनाने और व्यापारियों को राहत देने के लिए जीएसटी कानून में बदलाव करने जा रही है। विधानसभा के मानसून सत्र में जीएसटी संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा। विधेयक पारित होने के बाद झारखंड केंद्र के नए प्रावधानों के अनुरूप जीएसटी कानून में संशोधन लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बन जाएगा। इससे पहले महाराष्ट्र में यह बदलाव किया जा चुका है।

राज्य सरकार का उद्देश्य टैक्स व्यवस्था को ज्यादा सरल, पारदर्शी और व्यापार के अनुकूल बनाना है। संशोधन लागू होने के बाद व्यापारियों को रिफंड प्रक्रिया में तेजी, निर्यात को बढ़ावा और टैक्स विवादों में कमी जैसी सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

केंद्र सरकार ने पिछले बजट सत्र में जीएसटी अधिनियम में बदलाव किया था। राज्यों में इसे लागू करने के लिए वहां की सरकारों को अपने जीएसटी कानून में संशोधन करना जरूरी है। झारखंड सरकार पहले अध्यादेश के माध्यम से बदलाव लागू करने की तैयारी में थी, लेकिन विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने के बाद अब इसी सत्र में विधेयक लाने का निर्णय लिया गया है।

संशोधन के बाद बिक्री के बाद मिलने वाली छूट यानी पोस्ट सेल डिस्काउंट के नियम आसान होंगे। कंपनियां डिस्काउंट से जुड़े क्रेडिट नोट ज्यादा स्पष्ट तरीके से जारी कर सकेंगी, जिससे व्यापारियों और टैक्स अधिकारियों के बीच होने वाले विवाद कम होंगे।

इसके अलावा इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़े मामलों में अंतरिम रिफंड की व्यवस्था की जाएगी। इससे कारोबारियों को कार्यशील पूंजी की समस्या से राहत मिल सकती है।

छोटे निर्यातकों के लिए भी नए प्रावधान फायदेमंद होंगे। निर्यात पर आईजीएसटी रिफंड के लिए न्यूनतम सीमा हटाने से छोटे दावों पर भी रिफंड की सुविधा मिल सकेगी। वहीं, सेवाओं की आपूर्ति से जुड़े नियमों में स्पष्टता आने से सेवा क्षेत्र के कारोबारियों को लाभ मिलेगा।

विधेयक पारित होने के बाद वाणिज्य कर विभाग जीएसटी पोर्टल और तकनीकी व्यवस्था में जरूरी बदलाव करेगा। अधिकारियों को नए नियमों के अनुसार प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

राज्य सरकार का मानना है कि जीएसटी संशोधन से झारखंड में ईज ऑफ डुइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा और कारोबारियों के लिए टैक्स प्रक्रिया पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बिहार के Gen-Z की पसंद राहुल गांधी? पटना के छात्रों ने कहा- आने वाले चुनाव में दिखाएंगे वोट की ताकत!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top