36
BREAKING NEWS
Bihar: NEET पेपर लीक केस में बड़ा ट्विस्ट, ‘मुख्य आरोपी’ संजीव मुखिया को CBI की क्लीनचिट, चार्जशीट में 45 नाम!Bihar: जहानाबाद में बेकाबू प्रदर्शन, जमकर पत्थरबाजी, हालात काबू में करने को पुलिस की फायरिंग!Jharkhand: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग बेनकाब; सरगनाओं की पत्नियां गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार!Bihar: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी से बचने की सीख, लखीसराय में प्रवासन जागरूकता शिविर का आयोजन!Bihar: बिहार के 106 खिलाड़ियों को मिलेगा नौकरी का तोहफा, CM सम्राट चौधरी देंगे नियुक्ति पत्र; तेजस्वी यादव की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना को मिली रफ्तार!Bihar: मां और शिशु की सेहत को लेकर बरबीघा में जागरूकता अभियान, रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर!Jharkhand: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का बड़ा तोहफा, देवघर जाने के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें!Jharkhand: सीतामढ़ी का 'रॉबिनहुड' चोर! रांची में करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड, 20 राज्यों की पुलिस के लिए बना सिरदर्द!Jharkhand: कोडरमा में NIA का विस्फोटक नेटवर्क पर छापा, मैगजीन संचालक समेत दो गिरफ्तार, घर से मिले 16 लाख कैश और जमीन के दस्तावेज!Jharkhand: धनबाद में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन… प्रिंस खान गैंग के गुर्गे हथियार और बम के साथ दबोचे गए!Jharkhand: JPSC परीक्षा पर बड़ा एक्शन… पूर्व अध्यक्ष के घर CID की दस्तक, अब खुलेगा भर्ती घोटाले का राज?Jharkhand: रांची की सड़कों पर सियासी जंग… आमने-सामने BJP और Congress, चले अंडे-टमाटर!Bihar: कैमूर के टॉप-10 अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, सहयोगी मुन्ना पासी भी दबोचा गया!Bihar: श्रावणी मेला से पहले प्रशासन अलर्ट… डीएम खुद मैदान में उतर कर जांचीं तैयारियां!Bihar: भागलपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन!
No menu items available
BREAKING
Bihar: NEET पेपर लीक केस में बड़ा ट्विस्ट, ‘मुख्य आरोपी’ संजीव मुखिया को CBI की क्लीनचिट, चार्जशीट में 45 नाम!Bihar: जहानाबाद में बेकाबू प्रदर्शन, जमकर पत्थरबाजी, हालात काबू में करने को पुलिस की फायरिंग!Jharkhand: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग बेनकाब; सरगनाओं की पत्नियां गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार!Bihar: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी से बचने की सीख, लखीसराय में प्रवासन जागरूकता शिविर का आयोजन!Bihar: बिहार के 106 खिलाड़ियों को मिलेगा नौकरी का तोहफा, CM सम्राट चौधरी देंगे नियुक्ति पत्र; तेजस्वी यादव की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना को मिली रफ्तार!Bihar: मां और शिशु की सेहत को लेकर बरबीघा में जागरूकता अभियान, रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर!Jharkhand: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का बड़ा तोहफा, देवघर जाने के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें!Jharkhand: सीतामढ़ी का ‘रॉबिनहुड’ चोर! रांची में करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड, 20 राज्यों की पुलिस के लिए बना सिरदर्द!Jharkhand: कोडरमा में NIA का विस्फोटक नेटवर्क पर छापा, मैगजीन संचालक समेत दो गिरफ्तार, घर से मिले 16 लाख कैश और जमीन के दस्तावेज!Jharkhand: धनबाद में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन… प्रिंस खान गैंग के गुर्गे हथियार और बम के साथ दबोचे गए!Jharkhand: JPSC परीक्षा पर बड़ा एक्शन… पूर्व अध्यक्ष के घर CID की दस्तक, अब खुलेगा भर्ती घोटाले का राज?Jharkhand: रांची की सड़कों पर सियासी जंग… आमने-सामने BJP और Congress, चले अंडे-टमाटर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: NEET पेपर लीक केस में बड़ा ट्विस्ट, ‘मुख्य आरोपी’ संजीव मुखिया को CBI की क्लीनचिट, चार्जशीट में 45 नाम!
7 minutes ago
Bihar: जहानाबाद में बेकाबू प्रदर्शन, जमकर पत्थरबाजी, हालात काबू में करने को पुलिस की फायरिंग!
30 minutes ago
Jharkhand: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग बेनकाब; सरगनाओं की पत्नियां गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार!
42 minutes ago
Bihar: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी से बचने की सीख, लखीसराय में प्रवासन जागरूकता शिविर का आयोजन!
4 hours ago
Bihar: बिहार के 106 खिलाड़ियों को मिलेगा नौकरी का तोहफा, CM सम्राट चौधरी देंगे नियुक्ति पत्र; तेजस्वी यादव की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना को मिली रफ्तार!
4 hours ago

Bihar: बिहार के 106 खिलाड़ियों को मिलेगा नौकरी का तोहफा, CM सम्राट चौधरी देंगे नियुक्ति पत्र; तेजस्वी यादव की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना को मिली रफ्तार!

पटना: बिहार के खेल प्रतिभाओं के लिए 24 जुलाई का दिन खास होने जा रहा है। राज्य सरकार की ओर...

पटना: बिहार के खेल प्रतिभाओं के लिए 24 जुलाई का दिन खास होने जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य के 106 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र और खेल छात्रवृत्ति चयन-पत्र प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

बिहार सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ नीति के तहत यह नियुक्तियां दी जा रही हैं। इस नीति की शुरुआत पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यकाल में खेल प्रतिभाओं को सरकारी सेवा से जोड़ने के विजन के रूप में की गई थी, जिसे वर्तमान सरकार आगे बढ़ा रही है।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि राज्य सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दे रही है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष कुल 19 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र दिया जाएगा। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर नियुक्ति मिलेगी। वहीं एथलेटिक्स खिलाड़ी पीयूष राज को पुलिस अवर निरीक्षक (SI) पद पर नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा पांच पैरा खिलाड़ियों समेत विभिन्न खेल विधाओं के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी सरकारी सेवा का अवसर मिलेगा।

दो वर्षों में 180 खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी

खेल प्राधिकरण के अनुसार, पिछले दो वर्षों में बिहार सरकार द्वारा अलग-अलग खेलों के करीब 180 खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी है। सरकार का दावा है कि इस पहल से खिलाड़ियों में नया उत्साह आया है और राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल सम्मान राशि भी प्रदान की जाएगी।

एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले तथा एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक हासिल करने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी सेतु मिश्रा को 37.50 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

वहीं इसी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विभास्कर कुमार को 2 लाख रुपये और कॉमनवेल्थ यूथ शतरंज चैंपियनशिप-2026 की ब्लिट्ज स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली महरयम फातिमा को 9 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

637 खिलाड़ियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

बिहार खेल छात्रवृत्ति योजना-2026 के तहत कुल 637 खिलाड़ियों को चयन-पत्र दिया जाएगा। इसमें:

  • उत्कर्ष योजना के 21 खिलाड़ी
  • सक्षम योजना के 184 खिलाड़ी
  • प्रेरणा योजना के 432 खिलाड़ी

शामिल हैं।

इन योजनाओं के तहत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, पोषण, खेल सामग्री, प्रतियोगिताओं में भागीदारी और खेल विज्ञान से जुड़ी सुविधाओं के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। प्रेरणा योजना के चयनित 432 खिलाड़ियों में से 269 खिलाड़ियों का चयन राज्यव्यापी ‘मशाल प्रतिभा खोज कार्यक्रम’ के माध्यम से किया गया है।

सरकार का कहना है कि खिलाड़ियों को नौकरी, छात्रवृत्ति और सम्मान राशि देकर बिहार को देश के प्रमुख खेल राज्यों में शामिल करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: मां और शिशु की सेहत को लेकर बरबीघा में जागरूकता अभियान, रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top