35
BREAKING NEWS
Jharkhand: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग बेनकाब; सरगनाओं की पत्नियां गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार!Bihar: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी से बचने की सीख, लखीसराय में प्रवासन जागरूकता शिविर का आयोजन!Bihar: बिहार के 106 खिलाड़ियों को मिलेगा नौकरी का तोहफा, CM सम्राट चौधरी देंगे नियुक्ति पत्र; तेजस्वी यादव की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना को मिली रफ्तार!Bihar: मां और शिशु की सेहत को लेकर बरबीघा में जागरूकता अभियान, रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर!Jharkhand: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का बड़ा तोहफा, देवघर जाने के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें!Jharkhand: सीतामढ़ी का 'रॉबिनहुड' चोर! रांची में करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड, 20 राज्यों की पुलिस के लिए बना सिरदर्द!Jharkhand: कोडरमा में NIA का विस्फोटक नेटवर्क पर छापा, मैगजीन संचालक समेत दो गिरफ्तार, घर से मिले 16 लाख कैश और जमीन के दस्तावेज!Jharkhand: धनबाद में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन… प्रिंस खान गैंग के गुर्गे हथियार और बम के साथ दबोचे गए!Jharkhand: JPSC परीक्षा पर बड़ा एक्शन… पूर्व अध्यक्ष के घर CID की दस्तक, अब खुलेगा भर्ती घोटाले का राज?Jharkhand: रांची की सड़कों पर सियासी जंग… आमने-सामने BJP और Congress, चले अंडे-टमाटर!Bihar: कैमूर के टॉप-10 अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, सहयोगी मुन्ना पासी भी दबोचा गया!Bihar: श्रावणी मेला से पहले प्रशासन अलर्ट… डीएम खुद मैदान में उतर कर जांचीं तैयारियां!Bihar: भागलपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन!Bihar: कटिहार में छात्रों का गुस्सा बेकाबू… समाहरणालय पर धावा, पुलिस से भिड़ंत और फिर लाठीचार्ज!Jharkhand: जब परीक्षा चल रही थी… तब मिला एडमिट कार्ड! क्या ऐसे बनेंगे युवाओं के सपने?
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग बेनकाब; सरगनाओं की पत्नियां गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार!Bihar: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी से बचने की सीख, लखीसराय में प्रवासन जागरूकता शिविर का आयोजन!Bihar: बिहार के 106 खिलाड़ियों को मिलेगा नौकरी का तोहफा, CM सम्राट चौधरी देंगे नियुक्ति पत्र; तेजस्वी यादव की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना को मिली रफ्तार!Bihar: मां और शिशु की सेहत को लेकर बरबीघा में जागरूकता अभियान, रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर!Jharkhand: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का बड़ा तोहफा, देवघर जाने के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें!Jharkhand: सीतामढ़ी का ‘रॉबिनहुड’ चोर! रांची में करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड, 20 राज्यों की पुलिस के लिए बना सिरदर्द!Jharkhand: कोडरमा में NIA का विस्फोटक नेटवर्क पर छापा, मैगजीन संचालक समेत दो गिरफ्तार, घर से मिले 16 लाख कैश और जमीन के दस्तावेज!Jharkhand: धनबाद में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन… प्रिंस खान गैंग के गुर्गे हथियार और बम के साथ दबोचे गए!Jharkhand: JPSC परीक्षा पर बड़ा एक्शन… पूर्व अध्यक्ष के घर CID की दस्तक, अब खुलेगा भर्ती घोटाले का राज?Jharkhand: रांची की सड़कों पर सियासी जंग… आमने-सामने BJP और Congress, चले अंडे-टमाटर!Bihar: कैमूर के टॉप-10 अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, सहयोगी मुन्ना पासी भी दबोचा गया!Bihar: श्रावणी मेला से पहले प्रशासन अलर्ट… डीएम खुद मैदान में उतर कर जांचीं तैयारियां!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग बेनकाब; सरगनाओं की पत्नियां गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार!
2 minutes ago
Bihar: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी से बचने की सीख, लखीसराय में प्रवासन जागरूकता शिविर का आयोजन!
4 hours ago
Bihar: बिहार के 106 खिलाड़ियों को मिलेगा नौकरी का तोहफा, CM सम्राट चौधरी देंगे नियुक्ति पत्र; तेजस्वी यादव की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना को मिली रफ्तार!
4 hours ago
Bihar: मां और शिशु की सेहत को लेकर बरबीघा में जागरूकता अभियान, रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर!
4 hours ago
Jharkhand: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का बड़ा तोहफा, देवघर जाने के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें!
4 hours ago

Jharkhand: सीतामढ़ी का ‘रॉबिनहुड’ चोर! रांची में करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड, 20 राज्यों की पुलिस के लिए बना सिरदर्द!

रांची: रांची में कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी ने एक ऐसे शातिर चोर की कहानी सामने ला दी...

रांची: रांची में कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी ने एक ऐसे शातिर चोर की कहानी सामने ला दी है, जिस पर देश के कई राज्यों में चोरी के 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला मोहम्मद इरफान उर्फ उजाले अब रांची पुलिस के निशाने पर है। पुलिस के मुताबिक, अशोक नगर में कारोबारी और समाजसेवी अखिलेश पांडेय के घर हुई बड़ी चोरी के पीछे इसी गिरोह का हाथ है। खास बात यह है कि आरोपी चोरी के पैसों से जरूरतमंदों की मदद करने का दावा करता था, जिसके कारण गांव में कुछ लोग उसे ‘रॉबिनहुड‘ तक कहने लगे।

रांची के अशोक नगर इलाके में हुई करोड़ों की चोरी के बाद पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे एक बड़े अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा होने लगा। पुलिस ने इस मामले में इरफान की पत्नी गुलशन परवीन और उसकी कथित प्रेमिका समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 20 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड सीतामढ़ी जिले के गाड़ा जोगिया गांव का रहने वाला मोहम्मद इरफान उर्फ उजाले है। इरफान पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश समेत करीब 20 राज्यों में 100 से ज्यादा चोरी के मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

सीएम और राज्यपाल के ठिकानों तक पहुंच चुका है इरफान का नाम

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इरफान इतना शातिर है कि उसने कई हाईप्रोफाइल इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया। जांच एजेंसियों के अनुसार, उसके नाम तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और गोवा के राज्यपाल से जुड़े इलाकों में चोरी के मामले भी सामने आए हैं।

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया था कि करीब डेढ़ दशक पहले मजबूरी में पहली चोरी की थी। इसके बाद अपराध की दुनिया में ऐसा कदम रखा कि लगातार महंगे शौक और आलीशान जिंदगी के लिए चोरी को जरिया बना लिया।

करोड़ों की संपत्ति और शीशे का आलीशान मकान

गांव वालों के अनुसार, चोरी के पैसों से इरफान ने सीतामढ़ी में करोड़ों रुपये का आलीशान मकान बनवाया है। करीब 3-4 कट्ठे में बने इस घर के इंटीरियर पर भी लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। घर की सबसे ऊपरी मंजिल को शीशे से सजाया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इरफान जरूरतमंदों की आर्थिक मदद भी करता था। इसी वजह से कुछ लोग उसे ‘उजाला’ नाम से जानते थे। हालांकि पुलिस के लिए वह एक बेहद शातिर अपराधी है, जिसने कई राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।

महंगी गाड़ियों से करता था रेकी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इरफान अपनी पहचान छिपाने के लिए लग्जरी कारों का इस्तेमाल करता था। जगुआर, ऑडी और मर्सिडीज जैसी गाड़ियों से वह बड़े घरों और वीआईपी इलाकों पर नजर रखता था।

बताया जाता है कि वह चोरी के दौरान हथियार नहीं रखता था, बल्कि तकनीकी तरीके से घरों में घुसकर नकदी और गहने लेकर फरार हो जाता था। कई बार चोरी के बाद वह दूसरे राज्यों में चला जाता था ताकि पुलिस को भनक तक न लगे।

जज के घर से 65 लाख की चोरी का भी आरोप

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इरफान पर दिल्ली में एक जज के घर से करीब 65 लाख रुपये चोरी करने का आरोप भी है। इसके अलावा कई राज्यों में उसके खिलाफ चोरी और सेंधमारी के मामले दर्ज हैं।

अब रांची पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि रांची चोरी की घटना में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे और चोरी का पैसा कहां-कहां पहुंचाया गया।

पुलिस की जांच का बड़ा सवाल — क्या इरफान का नेटवर्क सिर्फ चोरी तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह काम कर रहा है?

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: कोडरमा में NIA का विस्फोटक नेटवर्क पर छापा, मैगजीन संचालक समेत दो गिरफ्तार, घर से मिले 16 लाख कैश और जमीन के दस्तावेज!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top