10
BREAKING NEWS
किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!पप्पू यादव का अनुज सिंह पर बड़ा हमला, 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप; अनंत सिंह को भी घेरा, बेटी को कैद रखने का दावा!मोतिहारी में पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दशहरा मेला देखकर लौट रहा था दंपती; 8 आरोपी गिरफ्तार!बेगूसराय से मुंबई तक टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तार; ऋतिक का नाम आने से बिहार में हलचल, घर पहुंची पुलिस!टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा; ₹35 हजार और विदेश में नौकरी का लालच, कोटा में पकड़े गए आरोपी!रोहिणी ने थामा पिता लालू यादव का हाथ, मां दुर्गा की आरती में साथ दिखा परिवार; डाकबंगला पंडाल में उमड़ा आस्था का रंग!एशियाड की फाइनल टीम में नहीं मिली जगह, अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी बिहार की रिया कुमारी!टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप; हर रविवार फुटबॉल खेलने जाते थे एक्टर, हमले के बाद अंधेरी स्टेशन पर मिली बाइक!तेघड़ा दुर्गा पूजा समिति की अनूठी पहल: 12 वर्षों से दशहरा मेले में बच्चों की प्रतिभा निखार रही समिति, पहले टेस्ट फिर होगी क्विज प्रतियोगिता!नवरात्र में तेघड़ा गांव में रामभक्ति की बही बयार, राजीवजी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु!
No menu items available
BREAKING
किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!पप्पू यादव का अनुज सिंह पर बड़ा हमला, 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप; अनंत सिंह को भी घेरा, बेटी को कैद रखने का दावा!मोतिहारी में पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दशहरा मेला देखकर लौट रहा था दंपती; 8 आरोपी गिरफ्तार!बेगूसराय से मुंबई तक टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तार; ऋतिक का नाम आने से बिहार में हलचल, घर पहुंची पुलिस!टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा; ₹35 हजार और विदेश में नौकरी का लालच, कोटा में पकड़े गए आरोपी!रोहिणी ने थामा पिता लालू यादव का हाथ, मां दुर्गा की आरती में साथ दिखा परिवार; डाकबंगला पंडाल में उमड़ा आस्था का रंग!एशियाड की फाइनल टीम में नहीं मिली जगह, अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी बिहार की रिया कुमारी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!
20 hours ago
गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!
21 hours ago
मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!
21 hours ago
बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!
21 hours ago
मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!
21 hours ago

Bihar: एक प्रधानाध्यापिका की सोच, शिक्षकों की मेहनत और छात्रों का जुनून… मोहनपुर स्कूल बन रहा है ग्रामीण शिक्षा की नई पहचान!

लखीसराय: पिपरिया प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोहनपुर में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह ने यह साबित कर दिया कि...

लखीसराय: पिपरिया प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोहनपुर में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह ने यह साबित कर दिया कि मजबूत नेतृत्व और समर्पित प्रयास से ग्रामीण विद्यालय भी सफलता की नई इबारत लिख सकते हैं। इस पूरे आयोजन के केंद्र में रहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रियमा कुमारी, जिनके नेतृत्व में स्कूल लगातार शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

समारोह का आयोजन मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान के लिए किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह शिक्षा प्रेमी रामशंकर शर्मा उर्फ नुनु सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति ने इसकी गरिमा को और बढ़ा दिया।

कार्यक्रम के दौरान मोहनपुर गांव के छात्र नमन राज, जिन्होंने NEET 2026 परीक्षा में सफलता हासिल की, उन्हें विशेष रूप से मोमेंटो और चादर देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। क्विज, पेंटिंग और निबंध लेखन जैसी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी मंच पर सम्मान मिला।

वर्ग 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। वहीं अनुशासन, नियमित उपस्थिति और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शांति कुमारी (वर्ग 10) और चांदनी कुमारी (वर्ग 12) को “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” का खिताब दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. प्रियमा कुमारी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य सिर्फ परीक्षा परिणाम बेहतर करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और छात्रों की मेहनत को इस सफलता का आधार बताया।

समारोह में विद्यालय की एक वर्ष की गतिविधियों पर आधारित लघु वीडियो का भी प्रदर्शन किया गया, जो उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। विशिष्ट अतिथि रामशंकर शर्मा ने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक भरत कुमार सिंह, राजीव कुमार, अभिषेक शांडिल्य समेत अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मोहनपुर विद्यालय का यह आयोजन दर्शाता है कि जब नेतृत्व मजबूत हो, तो सीमित संसाधनों में भी सफलता की बड़ी कहानियां लिखी जा सकती हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! पनकी धाम में काम के चलते कई ट्रेनें लेट, कई का टाइम बदला… कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं?

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top