47
BREAKING NEWS
Bihar: नीट विवाद की चिंगारी नालंदा पहुंची: बिहारशरीफ की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी!Bihar: पटना में NEET के गुस्से का विस्फोट, CM हाउस तक पहुंचे छात्र, लाठीचार्ज-पथराव से रणक्षेत्र बनी राजधानी!Jharkhand: दलित आयोग के मुद्दे पर घिरी हेमंत सरकार, कांग्रेस का दबाव बढ़ा; BJP बोली- इच्छाशक्ति की कमी!Jharkhand: दिल्ली की सियासत की तपिश पहुंची रांची… कांग्रेस कार्यालय के बाहर BJP का हल्लाबोल, नारेबाजी, झड़प और आमने-सामने आए कार्यकर्ता!Jharkhand: हेमंत सरकार का नया विजन… अब झारखंड की प्रतिभाएं करेंगी सिनेमा की दुनिया में राज, CM की पहल से खुलेगा फिल्म और OTT करियर का नया रास्ता!Jharkhand: घर से बिना बताए निकले बेगूसराय के तीन नाबालिगों को RPF ने रांची स्टेशन पर बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा!Bihar: दिल्ली की सियासी गर्मी पहुंची भागलपुर… कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सड़क पर विरोध, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी!Bihar: जहानाबाद प्रधान डाकघर और पासपोर्ट केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के बाद सुरक्षा कड़ी; जांच में जुटी पुलिस!Bihar: एक प्रधानाध्यापिका की सोच, शिक्षकों की मेहनत और छात्रों का जुनून… मोहनपुर स्कूल बन रहा है ग्रामीण शिक्षा की नई पहचान!Bihar: ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! पनकी धाम में काम के चलते कई ट्रेनें लेट, कई का टाइम बदला… कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं?Bihar: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी कार्यालय पर इनकम टैक्स की छापेमारी, करीबी के होटल में भी जांच!Bihar: पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज से भड़का आक्रोश; सरकार पर सवाल, राजभवन मार्च रोकने को उतारी गई CRPF-BSF!Bihar: पटना में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, कांग्रेस कार्यालय के बाहर चले पत्थर-डंडे; पुलिस ने संभाला मोर्चा!Bihar: श्रावण से पहले प्रकृति का अद्भुत नजारा… छठ घाट पर नाग-नागिन को देख उमड़ी लोगों की भीड़, मोबाइल में कैद हुआ पूरा दृश्य!Jharkhand: झारखंड में खुलेगा फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट, हेमंत सोरेन की मौजूदगी में होगा बड़ा एमओयू!
No menu items available
BREAKING
Bihar: नीट विवाद की चिंगारी नालंदा पहुंची: बिहारशरीफ की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी!Bihar: पटना में NEET के गुस्से का विस्फोट, CM हाउस तक पहुंचे छात्र, लाठीचार्ज-पथराव से रणक्षेत्र बनी राजधानी!Jharkhand: दलित आयोग के मुद्दे पर घिरी हेमंत सरकार, कांग्रेस का दबाव बढ़ा; BJP बोली- इच्छाशक्ति की कमी!Jharkhand: दिल्ली की सियासत की तपिश पहुंची रांची… कांग्रेस कार्यालय के बाहर BJP का हल्लाबोल, नारेबाजी, झड़प और आमने-सामने आए कार्यकर्ता!Jharkhand: हेमंत सरकार का नया विजन… अब झारखंड की प्रतिभाएं करेंगी सिनेमा की दुनिया में राज, CM की पहल से खुलेगा फिल्म और OTT करियर का नया रास्ता!Jharkhand: घर से बिना बताए निकले बेगूसराय के तीन नाबालिगों को RPF ने रांची स्टेशन पर बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा!Bihar: दिल्ली की सियासी गर्मी पहुंची भागलपुर… कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सड़क पर विरोध, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी!Bihar: जहानाबाद प्रधान डाकघर और पासपोर्ट केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के बाद सुरक्षा कड़ी; जांच में जुटी पुलिस!Bihar: एक प्रधानाध्यापिका की सोच, शिक्षकों की मेहनत और छात्रों का जुनून… मोहनपुर स्कूल बन रहा है ग्रामीण शिक्षा की नई पहचान!Bihar: ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! पनकी धाम में काम के चलते कई ट्रेनें लेट, कई का टाइम बदला… कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं?Bihar: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी कार्यालय पर इनकम टैक्स की छापेमारी, करीबी के होटल में भी जांच!Bihar: पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज से भड़का आक्रोश; सरकार पर सवाल, राजभवन मार्च रोकने को उतारी गई CRPF-BSF!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: नीट विवाद की चिंगारी नालंदा पहुंची: बिहारशरीफ की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी!
2 minutes ago
Bihar: पटना में NEET के गुस्से का विस्फोट, CM हाउस तक पहुंचे छात्र, लाठीचार्ज-पथराव से रणक्षेत्र बनी राजधानी!
8 minutes ago
Jharkhand: दलित आयोग के मुद्दे पर घिरी हेमंत सरकार, कांग्रेस का दबाव बढ़ा; BJP बोली- इच्छाशक्ति की कमी!
15 minutes ago
Jharkhand: दिल्ली की सियासत की तपिश पहुंची रांची… कांग्रेस कार्यालय के बाहर BJP का हल्लाबोल, नारेबाजी, झड़प और आमने-सामने आए कार्यकर्ता!
20 minutes ago
Jharkhand: हेमंत सरकार का नया विजन… अब झारखंड की प्रतिभाएं करेंगी सिनेमा की दुनिया में राज, CM की पहल से खुलेगा फिल्म और OTT करियर का नया रास्ता!
48 minutes ago

Bihar: ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! पनकी धाम में काम के चलते कई ट्रेनें लेट, कई का टाइम बदला… कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं?

पटना: उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर स्थित पनकी धाम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और चौथी...

पटना: उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर स्थित पनकी धाम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य के कारण इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, कुछ ट्रेनों को पुनर्निर्धारित समय से चलाया जाएगा, जबकि कई ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 29 जुलाई को चलने वाली 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 150 मिनट और 12324 बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस 120 मिनट देरी से खुलेगी। इसी तरह 30 जुलाई को 12816 आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस तथा 12506 आनंद विहार-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 150-150 मिनट, 12488 आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस 90 मिनट और 18101 टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस 120 मिनट देरी से चलाई जाएगी।

इसके अलावा, प्रयागराज मंडल में कई ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों पर 30 मिनट से लेकर 120 मिनट तक नियंत्रित कर चलाने का निर्णय लिया गया है। इनमें 22307 हावड़ा-बीकानेर, 12307 हावड़ा-जोधपुर, 12505 कामाख्या-आनंद विहार, 12947 अहमदाबाद-राजगीर अजीमाबाद, 12274 नई दिल्ली-हावड़ा, 12566 नई दिल्ली-दरभंगा संपर्क क्रांति, 15483/15484 महानंदा एक्सप्रेस, 13051/13052 नेताजी एक्सप्रेस, 12819 भुवनेश्वर-आनंद विहार संपर्क क्रांति, 18102 जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस, 12987 सियालदह-अजमेर तथा 12487 जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख गाड़ियां शामिल हैं।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव भी दिया है। सिंगरौली/शक्तिनगर-टनकपुर के बीच चलने वाली 15073/74/75/76 त्रिवेणी एक्सप्रेस को माण्डा रोड स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन 23:13 बजे पहुंचकर 23:15 बजे और दूसरी दिशा में 23:38 बजे पहुंचकर 23:40 बजे प्रस्थान करेगी।

वहीं, पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (15079/15080) का वाराणसी मंडल के कठकुइयाँ स्टेशन पर 26 जुलाई 2026 से प्रायोगिक तौर पर 2 मिनट का ठहराव शुरू किया गया है। पाटलिपुत्र से चलने वाली ट्रेन 21:21 बजे पहुंचकर 21:23 बजे रवाना होगी, जबकि गोरखपुर से आने वाली ट्रेन 05:16 बजे पहुंचकर 05:18 बजे आगे बढ़ेगी।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, पनकी धाम स्टेशन पर किया जा रहा यह कार्य भविष्य में ट्रेनों की आवाजाही को अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज बनाने के लिए जरूरी है। चौथी लाइन कनेक्टिविटी से इस व्यस्त रेलखंड पर ट्रैफिक दबाव कम होगा और ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार आएगा।

फिलहाल इस कार्य के चलते यात्रियों को देरी और असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और अतिरिक्त समय लेकर स्टेशन पहुंचें।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी कार्यालय पर इनकम टैक्स की छापेमारी, करीबी के होटल में भी जांच!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top