15
BREAKING NEWS
शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!बिहार में CBI की कार्रवाई पर सरकार का ‘ब्रेक’; सरकारी सेवकों पर हाथ डालने से पहले लेनी होगी मंजूरी!चोरी के डर से Scorpio को बना दिया ‘छत की कार पार्किंग’; क्रेन से दो मंजिला मकान पर चढ़ी SUV, VIDEO वायरल!नेपाल आपदा का भयावह चेहरा; चीन ने पहली बार जारी किया मौत का आंकड़ा, 31 शव बरामद; 531 लापता, भारतीय टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज!काला लिबास… AC फर्स्ट क्लास… और सूटकेस में शराब; समस्तीपुर में युवती की ‘प्रीमियम तस्करी’ का खुला राज!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!बिहार में CBI की कार्रवाई पर सरकार का ‘ब्रेक’; सरकारी सेवकों पर हाथ डालने से पहले लेनी होगी मंजूरी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!
12 hours ago
शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!
13 hours ago
सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!
13 hours ago
गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!
14 hours ago
CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!
14 hours ago

Jharkhand: 15 नक्सली मामलों में वांछित अनिता किस्कू ने डाला हथियार: पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लौटी मुख्यधारा में, सरकार देगी 3 लाख की मदद!

गिरिडीह: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भाकपा (माओवादी) की एरिया कमेटी सदस्य...

गिरिडीह: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भाकपा (माओवादी) की एरिया कमेटी सदस्य और 15 नक्सली मामलों में वांछित अनिता किस्कू ने मंगलवार को गिरिडीह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

गिरिडीह पुलिस लाइन में एसपी डॉ. बिमल कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अनिता किस्कू पारसनाथ जोन समेत कई इलाकों में संगठन के लिए सक्रिय थी। उसके खिलाफ मधुबन, गुवा, मुफस्सिल चाईबासा और टोन्टो थाना क्षेत्रों में आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, सीएलए एक्ट और यूएपीए जैसी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।

संगठन से मोहभंग, पुलिस के सामने पहुंची

पुलिस के अनुसार करीब 30 वर्षीय अनिता किस्कू बोकारो जिले की रहने वाली है। वह पारसनाथ, लुगू पहाड़ी, झुमरा पहाड़ी और कोल्हान क्षेत्र में माओवादी संगठन के लिए काम कर चुकी है।

पुलिस का कहना है कि संगठन के अंदर कथित शोषण, लगातार पुलिस कार्रवाई और पति अजय महतो की गिरफ्तारी के बाद उसका माओवादी संगठन से मोहभंग हुआ। इसके बाद उसने गिरिडीह पुलिस से संपर्क कर आत्मसमर्पण की इच्छा जताई।

सरकार की ‘नई दिशा-एक नई पहल’ योजना का असर

पुलिस अधिकारियों ने उसे झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति की जानकारी दी। परिवार से बातचीत के बाद उसने स्वेच्छा से मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

आत्मसमर्पण करने वाली अनिता किस्कू को सरकार की ओर से 3 लाख रुपये की पुनर्वास सहायता दी जाएगी।

कई गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

पुलिस के मुताबिक अनिता संगठन में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री पहुंचाने, उसे सुरक्षित स्थानों पर छिपाने, लेवी वसूली और अन्य संगठनात्मक गतिविधियों में भूमिका निभाती थी।

गिरिडीह पुलिस ने इसे पारसनाथ क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी उपलब्धि बताया है। पुलिस अब संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों की गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: JPSC पर सबसे बड़ा एक्शन: ‘एग्जाम सिस्टम’ के सेंटर पर CID का वार, उप परीक्षा नियंत्रक समेत 8 हिरासत में; चेयरमैन के इस्तीफे से मचा हड़कंप!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top