16
BREAKING NEWS
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!गया में जमीन विवाद पर बवाल; 50 से ज्यादा नकाबपोशों पर बमबाजी और फायरिंग का आरोप!पटना में MLC नीरज कुमार के आवास के बाहर मिला बैग, पिस्टल और 35 कारतूस बरामद!पटना में पुलिस मुठभेड़; गैरेज संचालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी का आरोप!
No menu items available
BREAKING
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!
2 hours ago
पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!
3 hours ago
रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!
3 hours ago
न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!
3 hours ago
कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!
3 hours ago

Bihar: मुजफ्फरपुर में गंगा में कूदी विवाहिता, पिता को आखिरी कॉल- ‘पापा अब आपकी एक ही बेटी है’… नदी की तेज धार में गई जान!

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता ने उफनती बूढ़ी गंडक नदी में...

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता ने उफनती बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने से पहले महिला ने अपने पिता को फोन कर भावुक बात कही और फिर मोबाइल बंद कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मामला शहर के अखाड़ाघाट पुल का है। मृतका की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के आसमा गांव निवासी जयनंदन राम की पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अंशु रविवार सुबह घर से निकली थी। घर से निकलने के कुछ देर बाद उसने अपने पिता को फोन किया और कहा, “पापा, अब आपकी एक ही बेटी है…” इसके बाद उसने आत्महत्या करने की बात कही और मोबाइल बंद कर दिया। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसने अखाड़ाघाट पुल से बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी।

आंखों के सामने तेज धार में बहती रही अंशु

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला अचानक पुल की रेलिंग पर पहुंची और देखते ही देखते नदी में कूद गई। मानसून के कारण बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और पानी का बहाव काफी तेज है। नदी में गिरने के बाद महिला करीब एक किलोमीटर तक पानी में बहती दिखाई दी, लेकिन कुछ देर बाद गहरे पानी में समा गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धार के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

मछुआरों ने नाव से निकाला शव

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय मछुआरे नाव लेकर नदी में उतरे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने महिला के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सिकंदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी अंशु

परिजनों के अनुसार, अंशु की शादी करीब दो साल पहले बेरई गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था। पिछले एक महीने से वह अपने मायके में रह रही थी।

परिजनों ने बताया कि पति से फोन पर अक्सर विवाद होता था। आशंका जताई जा रही है कि किसी विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। वहीं, घटना के बाद मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: गोपालगंज का ये बच्चा क्यों कहलाया ‘स्नेक बॉय’? देखिए हैरान कर देने वाली तस्वीरें!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top